एबीवीपी के 78वें स्थापना दिवस पर गूंजा छात्र हुंकार सम्मेलन

सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव से बचने और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर वक्ताओं ने किया मंथन, पश्चिम शरीरा में जुटे जिलेभर के छात्र-कार्यकर्ता

Published By Rohit Tiwari
On
Rohit Tiwari Picture

IMG-20260709-WA0303कौशाम्बी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के 78वें स्थापना दिवस के अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज, पश्चिम शरीरा के सभागार में भव्य छात्र हुंकार सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में जिलेभर से पहुंचे सैकड़ों छात्र-छात्राओं और परिषद कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। वक्ताओं ने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने, सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करने तथा सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों से बचने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक ओमप्रकाश, जिला प्रमुख प्रो. प्रबोध श्रीवास्तव, प्रवासी कार्यकर्ता एवं प्रांत सह मंत्री युवराज पाल, पूर्व तहसील प्रमुख अवधेश कुमार सिंह, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य गौरव मिश्रा तथा नगर मंत्री आदित्य सिंह ने स्वामी विवेकानंद एवं मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

एयरपोर्ट पर अब किताबों का सफर, यात्रियों के लिए शुरू हुई 90 दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी ये खबर भी पढ़े : एयरपोर्ट पर अब किताबों का सफर, यात्रियों के लिए शुरू हुई 90 दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी

सम्मेलन की प्रस्ताविकी रखते हुए जिला प्रमुख प्रो. प्रबोध श्रीवास्तव ने कहा कि वर्तमान समय में युवाओं का सोशल मीडिया पर अत्यधिक भरोसा चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी वास्तविक जीवन के अनुभवों और मेहनत से दूर होकर आभासी दुनिया में अधिक समय बिता रहे हैं, जिसका दुष्परिणाम भी सामने आ रहा है। उन्होंने युवाओं से शारीरिक श्रम, अध्ययन और सकारात्मक गतिविधियों पर ध्यान देने की अपील की।

मुख्य अतिथि विभाग प्रचारक ओमप्रकाश ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पहला अनुषांगिक संगठन है और यह दुनिया का सबसे बड़ा छात्र संगठन है। उन्होंने कहा कि परिषद के कार्यकर्ता समाज और राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानकर पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करते हैं।

प्रांत सह मंत्री युवराज पाल ने कहा कि विद्यार्थी परिषद केवल एक संगठन नहीं, बल्कि छात्र समुदाय की भावना है, जो "ज्ञान, शील और एकता" के मूल मंत्र के साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करती है।

प्रांत कार्यकारिणी सदस्य गौरव मिश्रा ने युवाओं को सही दिशा देने पर जोर देते हुए कहा कि युवा शक्ति यदि सकारात्मक मार्ग पर चले तो राष्ट्र निर्माण का आधार बनती है, लेकिन गलत दिशा में जाने पर वही शक्ति विनाशकारी भी साबित हो सकती है। उन्होंने कहा कि एबीवीपी विद्यार्थियों के शैक्षिक, सामाजिक और मानसिक विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

कार्यक्रम के अंत में पूर्व तहसील प्रमुख अवधेश कुमार सिंह ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर नगर सह मंत्री पीयूष केसरवानी, उपेंद्र गर्ग, साहिल त्रिपाठी, अतुल केसरवानी, तेजमानी पांडेय, राज कुमार, सत्यम द्विवेदी, राजेंद्र यादव, आदर्श केसरवानी सहित जिलेभर से बड़ी संख्या में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता एवं छात्र उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Rohit Tiwari Picture

पिछले छह वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय रोहित तिवारी कौशांबी में आधारित हैं और क्षेत्रीय मुद्दों की कवरेज में लगातार कार्य कर रहे हैं। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

असम विधानसभा में आज पेश होगा 2026-27 का पूर्ण बजट, जनता की उम्मीदों पर रहेगी नजर

वित्त मंत्री जयंत मल्लबरुवा पेश करेंगे 2026-27 का पूर्ण बजट। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा के दूसरे कार्यकाल का पहला पूर्ण...
राष्ट्रीय 
असम विधानसभा में आज पेश होगा 2026-27 का पूर्ण बजट, जनता की उम्मीदों पर रहेगी नजर

बारिश बनी काल! इटौंजा फ्लाईओवर पर फिसली बाइक, 27 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में बारिश के बीच सड़क पर फिसलन एक युवक के लिए जानलेवा साबित हुई। इटौंजा थाना क्षेत्र...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बारिश बनी काल! इटौंजा फ्लाईओवर पर फिसली बाइक, 27 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

उज्जैन–जावरा ग्रीनफील्ड फोरलेन परियोजना का भूमि पूजन, ₹5,017 करोड़ से बदलेगी मालवा की तस्वीर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे भूमि पूजन। 98.73 किमी लंबी परियोजना पर ₹5,017 करोड़ की लागत। दो वर्षों में निर्माण...
मध्य प्रदेश 
उज्जैन–जावरा ग्रीनफील्ड फोरलेन परियोजना का भूमि पूजन, ₹5,017 करोड़ से बदलेगी मालवा की तस्वीर

गोल्डन बूट की दौड़ में एमबाप्पे सबसे आगे, मेसी और हालैंड दे रहे कड़ी टक्कर

किलियन एमबाप्पे 8 गोल और 3 असिस्ट के साथ शीर्ष पर। लियोनेल मेसी 8 गोल और 1 असिस्ट के साथ...
खेल 
गोल्डन बूट की दौड़ में एमबाप्पे सबसे आगे, मेसी और हालैंड दे रहे कड़ी टक्कर

एशियाई अंडर-23 एथलेटिक्स में भारत की दमदार शुरुआत, पहले दिन जीते 5 पदक

भारत ने पहले दिन कुल 5 पदक जीते। मिक्स्ड 4x400 मीटर रिले टीम ने स्वर्ण पदक हासिल किया। शिवाजी परशुराम...
खेल 
एशियाई अंडर-23 एथलेटिक्स में भारत की दमदार शुरुआत, पहले दिन जीते 5 पदक

उत्तर प्रदेश

बारिश बनी काल! इटौंजा फ्लाईओवर पर फिसली बाइक, 27 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में बारिश के बीच सड़क पर फिसलन एक युवक के लिए जानलेवा साबित हुई। इटौंजा थाना क्षेत्र...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बारिश बनी काल! इटौंजा फ्लाईओवर पर फिसली बाइक, 27 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

एबीवीपी के 78वें स्थापना दिवस पर गूंजा छात्र हुंकार सम्मेलन

कौशाम्बी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के 78वें स्थापना दिवस के अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज,...
उत्तर प्रदेश 
एबीवीपी के 78वें स्थापना दिवस पर गूंजा छात्र हुंकार सम्मेलन

चारबाग के होटल में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के नाका थाना क्षेत्र स्थित चारबाग के एक होटल में गुरुवार शाम एक युवक द्वारा फांसी लगाकर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
चारबाग के होटल में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

सीएसजेएमयू दीक्षांत समारोह: बेटियों के नाम रहा 41वां दीक्षांत, 82% मेडल जीतकर रचा इतिहास

92 पीएचडी छात्रों-छात्राओं को मिली उपाधि, इसमें 50 छात्रायें शामिल
उत्तर प्रदेश 
सीएसजेएमयू दीक्षांत समारोह: बेटियों के नाम रहा 41वां दीक्षांत, 82% मेडल जीतकर रचा इतिहास