यूपी: 12 लाख शिक्षकों को बड़ा तोहफा, अब मिलेगा कैशलेस इलाज, परिवार भी होगा कवर

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने बुधवार को बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों तथा शिक्षामित्रों के लिए शुरू हुई मुख्यमंत्री कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा की जमकर सराहना की।

वाराणसी में उन्होंने कहा कि यह योजना शिक्षकों और उनके परिवार के लिए बड़ा सहारा है। आज 12 लाख शिक्षक को यह लाभ मिलने जा रहा है। शिक्षक के परिवार में कोई चिकित्सा की जरूरत पड़ेगी तो अब वह परेशान नहीं होगा, उन्हें अब कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगा।

बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह यहां पंडित दीनदयाल उपाध्याय हस्तकला संकुल, बड़ा लालपुर में आयोजित कार्यक्रम में बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों तथा शिक्षामित्रों के लिए कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा की शुरूआत के अवसर पर लोगों को संबोधित कर रहे थे।

एम्बुलेन्स मिल जाती तो नही जाती मेरी बेटी की जान- ये खबर भी पढ़े : एम्बुलेन्स मिल जाती तो नही जाती मेरी बेटी की जान-

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में संदीप सिंह ने कहा कि शिक्षक सिर्फ पढ़ाता ही नहीं है बल्कि राष्ट्र का निर्माण भी करता है। शिक्षक जब चिंता मुक्त हो तभी वह बेहतर प्रदर्शन कर पाएगा, तभी बच्चों के भविष्य को संवार पाएगा।

बेसिक शिक्षा मंत्री ने कहा कि लंबे समय से शिक्षक परिवार की मांग थी कि कैशलेस चिकित्सा सुविधा मिले, यह मांग आज पूरी होने जा रही है।

कार्यक्रम में प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी ने आज के दिन को प्रदेश के शिक्षकों के लिए ऐतिहासिक क्षण बताया। उन्होंने कहा कि काशी की पावन धरती से मुख्यमंत्री कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा की शुरूआत हो रही है।

आज से शिक्षकों को परेशान नहीं होना पड़ेगा, उन्हें समय पर गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा मिलेगी। परिवार सुखी रहता है तो कोई भी चिंता मुक्त होकर काम करता है। इस योजना से शिक्षक अपने परिवार पर आश्रित नहीं रहेगा, बल्कि परिवार उस पर आश्रित रहेगा।

उन्होंने कहा कि सुख अस्थायी होता है लेकिन प्रसन्नता स्थायी होती है। यह प्रसन्नता मुख्यमंत्री ने दी है। जब तक जीवन है, तब तक इस योजना के माध्यम से शिक्षकों और उनके परिवार को प्रसन्नता मिलेगी। आप अपने परिवार को लेकर बिल्कुल बेफिक्र हो जाएंगे। प्रदेश सरकार आपके और आपके परिवार के साथ है।

माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने मुख्यमंत्री की सराहना करते हुए कहा कि इस बार यूपी बोर्ड की परीक्षा में कोई नकल करते नहीं पकड़ा गया। न ही पेपर लीक हुआ। उन्होंने बताया कि प्रदेश के 18 माध्यमिक विद्यालयों में ड्रीम लैब बनाए जा रहे हैं, जिसका एमओयू हो चुका है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया

शोपियां। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बुधवार को बताया कि दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के चनापोरा इलाके में चल रहे आतंकवाद-विरोधी...
राष्ट्रीय  राज्य  जम्मू कश्मीर 
शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया

11वें दिन भी भूख हड़ताल पर डटे सोनम वांगचुक, 7 किलो से ज्यादा वजन घटा; क्या हैं आंदोलन की मांगें?

सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल 11वें दिन में पहुंची, 7 किलो से ज्यादा वजन घटा। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
11वें दिन भी भूख हड़ताल पर डटे सोनम वांगचुक, 7 किलो से ज्यादा वजन घटा; क्या हैं आंदोलन की मांगें?

जयमाला के बाद दुल्हन ने किया शादी से इनकार, यह रही बड़ी वजह

इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में एक शादी समारोह उस समय अचानक रुक गया, जब जयमाला की रस्म पूरी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जयमाला के बाद दुल्हन ने किया शादी से इनकार, यह रही बड़ी वजह

चीन का 'रूफटॉप रेन' कूलिंग सिस्टम क्या है? बिना AC के गर्मी कम करने वाली तकनीक क्यों हो रही वायरल?

यह तकनीक वाष्पीकरण (Evaporative Cooling) के सिद्धांत पर काम करती है। दावा है कि इससे आसपास का तापमान 5 से...
टेक-मित्र 
चीन का 'रूफटॉप रेन' कूलिंग सिस्टम क्या है? बिना AC के गर्मी कम करने वाली तकनीक क्यों हो रही वायरल?

यूपी: 12 लाख शिक्षकों को बड़ा तोहफा, अब मिलेगा कैशलेस इलाज, परिवार भी होगा कवर

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने बुधवार को बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों तथा...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
यूपी: 12 लाख शिक्षकों को बड़ा तोहफा, अब मिलेगा कैशलेस इलाज, परिवार भी होगा कवर

उत्तर प्रदेश

जयमाला के बाद दुल्हन ने किया शादी से इनकार, यह रही बड़ी वजह

इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में एक शादी समारोह उस समय अचानक रुक गया, जब जयमाला की रस्म पूरी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जयमाला के बाद दुल्हन ने किया शादी से इनकार, यह रही बड़ी वजह

यूपी: 12 लाख शिक्षकों को बड़ा तोहफा, अब मिलेगा कैशलेस इलाज, परिवार भी होगा कवर

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने बुधवार को बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों तथा...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
यूपी: 12 लाख शिक्षकों को बड़ा तोहफा, अब मिलेगा कैशलेस इलाज, परिवार भी होगा कवर

नोएडा में साइबर ठगी का बड़ा मामला: युवक के खाते से उड़ाए 2.35 लाख रुपये

नोएडा में युवक के बैंक खाते से 2.35 लाख रुपये निकाले गए। पीड़ित को वाहन चालान का फर्जी मैसेज भेजा...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में साइबर ठगी का बड़ा मामला: युवक के खाते से उड़ाए 2.35 लाख रुपये

महोबा में सनसनीखेज मामला: हत्या केस वापस लेने का दबाव, अधिवक्ता ने मांगी परिवार की सुरक्षा

महोबा में पिता की हत्या के मामले की अदालत में सुनवाई जारी। अधिवक्ता ने आरोपी पक्ष पर धमकी देने का...
उत्तर प्रदेश 
महोबा में सनसनीखेज मामला: हत्या केस वापस लेने का दबाव, अधिवक्ता ने मांगी परिवार की सुरक्षा