डीएम की अध्यक्षता में पिछड़ा वर्ग शादी अनुदान योजना को ले बैठक हुई आयोजित

Published By Dayanidhi Tripathi
On
Dayanidhi Tripathi Picture

संत कबीर नगर ।  जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में पिछड़ा वर्ग शादी अनुदान योजना अंतर्गत जिला स्तरीय स्वीकृति समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी उपस्थित रहे।
बैठक में जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने बताया कि शादी अनुदान योजना के तहत 330 पात्र आवेदनों को स्वीकृति प्रदान की गई है। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी द्वारा बताया गया कि, इन 330 लाभार्थियों को 20,000 रुपये प्रति लाभार्थी की दर से कुल 66.00 लाख रुपये का भुगतान ई-कुबेर प्रणाली के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में किया जाएगा। 76 आवेदकों को पूर्व में ही लाभान्वित किया जा चुका है। इन 330 आवेदकों को भुगतान करने के पश्चात विभाग द्वारा इस योजना अंतर्गत लाभान्वित लाभार्थियों की कुल संख्या 402 हो जाएगी ।
विभाग का इस वर्ष कुल 1200 आवेदकों को लाभान्वित करने का लक्ष्य है, जिसके लिए 120.00 लाख रुपये का बजट आवंटित है। । इस प्रक्रिया में निराश्रित महिलाओं और दिव्यांग आवेदकों को प्राथमिकता देते हुए प्रथम आवक प्रथम पावक के आधार पर भुगतान किया जाता है। इस योजना में आवेदन करने के लिए आवेदक जनपद का मूल निवासी होना चाहिए, वार्षिक आय रु.1 लाख से कम होनी चाहिए । शादी के समय लड़की की उम्र 18 या इससे अधिक होनी चाहिए। शादी के 90 दिन पहले 90 दिन बाद उसी वित्तीय वर्ष में विभागीय वेबसाइट पर आवेदन किया जा सकता है।
इस अवसर पर जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रवीश चंद्र सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
 
लेखक के बारे में

Dayanidhi Tripathi Picture

पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

मीरजापुर: लापता युवक का गंगा किनारे मिला कंकाल, चांदी के दांत और कपड़ों से हुई पहचान

गहिया घाट पर मिला नर कंकाल। कपड़ों और चांदी चढ़े दांत से हुई शिवम यादव की पहचान। 30 जून से...
उत्तर प्रदेश 

पेयजल पाइपलाइन कार्य बना जानलेवा, करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत

पूर्वी सिंहभूम। एमजीएम थाना क्षेत्र के डिमना स्थित जयपाल कॉलोनी के समीप शनिवार की शाम को पेयजल पाइपलाइन बिछाने के...
झारखंड 
पेयजल पाइपलाइन कार्य बना जानलेवा, करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत

61.38 करोड़ की सीवर-पेयजल परियोजना से बदलेगी हुकुलगंज वार्ड की तस्वीर, मिलेगा मुफ्त जल कनेक्शन

61.38 करोड़ रुपये की लागत से सीवर एवं पेयजल परियोजना। 42.62 करोड़ रुपये सीवर और 18.76 करोड़ रुपये पेयजल व्यवस्था...
उत्तर प्रदेश 
61.38 करोड़ की सीवर-पेयजल परियोजना से बदलेगी हुकुलगंज वार्ड की तस्वीर, मिलेगा मुफ्त जल कनेक्शन

रक्तदान में उत्कृष्ट योगदान के लिए 35 संस्थाओं और 15 सर्वश्रेष्ठ रक्तदाताओं का सम्मान

अंबेडकर नगर।शनिवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज में आयोजित एक भव्य सम्मान समारोह में 35 रक्तदानी संस्थाओं और 15 सर्वश्रेष्ठ रक्तदाताओं...

12 जुलाई को कौशाम्बी में लगेंगे 39.81 लाख पौधे, मंडलायुक्त ने तैयारियों की समीक्षा

कौशाम्बी। प्रदेशव्यापी वृक्षारोपण महाअभियान-2026 के तहत 12 जुलाई को होने वाले पौधारोपण कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर शनिवार को उदयन...