हमलों से दहला दक्षिणी ईरान, बुशहर परमाणु ऊर्जा संयंत्र के पास शक्तिशाली विस्फोट

परमाणु सुरक्षा और संभावित रेडियोधर्मी जोखिम को लेकर चिंता।

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

  • बुशहर परमाणु संयंत्र के आसपास कई धमाकों की खबर।
  • अमेरिका ने हमलों में शामिल होने से किया इनकार।
  • हमलों की जिम्मेदारी अब तक किसी ने नहीं ली।

तेहरान/वाशिंगटन। होर्मुज जलडमरूमध्य पर अमेरिका और ईरान के बीच छिड़ी वर्चस्व की लड़ाई से खाड़ी देशों तक बारूदी सुरंग फैल चुकी है। भीषण संग्राम के बीच ईरान का बुशहर परमाणु ऊर्जा संयंत्र धमाकों से दहल उठा है।

अमेरिका ने दक्षिणी ईरान पर हुए ताजा हमलों में हाथ होने से इनकार किया है। इससे पहले 28 फरवरी को अमेरिका-इजराइल की एकीकृत सैन्य कार्रवाई के ठीक एक माह बाद 28 मार्च को ईरान के इस संयंत्र को निशाना बनाया जा चुका है।

ईरान का यह एकमात्र और पहला चालू परमाणु ऊर्जा संयंत्र है। यह फारस की खाड़ी के तट पर दक्षिणी ईरान के बुशहर शहर के पास स्थित है। हालिया संघर्ष के दौरान इसके आसपास के क्षेत्रों में मिसाइलें और प्रोजेक्टाइल गिरने की घटनाएं सामने आई हैं।

वेनेजुएला के अरागुआ तट के पास फिर कांपी धरती, 5.6 तीव्रता के भूकंप से बढ़ी चिंता ये खबर भी पढ़े : वेनेजुएला के अरागुआ तट के पास फिर कांपी धरती, 5.6 तीव्रता के भूकंप से बढ़ी चिंता

इसे 1970 के दशक में जर्मन कंपनियों ने बनाना शुरू किया था। बाद में इसे रूस के सहयोग से पूरा किया गया। यहां का पहला रिएक्टर (यूनिट-1) लगभग 1000 मेगावॉट बिजली राष्ट्रीय ग्रिड को प्रदान करता है। ताजा विस्फोट से व्यापक रेडियोधर्मी रिसाव का खतरा बढ़ गया है।

अल जजीरा और एक्सिओस की रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिणी ईरान के रणनीतिक इलाकों में एक के बाद एक कई जोरदार धमाकों ने पूरी दुनिया की सांसें अटका दी हैं।

स्थानीय मीडिया और ईरानी अधिकारियों का दावा है कि बुशहर संयंत्र के बेहद नजदीकी सुरक्षा घेरे के साथ चोगादक सैन्य अड्डे और तटीय इलाकों को निशाना बनाया गया है।

अब तक किसी ने भी इन हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली है। ना ही ईरान ने किसी पर आरोप मढ़ा है। एक अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि वाशिंगटन हर हाल में ईरान के साथ बातचीत के लिए प्रतिबद्ध है। तेहरान के साथ तकनीकी बातचीत जारी है।

एक्सिओस की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि अमेरिका ने गुरुवार को हालात को शांत करने की कोशिश की। परमाणु समझौते तक पहुंचने के लिए तकनीकी स्तर की बातचीत जारी है।

मध्यस्थों ने बुधवार को ईरान और अमेरिका के नेतृत्व से फोन पर बातचीत भी की। इस समय दोनों पक्षों के बीच तनाव कम करने पर सहमति बनाने और फिर तकनीकी टीमों के बीच बातचीत के अगले दौर के लिए तारीख तय करने के लिए बड़े पैमाने पर कूटनीतिक कोशिशें की जा रही हैं।

अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, पूर्व अमेरिकी मरीन कॉर्प्स अधिकारी डैन ग्रेजियर का कहना है कि इस हमले के पीछे इजराइल का हाथ होने की पूरी संभावना है।

इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्थानीय समयानुसार गुरुवार को इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को खाड़ी क्षेत्र में अमेरिकी कदमों के बारे में जानकारी दी।

इजराइल के प्रधानमंत्री कार्यालय की एक्स पर साझा की गई पोस्ट में कहा गया, ''आज शाम दोनों नेताओं के बीच एक और बातचीत हुई, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच लगातार तालमेल बनाए रखने पर सहमति बनी।''

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

मणिपुर में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, दो उग्रवादी कैडर और गांजा तस्कर गिरफ्तार

सुरक्षा बलों ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया। इम्फाल एयरपोर्ट से 3.2 किलोग्राम संदिग्ध गांजा बरामद। केसीपी और यूएनएलएफ (पी)...
राष्ट्रीय 
मणिपुर में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, दो उग्रवादी कैडर और गांजा तस्कर गिरफ्तार

असम विधानसभा में आज पेश होगा 2026-27 का पूर्ण बजट, जनता की उम्मीदों पर रहेगी नजर

वित्त मंत्री जयंत मल्लबरुवा पेश करेंगे 2026-27 का पूर्ण बजट। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा के दूसरे कार्यकाल का पहला पूर्ण...
राष्ट्रीय 
असम विधानसभा में आज पेश होगा 2026-27 का पूर्ण बजट, जनता की उम्मीदों पर रहेगी नजर

बारिश बनी काल! इटौंजा फ्लाईओवर पर फिसली बाइक, 27 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में बारिश के बीच सड़क पर फिसलन एक युवक के लिए जानलेवा साबित हुई। इटौंजा थाना क्षेत्र...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बारिश बनी काल! इटौंजा फ्लाईओवर पर फिसली बाइक, 27 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

उज्जैन–जावरा ग्रीनफील्ड फोरलेन परियोजना का भूमि पूजन, ₹5,017 करोड़ से बदलेगी मालवा की तस्वीर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे भूमि पूजन। 98.73 किमी लंबी परियोजना पर ₹5,017 करोड़ की लागत। दो वर्षों में निर्माण...
मध्य प्रदेश 
उज्जैन–जावरा ग्रीनफील्ड फोरलेन परियोजना का भूमि पूजन, ₹5,017 करोड़ से बदलेगी मालवा की तस्वीर

गोल्डन बूट की दौड़ में एमबाप्पे सबसे आगे, मेसी और हालैंड दे रहे कड़ी टक्कर

किलियन एमबाप्पे 8 गोल और 3 असिस्ट के साथ शीर्ष पर। लियोनेल मेसी 8 गोल और 1 असिस्ट के साथ...
खेल 
गोल्डन बूट की दौड़ में एमबाप्पे सबसे आगे, मेसी और हालैंड दे रहे कड़ी टक्कर

उत्तर प्रदेश

बारिश बनी काल! इटौंजा फ्लाईओवर पर फिसली बाइक, 27 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में बारिश के बीच सड़क पर फिसलन एक युवक के लिए जानलेवा साबित हुई। इटौंजा थाना क्षेत्र...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बारिश बनी काल! इटौंजा फ्लाईओवर पर फिसली बाइक, 27 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

एबीवीपी के 78वें स्थापना दिवस पर गूंजा छात्र हुंकार सम्मेलन

कौशाम्बी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के 78वें स्थापना दिवस के अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज,...
उत्तर प्रदेश 
एबीवीपी के 78वें स्थापना दिवस पर गूंजा छात्र हुंकार सम्मेलन

चारबाग के होटल में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के नाका थाना क्षेत्र स्थित चारबाग के एक होटल में गुरुवार शाम एक युवक द्वारा फांसी लगाकर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
चारबाग के होटल में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

सीएसजेएमयू दीक्षांत समारोह: बेटियों के नाम रहा 41वां दीक्षांत, 82% मेडल जीतकर रचा इतिहास

92 पीएचडी छात्रों-छात्राओं को मिली उपाधि, इसमें 50 छात्रायें शामिल
उत्तर प्रदेश 
सीएसजेएमयू दीक्षांत समारोह: बेटियों के नाम रहा 41वां दीक्षांत, 82% मेडल जीतकर रचा इतिहास