दिल्ली की मांडी रोड बनेगी नेशनल हाईवे? सीएम रेखा गुप्ता ने गडकरी से की अपील 

दिल्ली सीएम ने मंत्री नितिन गडकरी को लिखा पत्र 

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • महरौली-गुरुग्राम रोड (एनएच-148ए) को दिल्ली-हरियाणा सीमा से जोड़ता रोड
  • मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने नितिन गडकरी से मांडी रोड को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने की अपील की

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर दक्षिण दिल्ली के मांडी रोड को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने और इसके विकास का कार्य भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को सौंपने की अपील की।

मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में कहा कि लगभग 8.8 किलोमीटर लंबा मांडी रोड दिल्ली-एनसीआर का एक महत्वपूर्ण रणनीतिक सड़क गलियारा है। यह छतरपुर मेट्रो स्टेशन के निकट महरौली-गुरुग्राम रोड (एनएच-148ए) को दिल्ली-हरियाणा सीमा पर गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड से जोड़ता है। यह मार्ग राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली और पड़ोसी आर्थिक केंद्रों गुरुग्राम और फरीदाबाद के बीच एक महत्वपूर्ण संपर्क कड़ी के रूप में कार्य करता है तथा अंतर-राज्यीय यातायात के सुचारु संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

मध्य प्रदेश बना नये वक्फ बोर्ड का पुनर्गठन करने वाला देश का पहला राज्य ये खबर भी पढ़े : मध्य प्रदेश बना नये वक्फ बोर्ड का पुनर्गठन करने वाला देश का पहला राज्य

मुख्यमंत्री ने पत्र में यह भी उल्लेख किया है कि यूनिफाइड ट्रैफिक एंड ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर प्लानिंग एंड इंजीनियरिंग सेंटर (यूटीटीआईपीईसी) की गवर्निंग बॉडी ने 27 सितंबर 2023 को आयोजित 68वीं बैठक में मांडी रोड के महत्व को मान्यता देते हुए इसके चौड़ीकरण और व्यापक विकास के प्रस्ताव का समर्थन किया था। उन्होंने कहा कि मांडी रोड के रणनीतिक महत्व, मौजूदा और भावी यातायात मांग तथा राष्ट्रीय राजमार्ग-148ए के साथ इसके सीधे संपर्क को देखते हुए इस सड़क को एनएचएआई के दायरे में लाने पर विचार किया जाना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से अनुरोध किया कि मांडी रोड को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित कर इसके विकास की जिम्मेदारी एनएचएआई को सौंपी जाए ताकि इसके विकास के लिए एकीकृत योजना बनाई जा सके, समान इंजीनियरिंग मानकों को अपनाया जा सके और इस महत्वपूर्ण कॉरिडोर का समयबद्ध उन्नयन सुनिश्चित किया जा सके।

उन्होंने कहा कि इस पहल से प्रतिदिन इस मार्ग का उपयोग करने वाले यात्रियों को बेहतर और अधिक सुगम यातायात सुविधा मिलेगी। साथ ही दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में संपर्क व्यवस्था और मजबूत होगी और क्षेत्रीय आर्थिक विकास को भी नई गति मिलेगी। उन्होंने इस महत्वपूर्ण विषय पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री गडकरी से सकारात्मक विचार करने का आग्रह करते हुए इस मामले को आगे बढ़ाने में उनके निरंतर सहयोग की अपेक्षा भी व्यक्त की।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

राम मंदिर चढ़ावा मामले पर कांग्रेस की मांग, सुप्रीम कोर्ट निगरानी की में हो जांच

वेणुगोपाल ने राम मंदिर चढ़ावा मामले की न्यायिक जांच की मांग उठाई देहरादून। कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल...
उत्तराखंड 
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर कांग्रेस की मांग, सुप्रीम कोर्ट निगरानी की में हो जांच

आर्यन खान को देखने के लिए फैंस की बढ़ी दीवानगी, सेल्फी के दौरान फैन गिरा

सुरक्षा कर्मी ने आर्यन के चारों ओर सुरक्षा घेरा बनाकर गाड़ी तक पहुंचाया  अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान...
मनोरंजन 
आर्यन खान को देखने के लिए फैंस की बढ़ी दीवानगी, सेल्फी के दौरान फैन गिरा

आलिया भट्ट की 'अल्फा' की रफ्तार धीमी, पहले हफ्ते में 50 करोड़ का भी नही हुआ कलेक्शन 

'अल्फा' के सामने 'धमाल 4' की रिलीज बनी बड़ी चुनौती  आलिया भट्ट और शरवरी वाघ अभिनीत वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की...
मनोरंजन 
आलिया भट्ट की 'अल्फा' की रफ्तार धीमी, पहले हफ्ते में 50 करोड़ का भी नही हुआ कलेक्शन 

शेखर सुमन के करीबी फिल्म निर्माता धर्मेश सांगानी पर ED का शिकंजा

मुंबई: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मुंबई के कारोबारी और फिल्म निर्माता धर्मेश नरेंद्र सांगानी के खिलाफ विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम...
राज्य  महाराष्ट्र 
शेखर सुमन के करीबी फिल्म निर्माता धर्मेश सांगानी पर ED का शिकंजा

रीजेंसी हॉस्पिटल गोरखपुर में न्यूरो सेवाए, मरीजों का समग्र उपचार 

समय पर सही इलाज मरीज की जिंदगी बदल सकता:डॉ. त्रिपुरारी
उत्तर प्रदेश 

स्वार्थी तत्वों से सावधान रहें, हर लड़ाई कानून के दायरे में रहकर लड़नी चाहिए: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने शुक्रवार को कहा कि हमें ऐसे संगठन और राजनीतिक पार्टियों...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
स्वार्थी तत्वों से सावधान रहें, हर लड़ाई कानून के दायरे में रहकर लड़नी चाहिए: मायावती

69000 शिक्षक भर्ती : बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह से अभ्यर्थियों ने की मुलाकात

6 साल से इंतजार में आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी, आरक्षण नियमों के पालन की उठाई आवाज लखनऊ। उत्तर प्रदेश 69000...
उत्तर प्रदेश 
69000 शिक्षक भर्ती : बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह से अभ्यर्थियों ने की मुलाकात

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर खजूर से लदी डीसीएम ट्रक से टकराई, दो की मौत, परिवार में मचा कोहराम

उरई। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर गुरुवार की देर रात खजूर से लदी एक डीसीएम आगे चल रहे ट्रक से जा टकराई।...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर खजूर से लदी डीसीएम ट्रक से टकराई, दो की मौत, परिवार में मचा कोहराम