डीएम की अध्यक्षता में अध्यक्षता में आयुष्मान योजना से संबंधित बैठक हुई आयोजित

Published By Dayanidhi Tripathi
On
Dayanidhi Tripathi Picture

संत कबीर नगर । जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जनपद में आयुष्मान योजना से इम्पैनल्ड निजी चिकित्सालयों की गुणवत्ता, कियाशीलता व उपलब्ध सेवाओं आदि की समीक्षा से संबंधित बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी व मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 रामानुज कनौजिया उपस्थित रहे।
 
उल्लेखनीय है कि जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में वित्तीय वर्ष 2025-26 में जनपद में आयुष्मान योजना से इम्पैनल्ड कुल 25 निजी चिकित्सालयों की गुणवत्ता, कियाशीलता व उपलब्ध सेवाओं की जांच हेतु टीमें गठित की गयी थीं। 
समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी द्वारा जांच टीमों द्वारा चिकित्सालयों में निरीक्षणोपरान्त पायी गयी कमियों की चिकित्सालयवार समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
 
समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी द्वारा जनपद के 08 चिकित्सालयों में आयुष्मान कार्ड सुविधा से इम्पैनल्ड होने का मानक पूरा नहीं किए जाने पर चिकित्सालयों को डी-इम्पैनल्ड किये जाने के निर्देश दिये गये।समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी द्वारा समस्त चिकित्सालयों में ओ0टी0 संचालन हेतु डी-फैब्रीलेटर एवं फायर सेफ्‌टी तथा कम से कम दो निकासी की अनिवार्यता हेतु निर्देश दिये गये। जिन चिकित्सालयों में ओ0टी0 कियाशील है और डीफैब्रीलेटर नहीं है उन्हें दो सप्ताह की अवधि में उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी द्वारा ऐसे समस्त निजी चिकित्सालयों जो वित्तीय वर्ष 2025-26 में आयुष्मान भारत योजना से आच्छादित किये गये थे, उनके द्वारा किये गये केसों व भुगतान का स्टेटस तत्काल प्रस्तुत किये जाने के निर्देश दिये गये।
 
बैठक में जिलाधिकारी द्वारा जनपद के सभी निजी चिकित्सालयों यथा आयुष्मान योजना से आच्छादित अथवा सामान्य चिकित्सालयों को मानकानुसार संचालित कराये जाने के निर्देश दिये गये। उन्होंने कहा कि चिकित्सालयों का संचालन मानक के अनुरूप न पाये जाने पर नियमानुसार कार्यवाही की जाय।
 
इस अवसर पर उपायुक्त श्रम एवं रोजगार प्रभात द्विवेदी, उपायुक्त एनआरएलएम प्रवीण कुमार शुक्ला, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 राम रतन, उप कृषि निदेशक डॉ0 राकेश कुमार सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी अरुण कुमार, जांच टीम में नामित अन्य विभागों के अधिकारी, आर0बी0एस0के0 के चिकित्साधिकारी, जनपद स्तरीय आयुष्मान यूनिट के अधिकारीगण, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Dayanidhi Tripathi Picture

पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

मीरजापुर: लापता युवक का गंगा किनारे मिला कंकाल, चांदी के दांत और कपड़ों से हुई पहचान

गहिया घाट पर मिला नर कंकाल। कपड़ों और चांदी चढ़े दांत से हुई शिवम यादव की पहचान। 30 जून से...
उत्तर प्रदेश 
मीरजापुर: लापता युवक का गंगा किनारे मिला कंकाल, चांदी के दांत और कपड़ों से हुई पहचान

पेयजल पाइपलाइन कार्य बना जानलेवा, करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत

पूर्वी सिंहभूम। एमजीएम थाना क्षेत्र के डिमना स्थित जयपाल कॉलोनी के समीप शनिवार की शाम को पेयजल पाइपलाइन बिछाने के...
झारखंड 
पेयजल पाइपलाइन कार्य बना जानलेवा, करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत

61.38 करोड़ की सीवर-पेयजल परियोजना से बदलेगी हुकुलगंज वार्ड की तस्वीर, मिलेगा मुफ्त जल कनेक्शन

61.38 करोड़ रुपये की लागत से सीवर एवं पेयजल परियोजना। 42.62 करोड़ रुपये सीवर और 18.76 करोड़ रुपये पेयजल व्यवस्था...
उत्तर प्रदेश 
61.38 करोड़ की सीवर-पेयजल परियोजना से बदलेगी हुकुलगंज वार्ड की तस्वीर, मिलेगा मुफ्त जल कनेक्शन

रक्तदान में उत्कृष्ट योगदान के लिए 35 संस्थाओं और 15 सर्वश्रेष्ठ रक्तदाताओं का सम्मान

अंबेडकर नगर।शनिवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज में आयोजित एक भव्य सम्मान समारोह में 35 रक्तदानी संस्थाओं और 15 सर्वश्रेष्ठ रक्तदाताओं...
उत्तर प्रदेश 
रक्तदान में उत्कृष्ट योगदान के लिए 35 संस्थाओं और 15 सर्वश्रेष्ठ रक्तदाताओं का सम्मान

12 जुलाई को कौशाम्बी में लगेंगे 39.81 लाख पौधे, मंडलायुक्त ने तैयारियों की समीक्षा

कौशाम्बी। प्रदेशव्यापी वृक्षारोपण महाअभियान-2026 के तहत 12 जुलाई को होने वाले पौधारोपण कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर शनिवार को उदयन...