कतर के फ़ादर अमीर के निधन पर भारत में 13 जुलाई को राष्ट्रीय शोक घोषित
भारत सरकार ने कतर के प्रति संवेदना व्यक्त की।
- 13 जुलाई को पूरे भारत में एक दिन का राष्ट्रीय शोक।
- राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा।
- सरकारी स्तर पर कोई आधिकारिक मनोरंजन कार्यक्रम नहीं होगा।
नई दिल्ली। भारत सरकार ने कतर के 'फ़ादर अमीर' शेख़ हमद बिन ख़लीफ़ा अल-थानी के निधन पर सम्मान प्रकट करते हुए सोमवार 13 जुलाई को एक दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है।
संसदीय कार्य और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू के जल्द ही कतर का दौरा करेंगे, ताकि वे भारत सरकार की ओर से कतर के प्रति शोक व्यक्त कर सकें।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कतर के 'फ़ादर अमीर' शेख़ हमद बिन ख़लीफ़ा अल-थानी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि वे एक दूरदर्शी नेता थे जिन्होंने कतर को विकास और समृद्धि के ऊँचे स्तर तक पहुंचाया और वे भारत के सच्चे मित्र थे।
शोक के दिन पूरे देश में उन सभी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा, जहां नियमित रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है और इस दिन कोई आधिकारिक मनोरंजन कार्यक्रम नहीं होगा।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।
