सीएम योगी दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे,पुलिस लाइन में स्वागत

—राज्यमंत्री दयाशंकर मिश्र के बेटे की शादी में शामिल होंगे,श्री काशी विश्वनाथ मंदिर भी जाएंगे

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार शाम वाराणसी पहुंचे। पुलिस लाइन में हेलीकॉप्टर से उतरे मुख्यमंत्री का स्वागत भाजपा के पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ प्रशासनिक अफसरों ने किया। पुलिस लाइन से मुख्यमंत्री कड़ी सुरक्षा के बीच वाहनों के काफिले में सर्किट हाउस के लिए रवाना हो गए। 

मुख्यमंत्री श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद रोहनिया स्थित एक होटल में आयोजित राज्यमंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र 'दयालु' के बेटे के विवाह समारोह में शमिल होने जाएंगे। रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में करेंगे। इसके बाद वे अगले दिन बुधवार को बड़ा लालपुर स्थित ट्रेड फैसिलिटी सेंटर में बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों, शिक्षामित्रों के लिए कैशलेश चिकित्सा सुविधा का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा प्रदेश भर के छात्रों के खाते में 1 करोड़ से अधिक की धनराशि डीबीटी से छात्रवृत्ति की राशि ट्रांसफर करेंगे। यहां से मुख्यमंत्री वापस पुलिस लाइन पहुंचेंगे। यहां से वे मिर्जापुर विंध्याचल के लिए रवाना हो जाएंगे।

मछली, मीट एवं मांस विक्रेताओं को शहर से बाहर करने के प्रस्ताव का विरोध, नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन ये खबर भी पढ़े : मछली, मीट एवं मांस विक्रेताओं को शहर से बाहर करने के प्रस्ताव का विरोध, नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

हत्या के प्रयास के मामले में अभियुक्त को 02 अदद अवैध चाकू के साथ किया गया गिरफ्तार

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर...
उत्तर प्रदेश 
हत्या के प्रयास के मामले में अभियुक्त को 02 अदद अवैध चाकू के साथ किया गया गिरफ्तार

हाईकोर्ट का फैसला, अहमदाबाद धमाकों के 38 दोषियों की फांसी बरकरार, पीड़ितों को दे मुआवजा

11 दोषियों की उम्रकैद भी बरकरार, सभी दोषियों की अपीलें खारिज
गुजरात 
हाईकोर्ट का फैसला, अहमदाबाद धमाकों के 38 दोषियों की फांसी बरकरार, पीड़ितों को दे मुआवजा

साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को ₹5000/- की धनराशि कराई गई वापस

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में जनपद में संचालित "क्रैक साइबर क्राइम अभियान" के...