प्रतापगढ़ के आंवला किसानों ने विश्व में अमृत फल आंवलें का कीर्तिमान स्थापित किया-मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद प्रतापगढ़ को 384 करोड़ से अधिक 111 परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास की सौगात

Published By Brajesh Tripathi
On
Brajesh Tripathi Picture

प्रतापगढ़। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज अपने प्रतापगढ़ भ्रमण कार्यक्रम के दौरान जनपद प्रतापगढ़ की विधानसभा सदर तथा विधानसभा विश्वनाथगंज अन्तर्गत 384.71 करोड़ की 111 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास बटन दबाकर किया जिनमें प्रतापगढ़ सदर की 42 व विश्वनाथगंज की 13 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं प्रतापगढ़ सदर की 45 एवं विश्वनाथगंज विधानसभा क्षेत्र की 11 परियोजनाओं का शिलान्यास किया।
 
 मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर जनसामान्य को सम्बोधित करते हुये कहा कि जनपद प्रतापगढ़ आंवला उत्पादन का विशिष्ट क्षेत्र होने के कारण आंवला नगरी के नाम से जाना जाता है। प्रतापगढ़ की इस पुण्य भूमि को जगतगुरू धर्मसम्राट स्वामी करपात्री जी महाराज एवं जगतगुरू कृपालु जी महाराज जैसे महान संतो की पुण्य भूमि का गौरव प्राप्त है। उन्होने कहा कि जनपद प्रतापगढ़ पौराणिक काल से लेकर आधुनिक काल तक अपनी आध्यात्मिक संस्कृति के लिये जाना जाता है। माँ बेल्हा देवी धाम, माँ चन्द्रिका देवी धाम, भयहरणनाथधाम, घुसमेश्वरनाथ धाम का आर्शीवाद इस जिले के निवासियों को प्राप्त है। 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में यहां के बाबू गुलाब सिंह ने शंखनाद किया था। भारत के संविधान सभा के सदस्य के रूप में पंडित मुनीश्वरदत्त उपाध्याय, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबू लाल तथा प्रसिद्ध साहित्यकार हरिवंश राय बच्चन की जन्म भूमि का गौरव इस जिले को प्राप्त है। उन्होने कहा कि प्रतापगढ़ के आंवला किसानों ने जो अमृत फल दिया उससे अनेक उत्पाद स्वास्थ्य के लिये लाभदायक है, इसी से यहां की समृद्धि देखकर अच्छा लगता है। जनप्रतिनिधियों के समर्पण और सेवा भावना से क्षेत्र का विकास होता है। उन्होने कहा कि जनप्रतिनिधियों के प्रयास से ही प्रतापगढ़ में स्वाशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय सोनेलाल पटेल के नाम से स्थापित हुआ जिसमें नर्सिंग कालेज की स्थापना की गयी है जिसमें जनपद के युवा/युवतियों को सुनहरा अवसरा मिला है, यहां के युवा वर्ग प्रशिक्षण प्राप्त कर आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर होगें। उन्होने कहा कि प्रतापगढ़ 9 वर्ष पहले पिछड़े जनपदों में गिना जाता था, आंवला दम तोड़ रहा था, यहां का व्यक्ति हतोत्साहित था, आज यहां के व्यक्ति हतोत्साहित नही है बल्कि उत्साह है। उन्होने कहा कि प्रतापगढ़ प्रगति की ओर अग्रसर होगा तो प्रदेश भी प्रगति की ओर अग्रसर होगा। उन्होने कहा कि चाहे लोक सेवा आयोग हो अथवा अधीनस्थ चयन सेवा आयोग, शिक्षा आयोग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रतापगढ़ के युवक एवं युवतियों का नाम देखकर मुझे बड़ी प्रसन्नता होती है कि प्रतापगढ़ का युवा वर्ग सभी क्षेत्रों में नाम रोशन कर रहा है।
 
 मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2014 में सबका साथ-सबका विकास का नारा दिया था प्रदेश में बिना किसी भेदभाव के सभी गरीबों,  किसानों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। उन्होने कहा कि 15 करोड़ लोगों को निःशुल्क राशन प्रदान किया जा रहा है। प्रदेश में 10 करोड़ लोगो को आयुष्मान भारत योजना के अन्तर्गत लाभ दिया जा रहा है। उन्होने कहा कि प्रदेश में 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों को 5 लाख रूपये तक की निःशुल्क चिकित्सा सुविधायें उपलब्ध करायी जा रही है। उज्लवला योजना अन्तर्गत फ्री गैस सिलेण्डर प्रदान किया जा रहा है, 65 लाख परिवारो को आवास की सुविधा उपलब्ध करायी गयी है। हमारी सरकार ने हर तबके को विकास की योजनाओं से जोड़ने का कार्य किया है। उन्होने कहा कि पिछली सरकार ने वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया दिया था, हमारी सरकार ने वन डिस्ट्रिक्ट वन मेडिकल कालेज एवं वन प्रोडक्ट दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने बिना भेदभाव के जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी व्यक्तियों को दिया है। आज की अयोध्या प्रभु श्रीराम के समय का स्मरण कराती है। आज अयोध्या में चाहे जिस तरफ से जाना चाहे रोड की कनेक्टिविटी है। महर्षि बाल्मीकि के नाम से इण्टरनेशनल एयरपोर्ट का निर्माण हुआ है तथा निषादराज के नाम से अयोध्या में रैन बसेरा का निर्माण, माता सबरी के नाम से भोजनालय का निर्माण हुआ है तथा राम की पैड़ी में भव्य स्नान की व्यवस्था है जो हर एक व्यक्ति एवं दुनियों के लोगों को आकर्षित करती है। उन्होने कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण से प्रतापगढ़ वासियों के लिये प्रयाग के साथ-साथ पश्चिम क्षेत्र की दूरी भी कम हो गयी है। 
 
इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अन्तर्गत बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित (बी0पी0एस0सी0) परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली श्रद्धा पाण्डेय को आई पैड, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना ,मुख्यमंत्री आवास योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन,कृषि विभाग, पीएम कुसुम योजना के लाभार्थियों को डेमो चेक, प्रशस्ति पत्र व चाभी देकर सम्मानित किया गया। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अन्तर्गत पंकज भान सिंह व मीना देवी को आयुष्मान कार्ड का वितरण, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना से आच्छादित मंजू देवी व सुमित्रा देवी को स्वीकृति पत्र का वितरण, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के लाभार्थी इन्द्रावती देवी को रूपये 5 लाख का डेमो चेक, एक जनपद एक उत्पाद (ओ0डी0ओ0पी0) के लाभार्थी राजेश कुमार को रूपये 10 लाख का डेमा चेक, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के लाभार्थी अंशिता सिंह को सिलाई मशीन, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के लाभार्थी आशा देवी को चाभी, पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थी राजेश कुमार को स्वीकृति पत्र व मिनी नन्दिनी कृषक समृद्धि योजना की लाभार्थी सावित्री मिश्रा को रूपये 5.90 लाख का डेमा चेक वितरण किया गया।
प्रारम्भ में मुख्यमंत्री को जनप्रतिनिधियों की ओर से माँ बेल्हा देवी का चित्र तथा आंवला उत्पाद की सौगात भेट की गयी। इस अवसर पर विधायक सदर राजेन्द्र कुमार मौर्य तथा विधायक विश्वनाथगंज जीतलाल पटेल ने अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों  की विकास योजनाओं की प्रगति के बारे में प्रकाश डाला। 
कार्यक्रम में जनपद के प्रभारी मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, राज्यसभा सांसद अमरपाल मौर्य, विधायक सदर राजेन्द्र कुमार मौर्य, विधायक विश्वनाथगंज जीत लाल पटेल, शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद बेल्हा प्रेमलता सिंह, पूर्व मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह ‘‘मोती सिंह’’, पूर्व सांसद विनोद सोनकर, पूर्व मंत्री शिवकान्त ओझा, भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, पूर्व विधायक अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा, प्रदेश प्रवक्ता भाजपा दिनेश प्रताप सिंह, अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक राजीव प्रताप सिंह ‘‘नन्दन’’, भाजपा नेता राजा अनिल प्रताप सिंह, अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन ज्योति नारायण, मण्डलायुक्त प्रयागराज सौम्या अग्रवाल, पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज परिक्षेत्र अजय कुमार मिश्रा, जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर, मुख्य विकास अधिकारी डा0 राममोहन मीना, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) आदित्य प्रजापति सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, पार्टी पदाधिकारी, जनपद स्तरीय अधिकारीगण, मीडिया बन्धु, लाभार्थी व आमजनमानस उपस्थित रहे।इस अवसर पर सूचना विभाग के सांस्कृतिक कलाकारो द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गयी। कार्यक्रम का संचालन डा0 अनीता सहगल वसुन्धरा द्वारा किया गया।

लेखक के बारे में

Brajesh Tripathi Picture

ब्रजेश त्रिपाठी को पत्रकारिता क्षेत्र में 35 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन और संपादन के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ में उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के व्यूरो प्रमुख के पद पर कार्यरत हैं।

नवीनतम

हत्या के प्रयास के मामले में अभियुक्त को 02 अदद अवैध चाकू के साथ किया गया गिरफ्तार

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर...
उत्तर प्रदेश 
हत्या के प्रयास के मामले में अभियुक्त को 02 अदद अवैध चाकू के साथ किया गया गिरफ्तार

हाईकोर्ट का फैसला, अहमदाबाद धमाकों के 38 दोषियों की फांसी बरकरार, पीड़ितों को दे मुआवजा

11 दोषियों की उम्रकैद भी बरकरार, सभी दोषियों की अपीलें खारिज
गुजरात 
हाईकोर्ट का फैसला, अहमदाबाद धमाकों के 38 दोषियों की फांसी बरकरार, पीड़ितों को दे मुआवजा

साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को ₹5000/- की धनराशि कराई गई वापस

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में जनपद में संचालित "क्रैक साइबर क्राइम अभियान" के...
उत्तर प्रदेश 
 साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को ₹5000/- की धनराशि कराई गई वापस

उत्तर प्रदेश

हत्या के प्रयास के मामले में अभियुक्त को 02 अदद अवैध चाकू के साथ किया गया गिरफ्तार

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर...
उत्तर प्रदेश 
हत्या के प्रयास के मामले में अभियुक्त को 02 अदद अवैध चाकू के साथ किया गया गिरफ्तार

साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को ₹5000/- की धनराशि कराई गई वापस

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में जनपद में संचालित "क्रैक साइबर क्राइम अभियान" के...
उत्तर प्रदेश 
 साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को ₹5000/- की धनराशि कराई गई वापस