चरवा में कांग्रेस की 'सद्बुद्धि पदयात्रा', अयोध्या में कथित चढ़ावा चोरी मामले पर भाजपा सरकार को घेरा

दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग, कार्रवाई न होने पर बड़े जन आंदोलन की चेतावनी

Published By Rohit Tiwari
On
Rohit Tiwari Picture

कौशाम्बी। जिले के चायल विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत चरवा में मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गौरव पाण्डेय के नेतृत्व में "सद्बुद्धि पदयात्रा" निकाली गई। पदयात्रा के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अयोध्या में कथित चढ़ावा चोरी के मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने इस मुद्दे को जन-जन तक पहुंचाते हुए दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की।

पदयात्रा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के संरक्षण में भगवान राम के भक्तों की आस्था को ठेस पहुंचाने का कार्य हुआ है। उन्होंने कहा कि पहले अयोध्या में जमीन और निर्माण कार्यों में अनियमितताओं के आरोप लगे और अब श्रद्धालुओं द्वारा भगवान को चढ़ाए गए चढ़ावे में भी कथित चोरी का मामला सामने आया है। उन्होंने इसे देशवासियों की धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ बताते हुए कहा कि कांग्रेस इस मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करती है।

यूपीआई के माध्यम से अवैध धन उगाही के आरोप में लेखपाल निलंबित ये खबर भी पढ़े : यूपीआई के माध्यम से अवैध धन उगाही के आरोप में लेखपाल निलंबित

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दोषियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो कांग्रेस कार्यकर्ता इससे भी बड़ा जन आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।प्रदर्शन में आचार्य भूपेंद्र शुक्ला, आचार्य रोहित पाण्डेय, पूर्व प्रदेश सचिव रामबहादुर त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष राम सूरत रैदास, ब्लॉक अध्यक्ष नेवादा रावेंद्र यादव, ब्लॉक अध्यक्ष मंझनपुर प्रदीप सिंह पटेल, प्रियांशु त्रिपाठी, रफीक अहमद, जिला महासचिव सुरेंद्र शुक्ला, श्याम सिंह भदौरिया, सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सचिन पाण्डेय, नगर अध्यक्ष चरवा निक्की पाण्डेय, सैनिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष महेंद्र मिश्रा, व्यापार मंडल अध्यक्ष कैलाश केसरवानी, किसान कांग्रेस के उपाध्यक्ष मनोज शुक्ला सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।

लेखक के बारे में

Rohit Tiwari Picture

पिछले छह वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय रोहित तिवारी कौशांबी में आधारित हैं और क्षेत्रीय मुद्दों की कवरेज में लगातार कार्य कर रहे हैं। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

समायोजित कर परमानेंट करें , होगी जय-जयकार

लखनऊ। विभिन्न विभागों एवं कर्मचारी वर्गों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा देने की पहल का स्वागत करते हुए उत्तर प्रदेश क्षय...
उत्तर प्रदेश 
समायोजित कर परमानेंट करें , होगी जय-जयकार

कक्षा 1-8 के विद्यालयों में समय परिवर्तन

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में मौसम सामान्य होने के दृष्टिगत जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर ने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कक्षा 1-8 के विद्यालयों में समय परिवर्तन

पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा जनसुनवाई में त्वरित निस्तारण हेतु दिए गए आवश्यक निर्देश

संत कबीर नगर, आज दिनाँक 07.07.2026 को पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा जनसुनवाई को अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा जनसुनवाई में त्वरित निस्तारण हेतु दिए गए आवश्यक निर्देश

दीक्षांत समारोह: अटल सभागार में अब्दुल कलाम के मेधावियों पर हुई पदकों की बौछार

इंडियन ऑयल कॉपेर्रेशन के चेयरमैन व प्राविधिक शिक्षा मंत्री ने की शिरकत
उत्तर प्रदेश 
दीक्षांत समारोह: अटल सभागार में अब्दुल कलाम के मेधावियों पर हुई पदकों की बौछार

पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा निर्माणाधीन भवन परियोजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित

संत कबीर नगर, आज दिनांक 07.07.2026 को पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में रिजर्व पुलिस...