नेपाल की आरएसपी ने कसा सांसदों पर शिकंजा: संसद में भाषण से पहले देना होगा ‘स्पीच नोट’

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

  • आरएसपी ने सांसदों के भाषण की पूर्व समीक्षा का फैसला लिया।
  • सांसदों को एक दिन पहले स्पीच नोट जमा करना होगा।
  • मुख्य सचेतक क्रान्तिशिखा धिताल ने जारी किया परिपत्र।

काठमांडू। नेपाल के सत्तारूढ़ दल राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (आरएसपी) ने अपने सांसदों के भाषण, भाषा और संसदीय प्रस्तुति पर निगरानी बढ़ाने का निर्णय लिया है। पार्टी का मानना है कि सांसदों की संसदीय भूमिका अपेक्षा के अनुरूप प्रभावी नहीं रही है, इसलिए यह कदम उठाया गया है।

इसी के तहत आरएसपी ने अपने सांसदों को निर्देश दिया है कि संसद में बोलने से पहले वे अपने भाषण की विषयवस्तु संसदीय दल के पदाधिकारियों को अवश्य भेजें। संसदीय दल ने इस संबंध में सांसदों को औपचारिक परिपत्र (सर्कुलर) जारी किया है।

आरएसपी की मुख्य सचेतक क्रान्तिशिखा धिताल ने बताया कि सांसदों की संसदीय भूमिका को अधिक प्रभावी और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से यह व्यवस्था लागू की गई है।

 पाकिस्तान में दुर्घटना में  40 लोगों की मौत ये खबर भी पढ़े :  पाकिस्तान में दुर्घटना में 40 लोगों की मौत

उन्होंने कहा, "विशेष समय और शून्य समय में कई सांसद निर्धारित समय में अपनी बात पूरी नहीं कर पाते और विषय को सटीक ढंग से प्रस्तुत करने में कठिनाई होती है। इसी कारण पहले से विषयवस्तु देखने की व्यवस्था की गई है।"

धिताल ने स्पष्ट किया कि पार्टी सांसदों को नियंत्रित करना नहीं चाहती। उनके अनुसार, विशेष समय और शून्य समय में प्रस्तुत किए जाने वाले सभी भाषणों का मसौदा संसदीय दल के पदाधिकारियों को पहले से भेजना अनिवार्य किया गया है।

सांसदों को भेजे गए परिपत्र में कहा गया है, "अब से शून्य समय तथा विशेष समय में प्रस्तुत की जाने वाली अपनी सामग्री (स्पीच नोट) अनिवार्य रूप से मुख्य सचेतक क्रान्तिशिखा धिताल तथा सचेतक प्रकाशचन्द्र परियार को एक दिन पहले ही भेजें।"

हालांकि, इस निर्देश के बाद पार्टी पर सांसदों के विशेषाधिकारों को सीमित करने का आरोप भी लगने लगा है। चितवन महाधिवेशन के बाद आरएसपी के भीतर तीन अलग-अलग धड़े उभरने की चर्चा है और सांसदों के बीच भी मतभेद दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि पार्टी संसद में एक समान और नियंत्रित रुख प्रस्तुत करने के लिए 'एक-द्वार नीति' अपनाना चाहती है।

सरकार के 100 दिन पूरे होने के बाद आरएसपी के कई सांसद सरकार की खुलकर आलोचना करने लगे हैं। कुछ सांसदों ने संसद में गृहमंत्री सुधन गुरूंग के इस्तीफे की मांग की थी, जबकि भूमिहीन लोगो के प्रबंधन में सरकार की लापरवाही पर भी गंभीर सवाल उठाए थे।

मुख्य सचेतक क्रान्तिशिखा धिताल ने भी हाल ही में कहा था कि सरकार भूमिहीन लोगो के प्रबंधन में पूरी तरह विफल रही है और भूमिहीनों के आंसू सरकार को झकझोरने वाले हैं। इसके तुरंत बाद सांसदों को एक दिन पहले 'स्पीच नोट' जमा कराने का निर्देश दिए जाने को राजनीतिक हलकों में काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

जयमाला के बाद दुल्हन ने किया शादी से इनकार, यह रही बड़ी वजह

इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में एक शादी समारोह उस समय अचानक रुक गया, जब जयमाला की रस्म पूरी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जयमाला के बाद दुल्हन ने किया शादी से इनकार, यह रही बड़ी वजह

चीन का 'रूफटॉप रेन' कूलिंग सिस्टम क्या है? बिना AC के गर्मी कम करने वाली तकनीक क्यों हो रही वायरल?

यह तकनीक वाष्पीकरण (Evaporative Cooling) के सिद्धांत पर काम करती है। दावा है कि इससे आसपास का तापमान 5 से...
टेक-मित्र 
चीन का 'रूफटॉप रेन' कूलिंग सिस्टम क्या है? बिना AC के गर्मी कम करने वाली तकनीक क्यों हो रही वायरल?

यूपी: 12 लाख शिक्षकों को बड़ा तोहफा, अब मिलेगा कैशलेस इलाज, परिवार भी होगा कवर

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने बुधवार को बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों तथा...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
यूपी: 12 लाख शिक्षकों को बड़ा तोहफा, अब मिलेगा कैशलेस इलाज, परिवार भी होगा कवर

नोएडा में साइबर ठगी का बड़ा मामला: युवक के खाते से उड़ाए 2.35 लाख रुपये

नोएडा में युवक के बैंक खाते से 2.35 लाख रुपये निकाले गए। पीड़ित को वाहन चालान का फर्जी मैसेज भेजा...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में साइबर ठगी का बड़ा मामला: युवक के खाते से उड़ाए 2.35 लाख रुपये

नेपाल की आरएसपी ने कसा सांसदों पर शिकंजा: संसद में भाषण से पहले देना होगा ‘स्पीच नोट’

आरएसपी ने सांसदों के भाषण की पूर्व समीक्षा का फैसला लिया। सांसदों को एक दिन पहले स्पीच नोट जमा करना...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल की आरएसपी ने कसा सांसदों पर शिकंजा: संसद में भाषण से पहले देना होगा ‘स्पीच नोट’

उत्तर प्रदेश

जयमाला के बाद दुल्हन ने किया शादी से इनकार, यह रही बड़ी वजह

इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में एक शादी समारोह उस समय अचानक रुक गया, जब जयमाला की रस्म पूरी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जयमाला के बाद दुल्हन ने किया शादी से इनकार, यह रही बड़ी वजह

यूपी: 12 लाख शिक्षकों को बड़ा तोहफा, अब मिलेगा कैशलेस इलाज, परिवार भी होगा कवर

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने बुधवार को बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों तथा...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
यूपी: 12 लाख शिक्षकों को बड़ा तोहफा, अब मिलेगा कैशलेस इलाज, परिवार भी होगा कवर

नोएडा में साइबर ठगी का बड़ा मामला: युवक के खाते से उड़ाए 2.35 लाख रुपये

नोएडा में युवक के बैंक खाते से 2.35 लाख रुपये निकाले गए। पीड़ित को वाहन चालान का फर्जी मैसेज भेजा...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में साइबर ठगी का बड़ा मामला: युवक के खाते से उड़ाए 2.35 लाख रुपये

महोबा में सनसनीखेज मामला: हत्या केस वापस लेने का दबाव, अधिवक्ता ने मांगी परिवार की सुरक्षा

महोबा में पिता की हत्या के मामले की अदालत में सुनवाई जारी। अधिवक्ता ने आरोपी पक्ष पर धमकी देने का...
उत्तर प्रदेश 
महोबा में सनसनीखेज मामला: हत्या केस वापस लेने का दबाव, अधिवक्ता ने मांगी परिवार की सुरक्षा