भारत के पारंपरिक ज्ञान की अब ऑस्ट्रेलिया भी करेगा सुरक्षा, टीकेडीएल से समझौता

मेलबर्न में आयोजित तीसरे भारत–ऑस्ट्रेलिया वार्षिक शिखर सम्मेलन में हुआ समझौता

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • बौद्धिक संपदा के क्षेत्र में सहयोग और होगा मजबूत  

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया ने भारत के पारंपरिक ज्ञान डिजिटल लाइब्रेरी (टीकेडीएल) को लेकर महत्वपूर्ण समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। यह समझौता गुरुवार को मेलबर्न में आयोजित तीसरे भारत–ऑस्ट्रेलिया वार्षिक शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज़ की उपस्थिति में हुआ।

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग ने शुक्रवार को जानकारी दी कि ऑस्ट्रेलिया के साथ हुए इस समझौते के बाद अब 18 देशों के पेटेंट कार्यालयों को टीकेडीएल तक पहुंच मिल चुकी है। टीकेडीएल की मदद से अबतक दुनिया भर में 375 से अधिक ऐसे पेटेंट आवेदनों को रद्द, अस्वीकार, संशोधित या वापस कराया जा चुका है, जो भारत के पारंपरिक ज्ञान पर आधारित थे। यह समझौता भारत की सांस्कृतिक और पारंपरिक विरासत की रक्षा करने के साथ-साथ दोनों देशों के बीच बौद्धिक संपदा के क्षेत्र में सहयोग को भी और मजबूत करेगा।

231 करोड़ रुपये के बैंक घोटाले पर सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, कई ठिकानों पर छापेमारी ये खबर भी पढ़े : 231 करोड़ रुपये के बैंक घोटाले पर सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, कई ठिकानों पर छापेमारी

इस समझौते के तहत अब ऑस्ट्रेलिया का पेटेंट कार्यालय भारत के टीकेडीएल डेटाबेस का उपयोग कर सकेगा। जब भी किसी नई दवा, उपचार या पारंपरिक ज्ञान से जुड़े पेटेंट के लिए आवेदन आएगा तो अधिकारी पहले टीकेडीएल में जांच करेंगे कि यह जानकारी पहले से भारत के पारंपरिक ज्ञान का हिस्सा तो नहीं है। यदि ऐसा पाया जाता है तो उस पर नया पेटेंट नहीं दिया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि टीकेडीएल भारत का एक विशेष डिजिटल डेटाबेस है, जिसे वर्ष 2001 में सीएसआईआर और आयुष मंत्रालय ने मिलकर तैयार किया था। इसका उद्देश्य आयुर्वेद, योग, यूनानी, सिद्ध और सोवा रिग्पा जैसी भारतीय पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों और ज्ञान को सुरक्षित रखना तथा उन पर गलत तरीके से पेटेंट दिए जाने से रोकना है।

इस डेटाबेस में 5.2 लाख से अधिक पारंपरिक नुस्खे और उपचार पद्धतियां दर्ज हैं। इन्हें अंग्रेज़ी, जर्मन, फ्रेंच, जापानी और स्पेनिश जैसी भाषाओं में भी उपलब्ध कराया गया है, ताकि दुनिया भर के पेटेंट परीक्षक इन्हें आसानी से समझ सकें।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

राम मंदिर चढ़ावा मामले पर कांग्रेस की मांग, सुप्रीम कोर्ट निगरानी की में हो जांच

वेणुगोपाल ने राम मंदिर चढ़ावा मामले की न्यायिक जांच की मांग उठाई देहरादून। कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल...
उत्तराखंड 
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर कांग्रेस की मांग, सुप्रीम कोर्ट निगरानी की में हो जांच

आर्यन खान को देखने के लिए फैंस की बढ़ी दीवानगी, सेल्फी के दौरान फैन गिरा

सुरक्षा कर्मी ने आर्यन के चारों ओर सुरक्षा घेरा बनाकर गाड़ी तक पहुंचाया  अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान...
मनोरंजन 
आर्यन खान को देखने के लिए फैंस की बढ़ी दीवानगी, सेल्फी के दौरान फैन गिरा

आलिया भट्ट की 'अल्फा' की रफ्तार धीमी, पहले हफ्ते में 50 करोड़ का भी नही हुआ कलेक्शन 

'अल्फा' के सामने 'धमाल 4' की रिलीज बनी बड़ी चुनौती  आलिया भट्ट और शरवरी वाघ अभिनीत वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की...
मनोरंजन 
आलिया भट्ट की 'अल्फा' की रफ्तार धीमी, पहले हफ्ते में 50 करोड़ का भी नही हुआ कलेक्शन 

शेखर सुमन के करीबी फिल्म निर्माता धर्मेश सांगानी पर ED का शिकंजा

मुंबई: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मुंबई के कारोबारी और फिल्म निर्माता धर्मेश नरेंद्र सांगानी के खिलाफ विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम...
राज्य  महाराष्ट्र 
शेखर सुमन के करीबी फिल्म निर्माता धर्मेश सांगानी पर ED का शिकंजा

रीजेंसी हॉस्पिटल गोरखपुर में न्यूरो सेवाए, मरीजों का समग्र उपचार 

समय पर सही इलाज मरीज की जिंदगी बदल सकता:डॉ. त्रिपुरारी
उत्तर प्रदेश 

स्वार्थी तत्वों से सावधान रहें, हर लड़ाई कानून के दायरे में रहकर लड़नी चाहिए: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने शुक्रवार को कहा कि हमें ऐसे संगठन और राजनीतिक पार्टियों...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
स्वार्थी तत्वों से सावधान रहें, हर लड़ाई कानून के दायरे में रहकर लड़नी चाहिए: मायावती

69000 शिक्षक भर्ती : बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह से अभ्यर्थियों ने की मुलाकात

6 साल से इंतजार में आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी, आरक्षण नियमों के पालन की उठाई आवाज लखनऊ। उत्तर प्रदेश 69000...
उत्तर प्रदेश 
69000 शिक्षक भर्ती : बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह से अभ्यर्थियों ने की मुलाकात

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर खजूर से लदी डीसीएम ट्रक से टकराई, दो की मौत, परिवार में मचा कोहराम

उरई। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर गुरुवार की देर रात खजूर से लदी एक डीसीएम आगे चल रहे ट्रक से जा टकराई।...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर खजूर से लदी डीसीएम ट्रक से टकराई, दो की मौत, परिवार में मचा कोहराम