महोबा में सनसनीखेज मामला: हत्या केस वापस लेने का दबाव, अधिवक्ता ने मांगी परिवार की सुरक्षा

हत्या मुकदमे में समझौते के दबाव का आरोप

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

  • महोबा में पिता की हत्या के मामले की अदालत में सुनवाई जारी।
  • अधिवक्ता ने आरोपी पक्ष पर धमकी देने का आरोप लगाया।
  • घर में घुसकर समझौते का दबाव बनाने की शिकायत।

महोबा। यूपी के महोबा में पिता की हत्या के मामले में चल रही सुनवाई के दौरान आरोपी पक्ष के परिजनों द्वारा समझौते का दबाव बनाए जाने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने महिला समेत दो पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।

जनपद मुख्यालय के सुभाष नगर निवासी एडवोकेट ज्योति सिंह परिहार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पिता की हत्या के संबंध में थाना कबरई में मुकदमा दर्ज है, जिसकी विचारण न्यायालय में चल रही है।

अधिवक्ता का आरोप है कि को हत्या के मुकदमे में आरोपी सोनू सिंह, मोनू सिंह, राहुल वैश्य, वीरेन्द्र सिंह, कृष्णा ठाकुर के घर से सोनू व मोनू के चाचा अनिल सिंह और सोनू सिंह की पत्नी शिल्पा सिंह उनके घर के अंदर घुस आए।

दोनों ने ज्योति और उनके परिवार पर हत्या के मुकदमे में समझौता करने और मुकदमा आगे न बढ़ाने का दबाव बनाया। मना करने पर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।

आरोपियों ने जान से मारने "तुम्हें भी तुम्हारे बाप के जैसे ऊपर भेज देंगे" की धमकी भी दी।शोर मचाने पर घर के बाहर सुरक्षा में तैनात कर्मियों ने आकर उन्हें बचाया। पूरी घटना घर के अंदर-बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है।

कूटरचित दस्तावेज से फर्जी रजिस्ट्री कराने वाले एक पुरुष और एक महिला गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : कूटरचित दस्तावेज से फर्जी रजिस्ट्री कराने वाले एक पुरुष और एक महिला गिरफ्तार

उन्होंने अनिल सिंह और शिल्पा सिंह से अपनी जान का खतरा बताते हुए पुलिस से केस दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की मांग की है। साथ ही मुकदमे की निष्पक्ष सुनवाई के लिए अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी गुहार लगाई है।

बुधवार को सदर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार पांडेय ने बताया कि अधिवक्ता की तहरीर पर अनिल सिंह और शिल्पा सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, मामले की विवेचना उपनिरीक्षक शाहजहां अली द्वारा की जा रही है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

यूपी: 12 लाख शिक्षकों को बड़ा तोहफा, अब मिलेगा कैशलेस इलाज, परिवार भी होगा कवर

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने बुधवार को बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों तथा...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
यूपी: 12 लाख शिक्षकों को बड़ा तोहफा, अब मिलेगा कैशलेस इलाज, परिवार भी होगा कवर

नोएडा में साइबर ठगी का बड़ा मामला: युवक के खाते से उड़ाए 2.35 लाख रुपये

नोएडा में युवक के बैंक खाते से 2.35 लाख रुपये निकाले गए। पीड़ित को वाहन चालान का फर्जी मैसेज भेजा...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में साइबर ठगी का बड़ा मामला: युवक के खाते से उड़ाए 2.35 लाख रुपये

नेपाल की आरएसपी ने कसा सांसदों पर शिकंजा: संसद में भाषण से पहले देना होगा ‘स्पीच नोट’

आरएसपी ने सांसदों के भाषण की पूर्व समीक्षा का फैसला लिया। सांसदों को एक दिन पहले स्पीच नोट जमा करना...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल की आरएसपी ने कसा सांसदों पर शिकंजा: संसद में भाषण से पहले देना होगा ‘स्पीच नोट’

सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी के भाव में भी मामूली गिरावट

घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज। ज्यादातर शहरों में सोना 1,250-1,360 रुपये तक सस्ता हुआ। चेन्नई में...
कारोबार 
 सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी के भाव में भी मामूली गिरावट

ग्लोबल मार्केट पर पश्चिम एशिया तनाव का असर , एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख

पश्चिम एशिया तनाव के चलते अमेरिकी बाजार दबाव में रहे। डाउ जॉन्स 0.25% गिरावट के साथ बंद हुआ। S&P 500...
कारोबार 
ग्लोबल मार्केट पर पश्चिम एशिया तनाव का असर , एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख

उत्तर प्रदेश

यूपी: 12 लाख शिक्षकों को बड़ा तोहफा, अब मिलेगा कैशलेस इलाज, परिवार भी होगा कवर

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने बुधवार को बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों तथा...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
यूपी: 12 लाख शिक्षकों को बड़ा तोहफा, अब मिलेगा कैशलेस इलाज, परिवार भी होगा कवर

नोएडा में साइबर ठगी का बड़ा मामला: युवक के खाते से उड़ाए 2.35 लाख रुपये

नोएडा में युवक के बैंक खाते से 2.35 लाख रुपये निकाले गए। पीड़ित को वाहन चालान का फर्जी मैसेज भेजा...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में साइबर ठगी का बड़ा मामला: युवक के खाते से उड़ाए 2.35 लाख रुपये

महोबा में सनसनीखेज मामला: हत्या केस वापस लेने का दबाव, अधिवक्ता ने मांगी परिवार की सुरक्षा

महोबा में पिता की हत्या के मामले की अदालत में सुनवाई जारी। अधिवक्ता ने आरोपी पक्ष पर धमकी देने का...
उत्तर प्रदेश 
महोबा में सनसनीखेज मामला: हत्या केस वापस लेने का दबाव, अधिवक्ता ने मांगी परिवार की सुरक्षा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को डीबीटी से भेजेंगे 1200 रूपये

लखनऊ /वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से बुधवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शिक्षकों व उनके...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को डीबीटी से भेजेंगे 1200 रूपये