फिरोजाबाद में मासूम बालक की पटक - पटक कर हत्या के दोषी को मिला मृत्यदंड

-रिश्ते की भाभी से शादी करने की जिद में की थी मासूम की हत्या

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के जनपद फिरोजाबाद में एक युवक ने रिश्ते की भाभी से शादी करने की जिद में उसके मासूम बालक आरव की जमीन पर पटक - पटक कर हत्या की दी। इस प्रकरण के महज 40 दिन बाद न्यायालय ने शुक्रवार को फैसला सुनाया है। न्यायालय ने हत्या के दोषी मृतक मासूम बालक के रिश्ते के चाचा विराज उर्फ जितेंद्र को फांसी की सजा सुनाई है।

थाना अरांव क्षेत्र अन्तर्गत रहने वाली रति का विवाह वर्ष 2024 में बदायूं निवासी सुमित कुमार से हुआ था। पति से विवाद के बाद वह अपने मायके आ गई थी। 30 मई को रति अपने डेढ़ वर्षीय बेटे आरव के साथ थाना शिकोहाबाद क्षेत्र अन्तर्गत यादव कालोनी निवासी अपने एक रिश्तेदार के यहां थी, तभी महिला के रिश्ते का देवर विराज उर्फ जितेंद्र पाठक वहां पहुंच गया। विराज टॉफी दिलाने के बहाने बच्चे आरव को अपने साथ ले गया और रास्ते में मासूम आरव की जमीन पर पटक - पटक कर जघन्य हत्या कर दी थी। हत्या के बाद मासूम के शव को फेंककर वह भाग गया था। दोषी अपनी भाभी रति से शादी करने का दवाब बना रहा था। इसी के चलते उसने उसके मासूम बेटे की हत्या की थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर हत्यारोपित विराज उर्फ जितेन्द्र पुत्र विजेन्द्र पाल निवासी शेखूपुर थाना सिविल लाइन जनपद बदायूं को उसी रात मुठभेड़ में दोनों पैरों में गोली लगने के बाद गिरफ्तार किया था। पुलिस ने जांचोपरांत महज 6 दिन में आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया।

 साई वज्र अभियान में अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, चार आरोपित गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े :  साई वज्र अभियान में अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, चार आरोपित गिरफ्तार

मुकदमे की सुनवाई जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ बब्बू सारंग की अदालत में हुई। अभियोजन पक्ष की पैरवी जिला शासकीय अधिवक्ता राजीव प्रियदर्शी ने बताया कि न्यायालय में 13 गवाहों ने गवाही दी। सीसीटीवी फुटेज के साथ कई अहम साक्ष्य भी न्यायालय में पेश किए गए। न्यायालय ने बृहस्पतिवार को हत्यारोपित विराज उर्फ जितेंद्र को दोषी करार किया था। जिला शासकीय अधिवक्ता राजीव प्रियदर्शी ने बताया कि शुक्रवार को न्यायालय ने दोषी विराज उर्फ जितेंद्र पाठक को मृत्यदंड (फांसी) की सजा सुनाई है।

सोशल मीडिया पर सीसीटीवी फुटेज हुआ था वायरल

मासूम बालक आरव की हत्या दोषी विराज उर्फ जितेंद्र पाठक ने जघन्य रूप से की थी। दोषी ने महज 27 सैकेंड में घटना को अंजाम दिया। उसने मासूम बालक को बेरहमी से जमीन पर लगातार 8 बार पटका। जिससे उसकी मौत हो गई और फिर शव को घर के दरवाजे पर फेंककर भाग गया। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

डीएम की अध्यक्षता में पिछड़ा वर्ग शादी अनुदान योजना को ले बैठक हुई आयोजित।

संत कबीर नगर, 10 जुलाई 2026(सूचना विभाग)।  जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में पिछड़ा वर्ग शादी अनुदान योजना अंतर्गत जिला...
उत्तर प्रदेश 
डीएम की अध्यक्षता में पिछड़ा वर्ग शादी अनुदान योजना को ले बैठक हुई आयोजित।

डीएम की अध्यक्षता में उर्वरक समिति की बैठक हुई आयोजित

संत कबीर नगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में उर्वरक समिति की बैठक कलेक्ट्रेट कक्ष में आयोजित हुई। इस...
उत्तर प्रदेश 
डीएम की अध्यक्षता में उर्वरक समिति की बैठक हुई आयोजित

डीएम की अध्यक्षता में अध्यक्षता में आयुष्मान योजना से संबंधित बैठक हुई आयोजित

संत कबीर नगर । जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जनपद में आयुष्मान योजना से इम्पैनल्ड निजी चिकित्सालयों की गुणवत्ता,...
उत्तर प्रदेश 
डीएम की अध्यक्षता में अध्यक्षता में आयुष्मान योजना से संबंधित बैठक हुई आयोजित

प्रोपेगेंडा : चीन की सेना ने भारत के S-400 एयर डिफेंस सिस्टम को किया 'ध्वस्त' ?

बीजिंग: चीन की सेना ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें भारत के S-400 एयर डिफेंस सिस्टम को 'ध्वस्त' करते...
राष्ट्रीय 