पश्चिम एशिया तनाव का असर, शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी भी दबाव में

वैश्विक तनाव के बीच बाजार पर बिकवाली का दबाव

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

  • पश्चिम एशिया तनाव के कारण बाजार में कमजोरी।
  • सेंसेक्स 364 अंक की गिरावट के साथ खुला।
  • निफ्टी भी 150 अंक से ज्यादा की गिरावट में रहा।

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में एक बार फिर तनाव बढ़ने और कच्चे तेल की कीमत में तेजी का रुख बनने की वजह से घरेलू शेयर बाजार आज शुरुआती कारोबार के दौरान दबाव में नजर आ रहा है।

आज के कारोबार की शुरुआत भी गिरावट के साथ हुई थी। बाजार खुलने के कुछ देर बाद ही बिकवाली का दबाव बढ़ गया, जिसकी वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक की कमजोरी बढ़ने लगी।

भारत की आर्थिक वृद्धि को प्रभावित कर सकता है कमजोर मानसून ये खबर भी पढ़े : भारत की आर्थिक वृद्धि को प्रभावित कर सकता है कमजोर मानसून

सुबह 10 तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.61 प्रतिशत और निफ्टी 0.62 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे।

सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट की दिग्गज कंपनियों में से विप्रो, डॉ रेड्डीज लेबोरेट्रीज, सन फार्मास्युटिकल्स, सिप्ला और कोल इंडिया के शेयर 1.14 प्रतिशत से लेकर 0.58 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

दूसरी ओर, जियो फाइनेंशियल, श्रीराम फाइनेंस, एशियन पेंट्स, इंटरग्लोब एवियेशन और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर 2.97 प्रतिशत से लेकर 2.33 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,671 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 924 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 1,747 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।

इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से सात शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 23 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 16 शेयर हरे निशान में और 34 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

बीएसई का सेंसेक्स आज 364.27 की कमजोरी के साथ 77,816.45 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही मामूली खरीदारी के सपोर्ट से यह सूचकांक उछल कर 77,850.46 अंक तक पहुंचा।

इसके बाद बाजार में बिकवाली शुरू हो गई, जिसकी वजह से सेंसेक्स की कमजोरी बढ़ने लगी। हालांकि खरीदार बीच-बीच में लिवाली कर बाजार को सहारा देने की कोशिश करते रहे, लेकिन बिकवाली का दबाव इतना अधिक था कि इस सूचकांक की चाल पर कोई विशेष असर नहीं पड़ सका।

बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 479.15 अंक की गिरावट के साथ 77,701.57 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 139.15 अंक टूट कर 24,259.55 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलने के तुरंत बाद हुई खरीदारी के सपोर्ट से यह सूचकांक उछल कर 24,295.25 अंक तक आ गया।

इसके बाद बिकवाली का दबाव बन गया, जिससे निफ्टी लगातार गिरता चला गया। लगातार हो रही बिकवाली के कारण पहले 20 मिनट के कारोबार के बाद ही यह सूचकांक गिर कर 24,207.20 तक आ गया।

इसके बाद खरीदारों ने एक बार फिर लिवाली शुरू कर दी, जिससे इस सूचकांक की चाल में सुधार होने लगा। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद निफ्टी 150.90 अंक की कमजोरी के साथ 24,247.80 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को सेंसेक्स 104.35 अंक यानी 0.13 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 78,180.72 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 31.65 अंक यानी 0.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,398.70 अंक के स्तर पर मंगलवार के कारोबार का अंत किया था।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

चीन का 'रूफटॉप रेन' कूलिंग सिस्टम क्या है? बिना AC के गर्मी कम करने वाली तकनीक क्यों हो रही वायरल?

यह तकनीक वाष्पीकरण (Evaporative Cooling) के सिद्धांत पर काम करती है। दावा है कि इससे आसपास का तापमान 5 से...
टेक-मित्र 
चीन का 'रूफटॉप रेन' कूलिंग सिस्टम क्या है? बिना AC के गर्मी कम करने वाली तकनीक क्यों हो रही वायरल?

यूपी: 12 लाख शिक्षकों को बड़ा तोहफा, अब मिलेगा कैशलेस इलाज, परिवार भी होगा कवर

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने बुधवार को बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों तथा...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
यूपी: 12 लाख शिक्षकों को बड़ा तोहफा, अब मिलेगा कैशलेस इलाज, परिवार भी होगा कवर

नोएडा में साइबर ठगी का बड़ा मामला: युवक के खाते से उड़ाए 2.35 लाख रुपये

नोएडा में युवक के बैंक खाते से 2.35 लाख रुपये निकाले गए। पीड़ित को वाहन चालान का फर्जी मैसेज भेजा...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में साइबर ठगी का बड़ा मामला: युवक के खाते से उड़ाए 2.35 लाख रुपये

नेपाल की आरएसपी ने कसा सांसदों पर शिकंजा: संसद में भाषण से पहले देना होगा ‘स्पीच नोट’

आरएसपी ने सांसदों के भाषण की पूर्व समीक्षा का फैसला लिया। सांसदों को एक दिन पहले स्पीच नोट जमा करना...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल की आरएसपी ने कसा सांसदों पर शिकंजा: संसद में भाषण से पहले देना होगा ‘स्पीच नोट’

सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी के भाव में भी मामूली गिरावट

घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज। ज्यादातर शहरों में सोना 1,250-1,360 रुपये तक सस्ता हुआ। चेन्नई में...
कारोबार 
 सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी के भाव में भी मामूली गिरावट

उत्तर प्रदेश

यूपी: 12 लाख शिक्षकों को बड़ा तोहफा, अब मिलेगा कैशलेस इलाज, परिवार भी होगा कवर

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने बुधवार को बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों तथा...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
यूपी: 12 लाख शिक्षकों को बड़ा तोहफा, अब मिलेगा कैशलेस इलाज, परिवार भी होगा कवर

नोएडा में साइबर ठगी का बड़ा मामला: युवक के खाते से उड़ाए 2.35 लाख रुपये

नोएडा में युवक के बैंक खाते से 2.35 लाख रुपये निकाले गए। पीड़ित को वाहन चालान का फर्जी मैसेज भेजा...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में साइबर ठगी का बड़ा मामला: युवक के खाते से उड़ाए 2.35 लाख रुपये

महोबा में सनसनीखेज मामला: हत्या केस वापस लेने का दबाव, अधिवक्ता ने मांगी परिवार की सुरक्षा

महोबा में पिता की हत्या के मामले की अदालत में सुनवाई जारी। अधिवक्ता ने आरोपी पक्ष पर धमकी देने का...
उत्तर प्रदेश 
महोबा में सनसनीखेज मामला: हत्या केस वापस लेने का दबाव, अधिवक्ता ने मांगी परिवार की सुरक्षा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को डीबीटी से भेजेंगे 1200 रूपये

लखनऊ /वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से बुधवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शिक्षकों व उनके...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को डीबीटी से भेजेंगे 1200 रूपये