साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को ₹5000/- की धनराशि कराई गई वापस
संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में जनपद में संचालित "क्रैक साइबर क्राइम अभियान" के अंतर्गत साइबर अपराधों की रोकथाम एवं साइबर ठगी के पीड़ितों को त्वरित राहत प्रदान करने हेतु प्रभावी कार्यवाही लगातार की जा रही है । इसी क्रम में थाना महुली पुलिस एवं साइबर हेल्प टीम द्वारा त्वरित एवं प्रभावी प्रयास करते हुए साइबर ठगी के एक प्रकरण में पीड़ित को ₹5000/- (पॉच हजार रुपये) की धनराशि वापस कराई गई।
*घटना का संक्षिप्त विवरण*
वादी पवन कुमार पुत्र बजरंगी ग्राम महुली थाना महुली जनपद संतकबीरनगर द्वारा दिनांक 24.10.2025 को थाना महुली पर सूचना दिया गया कि उनका मोबाईल गुम हो गया, जिससे किसी व्यक्ति द्वारा यूपीआई आईडी बनाकर पैसै ट्रांसफर कर लिए गए । शिकायत प्राप्त होने पर थाना महुली पुलिस एवं साइबर टीम द्वारा मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित बैंकिंग एवं तकनीकी माध्यमों से तत्काल आवश्यक कार्यवाही की गई । निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप दिनांक 07.07.2026 को पीड़ित के खाते में ₹5000/- की धनराशि सफलतापूर्वक वापस कराई गई। धनराशि वापस प्राप्त होने पर पीड़ित एवं उसके परिजनों द्वारा संतकबीरनगर पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
*जनपद पुलिस की अपील*
जनपद पुलिस समस्त नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी अज्ञात व्यक्ति द्वारा भेजे गए लिंक, फोन कॉल, मैसेज अथवा ऑनलाइन ऑफर पर बिना सत्यापन विश्वास न करें। अपनी बैंकिंग जानकारी, ओटीपी, सीवीवी, पासवर्ड, यूपीआई पिन अथवा अन्य गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें।
साइबर ठगी होने की स्थिति में तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें अथवा राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते आवश्यक कार्यवाही की जा सके।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
