बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर खजूर से लदी डीसीएम ट्रक से टकराई, दो की मौत, परिवार में मचा कोहराम

चालक समेत दो अन्य गंभीर रूप से घायल

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

उरई। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर गुरुवार की देर रात खजूर से लदी एक डीसीएम आगे चल रहे ट्रक से जा टकराई। हादसा इतना जबरदस्त था कि डीसीएम का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग केबिन में पूरी तरह फंस गए। दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक समेत दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और यूपीडा (यूपीईडीए) की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया।

यह हादसा उरई कोतवाली क्षेत्र में बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के किलोमीटर 173.7 पर कैथेरी टोल प्लाजा के सामने गुरुवार रात करीब 12:45 बजे हुआ। डीसीएम (यूपी 41 जीटी 6248) चरखारी से खजूर लेकर संभल की ओर जा रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार डीसीएम आगे चल रहे ट्रक से पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और उसमें बैठे लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में डीसीएम चालक अलीगढ़ निवासी विष्णु यादव और केबिन में बैठे संभल निवासी

इनरव्हील क्लब ऑफ मुरादाबाद सिविल लाइंस के अधिष्ठापन समारोह में सेवा और सृजनशीलता का संदेश ये खबर भी पढ़े : इनरव्हील क्लब ऑफ मुरादाबाद सिविल लाइंस के अधिष्ठापन समारोह में सेवा और सृजनशीलता का संदेश

बबलू घायल हो गए। दोनों को तत्काल एंबुलेंस की मदद से राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।वहीं, डीसीएम में सवार अलीगढ़ निवासी नीतेश और संभल का रहने वाला मोहिन काे मेडिकल कॉलेज में इलाज के दाैरान चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही उरई कोतवाली पुलिस और यूपीईडा की टीम मौके पर पहुंची। राहत एवं बचाव अभियान चलाकर क्षतिग्रस्त डीसीएम में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। इसके बाद दुर्घटनाग्रस्त वाहन को क्रेन की मदद से सड़क किनारे हटवाया गया, जिससे एक्सप्रेस-वे पर यातायात सामान्य कराया जा सका।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

राम मंदिर चढ़ावा मामले पर कांग्रेस की मांग, सुप्रीम कोर्ट निगरानी की में हो जांच

वेणुगोपाल ने राम मंदिर चढ़ावा मामले की न्यायिक जांच की मांग उठाई देहरादून। कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल...
उत्तराखंड 
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर कांग्रेस की मांग, सुप्रीम कोर्ट निगरानी की में हो जांच

आर्यन खान को देखने के लिए फैंस की बढ़ी दीवानगी, सेल्फी के दौरान फैन गिरा

सुरक्षा कर्मी ने आर्यन के चारों ओर सुरक्षा घेरा बनाकर गाड़ी तक पहुंचाया  अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान...
मनोरंजन 
आर्यन खान को देखने के लिए फैंस की बढ़ी दीवानगी, सेल्फी के दौरान फैन गिरा

आलिया भट्ट की 'अल्फा' की रफ्तार धीमी, पहले हफ्ते में 50 करोड़ का भी नही हुआ कलेक्शन 

'अल्फा' के सामने 'धमाल 4' की रिलीज बनी बड़ी चुनौती  आलिया भट्ट और शरवरी वाघ अभिनीत वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की...
मनोरंजन 
आलिया भट्ट की 'अल्फा' की रफ्तार धीमी, पहले हफ्ते में 50 करोड़ का भी नही हुआ कलेक्शन 

शेखर सुमन के करीबी फिल्म निर्माता धर्मेश सांगानी पर ED का शिकंजा

मुंबई: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मुंबई के कारोबारी और फिल्म निर्माता धर्मेश नरेंद्र सांगानी के खिलाफ विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम...
राज्य  महाराष्ट्र 
शेखर सुमन के करीबी फिल्म निर्माता धर्मेश सांगानी पर ED का शिकंजा

रीजेंसी हॉस्पिटल गोरखपुर में न्यूरो सेवाए, मरीजों का समग्र उपचार 

समय पर सही इलाज मरीज की जिंदगी बदल सकता:डॉ. त्रिपुरारी
उत्तर प्रदेश 

स्वार्थी तत्वों से सावधान रहें, हर लड़ाई कानून के दायरे में रहकर लड़नी चाहिए: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने शुक्रवार को कहा कि हमें ऐसे संगठन और राजनीतिक पार्टियों...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
स्वार्थी तत्वों से सावधान रहें, हर लड़ाई कानून के दायरे में रहकर लड़नी चाहिए: मायावती

69000 शिक्षक भर्ती : बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह से अभ्यर्थियों ने की मुलाकात

6 साल से इंतजार में आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी, आरक्षण नियमों के पालन की उठाई आवाज लखनऊ। उत्तर प्रदेश 69000...
उत्तर प्रदेश 
69000 शिक्षक भर्ती : बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह से अभ्यर्थियों ने की मुलाकात

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर खजूर से लदी डीसीएम ट्रक से टकराई, दो की मौत, परिवार में मचा कोहराम

उरई। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर गुरुवार की देर रात खजूर से लदी एक डीसीएम आगे चल रहे ट्रक से जा टकराई।...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर खजूर से लदी डीसीएम ट्रक से टकराई, दो की मौत, परिवार में मचा कोहराम