बारिश बनी काल! इटौंजा फ्लाईओवर पर फिसली बाइक, 27 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में बारिश के बीच सड़क पर फिसलन एक युवक के लिए जानलेवा साबित हुई। इटौंजा थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम इटौंजा फ्लाईओवर से उतरते समय बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में 27 वर्षीय युवक की गंभीर चोटों के कारण मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, गुरुवार शाम करीब छह बजे सीतापुर जिले के सिधौली थाना क्षेत्र के झकरावा गांव निवासी लालजी ने इटौंजा थाने में घटना की सूचना दी। उन्होंने बताया कि उनका 27 वर्षीय पुत्र सत्यम बाइक (संख्या UP32GH5729) से लखनऊ से सीतापुर की ओर जा रहा था।

ललिता गौतम हत्याकांड के बाद मेरठ में तनाव, गांव बना पुलिस छावनी, बाहरी लोगों की एंट्री बंद ये खबर भी पढ़े : ललिता गौतम हत्याकांड के बाद मेरठ में तनाव, गांव बना पुलिस छावनी, बाहरी लोगों की एंट्री बंद

इसी दौरान इटौंजा फ्लाईओवर से उतरते समय लगातार हो रही बारिश के कारण सड़क काफी फिसलनयुक्त थी। फिसलन की वजह से बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई, जिससे सत्यम गंभीर रूप से घायल हो गया।

आसपास मौजूद लोगों की मदद से घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) इटौंजा पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही इटौंजा पुलिस अस्पताल पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

लगातार हो रही बारिश के बीच पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे फिसलन वाली सड़कों पर सावधानी बरतें, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं और विशेष रूप से फ्लाईओवर एवं मोड़ों पर अतिरिक्त सतर्कता रखें।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

यूपी में बारिश का असर: गाजियाबाद, मेरठ और कासगंज में 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, ऑरेंज अलर्ट जारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और मौसम विभाग की गंभीर चेतावनी के बीच कई जिलों में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी में बारिश का असर: गाजियाबाद, मेरठ और कासगंज में 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, ऑरेंज अलर्ट जारी

अलवर में बुजुर्ग व्यवसायी की हत्या, घर से 3 लाख रुपये लेकर फरार हुए बदमाश

80 वर्षीय व्यवसायी दिनेश अग्रवाल की घर में हत्या। वारदात के बाद करीब 3 लाख रुपये नकदी गायब। बदमाशों ने...
राजस्थान 
अलवर में बुजुर्ग व्यवसायी की हत्या, घर से 3 लाख रुपये लेकर फरार हुए बदमाश

राजस्थान में मानसून की रफ्तार धीमी, कई जिलों में बढ़ी गर्मी; 6 जिलों में बारिश का अलर्ट

राजस्थान में मानसून का कमजोर चरण शुरू होने की संभावना। छह जिलों में आंधी और बारिश का यलो अलर्ट। श्रीगंगानगर...
राजस्थान 
राजस्थान में मानसून की रफ्तार धीमी, कई जिलों में बढ़ी गर्मी; 6 जिलों में बारिश का अलर्ट

मणिपुर में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, दो उग्रवादी कैडर और गांजा तस्कर गिरफ्तार

सुरक्षा बलों ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया। इम्फाल एयरपोर्ट से 3.2 किलोग्राम संदिग्ध गांजा बरामद। केसीपी और यूएनएलएफ (पी)...
राष्ट्रीय 
मणिपुर में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, दो उग्रवादी कैडर और गांजा तस्कर गिरफ्तार

असम विधानसभा में आज पेश होगा 2026-27 का पूर्ण बजट, जनता की उम्मीदों पर रहेगी नजर

वित्त मंत्री जयंत मल्लबरुवा पेश करेंगे 2026-27 का पूर्ण बजट। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा के दूसरे कार्यकाल का पहला पूर्ण...
राष्ट्रीय 
असम विधानसभा में आज पेश होगा 2026-27 का पूर्ण बजट, जनता की उम्मीदों पर रहेगी नजर

उत्तर प्रदेश

यूपी में बारिश का असर: गाजियाबाद, मेरठ और कासगंज में 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, ऑरेंज अलर्ट जारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और मौसम विभाग की गंभीर चेतावनी के बीच कई जिलों में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी में बारिश का असर: गाजियाबाद, मेरठ और कासगंज में 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, ऑरेंज अलर्ट जारी

बारिश बनी काल! इटौंजा फ्लाईओवर पर फिसली बाइक, 27 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में बारिश के बीच सड़क पर फिसलन एक युवक के लिए जानलेवा साबित हुई। इटौंजा थाना क्षेत्र...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बारिश बनी काल! इटौंजा फ्लाईओवर पर फिसली बाइक, 27 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

एबीवीपी के 78वें स्थापना दिवस पर गूंजा छात्र हुंकार सम्मेलन

कौशाम्बी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के 78वें स्थापना दिवस के अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज,...
उत्तर प्रदेश 
एबीवीपी के 78वें स्थापना दिवस पर गूंजा छात्र हुंकार सम्मेलन

चारबाग के होटल में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के नाका थाना क्षेत्र स्थित चारबाग के एक होटल में गुरुवार शाम एक युवक द्वारा फांसी लगाकर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
चारबाग के होटल में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी