69000 शिक्षक भर्ती : बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह से अभ्यर्थियों ने की मुलाकात

21 जुलाई को होने वाली सुनवाई के लिए अधिवक्ता भेजने की मांग की

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • 6 साल से इंतजार में आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी, आरक्षण नियमों के पालन की उठाई आवाज

लखनऊ। उत्तर प्रदेश 69000 शिक्षक  भर्ती मामले को लेकर आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों ने गुरुवार को बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह से मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा। 21 जुलाई को उक्त प्रकरण की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में होनी है और सरकार को अपना पक्ष रखना है।

अभ्यर्थियों ने मंत्री से मांग करते हुए कहा कि आगामी तिथि पर होने वाली सुनवाई के दौरान सरकार के अधिवक्ता कोर्ट में समय से उपस्थित होकर आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के हितों का ध्यान रखते हुए पक्ष रखे। जिससे हजारों वंचित आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को न्याय मिल सके।

चारबाग के होटल में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी ये खबर भी पढ़े : चारबाग के होटल में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

शिक्षा मंत्री से मुलाकात करने वाले अमरेंद्र पटेल ने कहा की उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग की 69000 शिक्षक भर्ती में आरक्षण नियमों के अनदेखी के कारण आरक्षित वर्ग के हजारों अभ्यर्थी चयन प्रक्रिया से बाहर हो गए। पिछले लगभग 6 वर्षों से आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी लगातार आरक्षण नियमों के पालन की मांग करते हुए चले आ रहें है।

लंबे आंदोलन और न्यायिक प्रक्रिया से गुजरने के बाद 13 अगस्त 2024 को लखनऊ हाई कोर्ट के डबल बेंच ने फैसला सुनाया और नियमों का पालन करते हुए अभ्यर्थियों को नियुक्ति दिए जाने का आदेश दिया था लेकिन हम आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को न्याय नहीं मिल सका। अब यह मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है। हमारी मांग है 21 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई के दौरान सरकार का पक्ष रखने व विभाग की तरफ से नियुक्त अधिवक्ता अनिवार्य रूप से उपस्थित रहे और हजारों आरक्षित वर्ग के अभ्यार्थियों को न्याय दिलाने के पक्ष में बहस करें।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर नमाज पढ़वाने का पाप करने वाले क्या जामा मस्जिद में हनुमान चालीसा करा पाएंगे : योगी

-सीएम की बड़ी घोषणा-भरतपुर भरतकुंड नगर पंचायत के नाम से जाना जाएगा भदरसा नगर पंचायत, मां ज्वाला के नाम पर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर नमाज पढ़वाने का पाप करने वाले क्या जामा मस्जिद में हनुमान चालीसा करा पाएंगे :  योगी

राम मंदिर चढ़ावा मामले पर कांग्रेस की मांग, सुप्रीम कोर्ट निगरानी की में हो जांच

वेणुगोपाल ने राम मंदिर चढ़ावा मामले की न्यायिक जांच की मांग उठाई देहरादून। कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल...
उत्तराखंड 
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर कांग्रेस की मांग, सुप्रीम कोर्ट निगरानी की में हो जांच

आर्यन खान को देखने के लिए फैंस की बढ़ी दीवानगी, सेल्फी के दौरान फैन गिरा

सुरक्षा कर्मी ने आर्यन के चारों ओर सुरक्षा घेरा बनाकर गाड़ी तक पहुंचाया  अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान...
मनोरंजन 
आर्यन खान को देखने के लिए फैंस की बढ़ी दीवानगी, सेल्फी के दौरान फैन गिरा

आलिया भट्ट की 'अल्फा' की रफ्तार धीमी, पहले हफ्ते में 50 करोड़ का भी नही हुआ कलेक्शन 

'अल्फा' के सामने 'धमाल 4' की रिलीज बनी बड़ी चुनौती  आलिया भट्ट और शरवरी वाघ अभिनीत वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की...
मनोरंजन 
आलिया भट्ट की 'अल्फा' की रफ्तार धीमी, पहले हफ्ते में 50 करोड़ का भी नही हुआ कलेक्शन 

शेखर सुमन के करीबी फिल्म निर्माता धर्मेश सांगानी पर ED का शिकंजा

मुंबई: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मुंबई के कारोबारी और फिल्म निर्माता धर्मेश नरेंद्र सांगानी के खिलाफ विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम...
राज्य  महाराष्ट्र 
शेखर सुमन के करीबी फिल्म निर्माता धर्मेश सांगानी पर ED का शिकंजा

उत्तर प्रदेश

हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर नमाज पढ़वाने का पाप करने वाले क्या जामा मस्जिद में हनुमान चालीसा करा पाएंगे : योगी

-सीएम की बड़ी घोषणा-भरतपुर भरतकुंड नगर पंचायत के नाम से जाना जाएगा भदरसा नगर पंचायत, मां ज्वाला के नाम पर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर नमाज पढ़वाने का पाप करने वाले क्या जामा मस्जिद में हनुमान चालीसा करा पाएंगे :  योगी

रीजेंसी हॉस्पिटल गोरखपुर में न्यूरो सेवाए, मरीजों का समग्र उपचार 

समय पर सही इलाज मरीज की जिंदगी बदल सकता:डॉ. त्रिपुरारी
उत्तर प्रदेश 
रीजेंसी हॉस्पिटल गोरखपुर में न्यूरो सेवाए, मरीजों का समग्र उपचार 

स्वार्थी तत्वों से सावधान रहें, हर लड़ाई कानून के दायरे में रहकर लड़नी चाहिए: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने शुक्रवार को कहा कि हमें ऐसे संगठन और राजनीतिक पार्टियों...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
स्वार्थी तत्वों से सावधान रहें, हर लड़ाई कानून के दायरे में रहकर लड़नी चाहिए: मायावती

69000 शिक्षक भर्ती : बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह से अभ्यर्थियों ने की मुलाकात

6 साल से इंतजार में आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी, आरक्षण नियमों के पालन की उठाई आवाज लखनऊ। उत्तर प्रदेश 69000...
उत्तर प्रदेश 
69000 शिक्षक भर्ती : बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह से अभ्यर्थियों ने की मुलाकात