औरैया: सीनियर मैनेजर का हॉस्टल में मिला शव, कई दिन पुरानी मौत की आशंका

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद के दिबियापुर स्थित गेल बिहार कॉलोनी के हॉस्टल में सोमवार दोपहर गेल के एक सीनियर मैनेजर का शव मिलने से सनसनी फैल गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में शव करीब चार दिन पुराना होने की आशंका जताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर करीब एक बजे गेल बिहार काॅलाेनी के हॉस्टल परिसर के आसपास से तेज दुर्गंध आने पर स्थानीय लोगों और पड़ोसियों को संदेह हुआ।

 दोहरे हत्याकांड के बाद पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा ने संभाली जांच ये खबर भी पढ़े :  दोहरे हत्याकांड के बाद पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा ने संभाली जांच

इसके बाद मामले की सूचना दिबियापुर थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सत्यप्रकाश पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और कमरे का दरवाजा खुलवाया। अंदर बेड पर एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला।

पुलिस के मुताबिक, शव पूरी तरह फूल चुका था तथा खाल भी निकलने लगी थी। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि मौत कई दिन पहले हो चुकी थी।

मृतक की पहचान आंध्र प्रदेश के अंतपुर निवासी 45 वर्षीय बाया पीवी रेड्डी रेनाटी पुत्र नेगी रेड्डी के रूप में हुई है। वह गेल के कंप्रेसर स्टेशन में इलेक्ट्रिकल विभाग में सीनियर मैनेजर के पद पर तैनात थे।

घटना के बाद गेल कॉलोनी और आसपास के क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना रहा। फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। कुछ लोगों ने बताया कि मृतक शराब पीने के आदी थे और कई बार नियमित रूप से कार्यालय भी नहीं जाते थे। हालांकि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

दिबियापुर थाना प्रभारी सत्यप्रकाश ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

पुरानी UP45BB सीरीज खत्म, अब वाहनों को मिलेगा UP45BC नंबर

अंबेडकरनगर। जिले में वाहनों के पंजीयन के लिए चल रही UP45BB सीरीज पूरी हो जाने के बाद अब नई पंजीयन...
उत्तर प्रदेश 
पुरानी UP45BB सीरीज खत्म, अब वाहनों को मिलेगा UP45BC नंबर

जेपीएससी परीक्षा धांधली की सुनवाई 24 अगस्त को करेगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय झारखंड लोक सेवा आयोग की 2025 में परीक्षा में कथित अनियमितताओं की स्वतंत्र सीबीआई जांच की...
राष्ट्रीय 
जेपीएससी परीक्षा धांधली की सुनवाई 24 अगस्त को करेगा सुप्रीम कोर्ट

जेएसएससी-सीजीएल और सीडीपीओ नियुक्ति रद्द करने के फैसले पर रोक

रांची। झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर चल रहे विवाद के बीच झारखंड उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को जेएसएससी-सीजीएल और...
झारखंड 
जेएसएससी-सीजीएल और सीडीपीओ नियुक्ति रद्द करने के फैसले पर रोक

सुप्रीम कोर्ट ने 105 वर्षीय बुजुर्ग कैदी की रिहाई का दिया आदेश

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने उम्रकैद की सजा काट रहे 105 साल के एक बुजुर्ग कैदी को जेल से रिहा...
राष्ट्रीय 
सुप्रीम कोर्ट ने 105 वर्षीय बुजुर्ग कैदी की रिहाई का दिया आदेश

अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर बुजुर्गों का सम्मान

सीनियर सिटीजन डे केयर सेंटर में स्वास्थ्य परीक्षण, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सम्मान समारोह का आयोजन
उत्तर प्रदेश 
अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर बुजुर्गों का सम्मान

उत्तर प्रदेश

पुरानी UP45BB सीरीज खत्म, अब वाहनों को मिलेगा UP45BC नंबर

अंबेडकरनगर। जिले में वाहनों के पंजीयन के लिए चल रही UP45BB सीरीज पूरी हो जाने के बाद अब नई पंजीयन...
उत्तर प्रदेश 
पुरानी UP45BB सीरीज खत्म, अब वाहनों को मिलेगा UP45BC नंबर

अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर बुजुर्गों का सम्मान

सीनियर सिटीजन डे केयर सेंटर में स्वास्थ्य परीक्षण, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सम्मान समारोह का आयोजन
उत्तर प्रदेश 
अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर बुजुर्गों का सम्मान

पानी की टंकी पर चढ़ी पांच बच्चों की मां, दरोगा पर दुष्कर्म का आरोप

आरोपी दरोगा को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ी महिला
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 पानी की टंकी पर चढ़ी पांच बच्चों की मां, दरोगा पर दुष्कर्म का आरोप

एडीएम ने बाढ़ प्रभावित भुंडी का लिया जायजा

बदायूं। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व महेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने शुक्रवार को तहसील दातागंज के बाढ़ प्रभावित ग्राम भुंडी का...
उत्तर प्रदेश 
एडीएम ने बाढ़ प्रभावित भुंडी का लिया जायजा