वृक्षारोपण अभियान पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल - डीएम

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - कलेक्ट्रेट सभागार में आगामी 12 जुलाई 2026 को 44 लाख पौधरोपण (वृहद वृक्षारोपण) अभियान की तैयारियों के संबंध में जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना ने कहा कि वृक्षारोपण अभियान पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण तथा भावी पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि अभियान को केवल पौधारोपण तक सीमित न रखा जाए, बल्कि लगाए गए प्रत्येक पौधे के संरक्षण एवं संवर्धन की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि पौधों के जीवित रहने की दर बढ़ाना सभी संबंधित विभागों की प्राथमिक जिम्मेदारी होगी।
जिलाधिकारी ने वन विभाग, ग्राम्य विकास, पंचायती राज, नगर निकाय, शिक्षा, उद्यान, सिंचाई, लोक निर्माण तथा अन्य संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप समयबद्ध कार्ययोजना तैयार करें तथा वृक्षारोपण स्थलों का पूर्व निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूर्ण कर लें। पौधों की गुणवत्ता, प्रजातियों के चयन तथा स्थानीय भौगोलिक एवं पर्यावरणीय परिस्थितियों के अनुरूप रोपण सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए।
बैठक के दौरान विभागवार लक्ष्य, पौधों की उपलब्धता, गड्ढों की खुदाई, सिंचाई व्यवस्था, पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड, नियमित मॉनिटरिंग तथा जियो-टैगिंग सहित अन्य व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि अभियान की प्रत्येक गतिविधि की सतत निगरानी की जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही निर्धारित की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि वृक्षारोपण के उपरांत पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण की कार्ययोजना पहले से तैयार रखी जाए, जिससे अभियान के अपेक्षित परिणाम प्राप्त हो सकें।
बैठक में उपस्थित अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों द्वारा की जा रही तैयारियों की जानकारी देते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने का आश्वासन दिया। बैठक में पुलिस अधीक्षक डा. यशवीर सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान, सीआरओ कीर्ति प्रकाश भारती, डीएफओ डा. शिरीन, सीएमओ डा. राजीव निगम, डीडीओ सुशील कुमार श्रीवास्तव, पीडी आनन्द कुमार गुप्ता, एसडीएम हिमांशु कुमार, मनोज प्रकाश, उमाकान्त तिवारी, रश्मि यादव, शत्रुध्न पाठक, राजेश यादव, डीपीआरओ धनश्याम सागर, जिला विद्यालय निरीक्षक संजय सिंह, डीएचओ अरूण कुमार त्रिपाठी, उप कृषि निदेशक अशोक कुमार, अधिशासी अभियन्ता पीडब्ल्यूडी अवधेश कुमार, डीसी मनरेगा संजय शर्मा, बीएसए अनूप तिवारी, ईओ नगर पालिका अंगद गुप्ता सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहें। 

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

सीएम योगी दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे,पुलिस लाइन में स्वागत

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार शाम वाराणसी पहुंचे। पुलिस लाइन में हेलीकॉप्टर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सीएम योगी दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे,पुलिस लाइन में स्वागत

प्रतापगढ़ के आंवला किसानों ने विश्व में अमृत फल आंवलें का कीर्तिमान स्थापित किया-मुख्यमंत्री

प्रतापगढ़। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज अपने प्रतापगढ़ भ्रमण कार्यक्रम के दौरान जनपद प्रतापगढ़ की विधानसभा सदर तथा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
प्रतापगढ़ के आंवला किसानों ने विश्व में अमृत फल आंवलें का कीर्तिमान स्थापित किया-मुख्यमंत्री

आषाढ़ मेले में कौशाम्बी पुलिस की मानवीय पहल, खोया-पाया केंद्र ने 20 से अधिक बिछड़े श्रद्धालुओं को परिजनों से मिलाया

कौशाम्बी। जिले के माता शीतला धाम, कड़ाधाम में आयोजित आषाढ़ मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने...
उत्तर प्रदेश 
आषाढ़ मेले में कौशाम्बी पुलिस की मानवीय पहल, खोया-पाया केंद्र ने 20 से अधिक बिछड़े श्रद्धालुओं को परिजनों से मिलाया

प्रतापगढ़ में मुख्यमंत्री के हाथों योजनाओं का लाभ पाकर खिले लाभार्थियों के चेहरे

प्रतापगढ़।उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में जीआईसी ग्राउंड में मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक जनसभा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
प्रतापगढ़ में मुख्यमंत्री के हाथों योजनाओं का लाभ पाकर खिले लाभार्थियों के चेहरे

इंडोनेशिया की संसद में पीएम मोदी का बड़ा संदेश, बोले- UNSC सुधार अब और नहीं टल सकता

UNSC सुधार पर भारत का स्पष्ट संदेश  भारत-इंडोनेशिया संबंधों को मिलेगा नया आयाम आतंकवाद और BRICS पर भी चर्चा जकार्ता। ...
राष्ट्रीय 