सपा विश्वकर्मा शिल्पकार पीडीए महासम्मेलन सम्पन्न, 2027 में सरकार बनाने का संकल्प
उतरौला में महासम्मेलन का आयोजन, 2027 में पीडीए सरकार बनाने का लिया संकल्प
मोहम्मद अय्यूब
- कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सपा राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा रहे
उतरौला, (बलरामपुर)। समाजवादी पार्टी के विश्वकर्मा शिल्पकार पीडीए महासम्मेलन का आयोजन उतरौला विधानसभा क्षेत्र के स्थानीय व्हाइट हाउस मैरिज हाल में किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सपा राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता उतरौला सपा प्रभारी एजाज मलिक ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री नरसिंहपाल यादव ने किया।
राम आसरे विश्वकर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की पीडीए सरकार अखिलेश यादव के नेतृत्व में बनानी है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार बनने पर किसानों, नौजवानों, मजदूरों, छात्रों, व्यापारियों और अल्पसंख्यकों सहित सभी वर्गों का हित सुनिश्चित होगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर सपा प्रत्याशियों को जिताने का आह्वान किया,
उतरौला के पूर्व विधायक आरिफ अनवर हाशमी ने कहा कि सभी कार्यकर्ता अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लेकर गांव-गांव जाएं और सपा सरकार में संचालित योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचाएं।
सम्मेलन में सपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य परशुराम वर्मा, अंसार अहमद खां, डॉ. एहसान खान, प्रवक्ता सुमैया राणा, ओंकारनाथ पटेल, डॉ. कासिम हाशमी, उतरौला विकास समिति कोषाध्यक्ष मो. इजहार खां उर्फ पप्पू, शत्रुघ्न वर्मा, शाकिब महमूद, बहलोल नियाजी, राम दयाल यादव, कृष्ण कुमार यादव, हारुन, वसीम सहित बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
