एसएसपी मेरठ, परिवार के खिलाफ कथित हिंसक धमकियों पर कार्रवाई की मांग
डीजीपी उत्तर प्रदेश को भेजी शिकायत
- स्पीच विडियो को तत्काल सोशल मीडिया से हटाने की मांग
लखनऊ। शनिवार आज़ाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने आशीष तिवारी रायबरेली नामक व्यक्ति के फेसबुक पर प्रसारित और हजारों लोगो में शेयर हो चुके एक वीडियो में एसएसपी मेरठ अविनाश पांडेय, उनकी पत्नी एवं माता के प्रति अत्यंत अश्लील एवं अपमानजनक अभिव्यक्तियों तथा एसएसपी को कथित रूप से “जिंदा जला देने” सहित गंभीर धमकी भरे कथनों के संबंध में डीजीपी उत्तर प्रदेश को शिकायत भेजी है।
अमिताभ ठाकुर ने कहा कि उन्होंने पूर्व में एसएसपी मेरठ द्वारा पुलिस हिरासत में कथित मारपीट के मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में शिकायत की थी, किंतु किसी पुलिस अधिकारी का विरोध करने के क्रम में उस अधिकारी के विरुद्ध घातक हिंसा का सार्वजनिक आह्वान करना तथा उनके परिवार वालों के प्रति आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया जाना अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता नहीं बल्कि गंभीर आपराधिक तथा सामाजिक दुष्कृत्य है, जो प्रथमद्रष्टया धारा 353, धारा 352, धारा 351 बीएनएस में संज्ञेय अपराध दिखता है।
उन्होंने संबंधित फेसबुक वीडियो का तत्काल संज्ञान लेकर उसका वैज्ञानिक परीक्षण एवं सत्यापन कराते हुए प्रथमदृष्टया अपराध पाए जाने पर समुचित विधिक कार्रवाई किए जाने की मांग की है. साथ ही उक्त हेट स्पीच विडियो को तत्काल सोशल मीडिया से हटाने की भी मांग की है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
