इमामिया ट्रस्ट की अहम बैठक में बड़ा फैसला, आलिमे-दीन कमेटी का हुआ गठन
बैठक में पदाधिकारियों और सदस्यों ने संगठन को अधिक सक्रिय बनाने पर किया विचार-विमर्श
मोहम्मद अय्यूब
- संगठनात्मक कार्यों के साथ-साथ धार्मिक गतिविधियों को बेहतर बनाने पर भी चर्चा
उतरौला (बलरामपुर)। शनिवार को शिया जामा मस्जिद में इमामिया ट्रस्ट की एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से आलिमे-दीन कमेटी का गठन किया गया। बैठक में मौजूद पदाधिकारियों और सदस्यों ने संगठन को और अधिक सक्रिय व प्रभावी बनाने पर विचार-विमर्श किया।
नवगठित कमेटी में अली हैदर को सदर, ताहा हुसैन को जनरल सेक्रेटरी और अली अब्बास को कैशियर चुना गया। इसके अलावा नशन, हैदर, नन्हे और शहजादे को कमेटी का सदस्य मनोनीत किया गया। बैठक में इमामिया ट्रस्ट के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
ये खबर भी पढ़े : आजम खान की छवि खराब करने की हो रही कोशिश,उनके विकास कार्यों पर फैलाया जा रहा भ्रामक प्रचार:आसिम राजाइस दौरान ट्रस्ट के संगठनात्मक कार्यों के साथ-साथ धार्मिक गतिविधियों को बेहतर ढंग से संचालित करने पर भी विस्तार से चर्चा हुई। इमामिया ट्रस्ट के प्रवक्ता सैफ रिजवी ने बैठक और कमेटी गठन की जानकारी दी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
