मछली, मीट एवं मांस विक्रेताओं को शहर से बाहर करने के प्रस्ताव का विरोध, नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

वाराणसी। उत्तर प्रदेश में वाराणसी नगर निगम सदन के मछली, मीट एवं मांस विक्रेताओं को शहर से बाहर स्थानांतरित करने के प्रस्ताव का विरोध नहीं थम रहा है।

मंगलवार को कांग्रेस पार्षद दल, साँझा संस्कृति मंच, एपवा और आम आदमी पार्टी (आआपा) सहित विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।

बागपत: तार चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, मुठभेड़ में दो बदमाश घायल; पांच गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : बागपत: तार चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, मुठभेड़ में दो बदमाश घायल; पांच गिरफ्तार

प्रतिनिधिमंडल ने उक्त प्रस्ताव को तत्काल वापस लेने की मांग करते हुए इसे गरीबों की आजीविका, संवैधानिक अधिकारों और वाराणसी की साझा सांस्कृतिक विरासत पर आघात बताया।

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि नगर निगम का तर्क विरोधाभासी है। उनका कहना था कि यदि लाइसेंसधारी दुकानों से धार्मिक नगरी की गरिमा अथवा पर्यटकों को कोई समस्या नहीं है, तो केवल बिना लाइसेंस वाले विक्रेताओं को समस्या का कारण बताना उचित नहीं है।

उन्होंने कहा कि व्यापारियों को लाइसेंस जारी करना और उनका समय-समय पर नवीनीकरण करना नगर निगम की जिम्मेदारी है। ऐसे में प्रशासनिक लापरवाही का खामियाजा गरीब और मेहनतकश व्यापारियों को नहीं भुगतना चाहिए।

ज्ञापन में कहा गया कि मछली, मीट एवं मांस के कारोबार से हजारों परिवारों की आजीविका जुड़ी हुई है। इनमें मल्लाह, निषाद, बंगाली, मुस्लिम सहित अनेक मेहनतकश समुदाय शामिल हैं।

प्रतिनिधिमंडल का आरोप था कि धार्मिक भावनाओं के नाम पर इन समुदायों को शहर से बाहर करने का प्रयास सामाजिक न्याय और संविधान की मूल भावना के विपरीत है।

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि भारतीय संविधान प्रत्येक नागरिक को वैध व्यवसाय करने, अपनी पसंद का भोजन चुनने और सम्मानपूर्वक जीवनयापन करने का अधिकार देता है। किसी भी प्रशासन या सरकार को सांस्कृतिक या धार्मिक आधार पर गरीबों की आजीविका प्रभावित करने का अधिकार नहीं है।

प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि मछली, मीट एवं मांस विक्रेताओं को शहर से बाहर करने का प्रस्ताव तत्काल निरस्त किया जाए। साथ ही सभी पात्र विक्रेताओं का विशेष अभियान चलाकर पंजीकरण एवं लाइसेंस जारी किए जाएं तथा किसी भी गरीब परिवार की आजीविका पर प्रतिकूल कार्रवाई न की जाए।

नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपने वालों में कांग्रेस महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, प्रदेश प्रवक्ता संजीव सिंह, अब्दुला खान, कुसुम वर्मा, धनंजय, गुलशन अली, मनीष शर्मा, रोजा मैथ्यूज, रमज़ान अली, सुमित सोनकर, सनी सोनकर, ओकास अंसारी, प्रदीप राजभर सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

दर्दनाक हादसा: खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पौत्र की मौत

तेज बारिश के दौरान हुआ हादसा। झोपड़ी में सो रहे थे तीनों सदस्य। मौके पर ही तीनों की मौत। चित्तौड़गढ़।...
राजस्थान 
दर्दनाक हादसा: खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पौत्र की मौत

अंतरराष्ट्रीय ब्लू कम्युनिटी नेटवर्क से जुड़ी युवा विकास समिति

बस्ती - जनपद की अग्रणी सामाजिक संस्था युवा विकास समिति, बस्ती ने जल संरक्षण और जल अधिकार के क्षेत्र में...
उत्तर प्रदेश 
अंतरराष्ट्रीय ब्लू कम्युनिटी नेटवर्क से जुड़ी युवा विकास समिति

अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट मामला : हाईकोर्ट ने 38 दोषियों की फांसी और 11 की उम्रकैद रखी बरकरार

26 जुलाई 2008 को 70 मिनट में सिलसिलेवार धमाके। 56 लोगों की मौत, 246 घायल। 35 मामलों को जोड़कर हुई...
राष्ट्रीय  गुजरात 
अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट मामला : हाईकोर्ट ने 38 दोषियों की फांसी और 11 की उम्रकैद रखी बरकरार

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार हेतु करे आवेदन

बस्ती - भारत सरकार द्वारा जिन्होंने 06 श्रेणियों वीरता, समाज सेवा, पर्यावरण, खेल, कला, संस्कृति तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के...
उत्तर प्रदेश 
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार हेतु करे आवेदन

उत्तर प्रदेश

अंतरराष्ट्रीय ब्लू कम्युनिटी नेटवर्क से जुड़ी युवा विकास समिति

बस्ती - जनपद की अग्रणी सामाजिक संस्था युवा विकास समिति, बस्ती ने जल संरक्षण और जल अधिकार के क्षेत्र में...
उत्तर प्रदेश 
अंतरराष्ट्रीय ब्लू कम्युनिटी नेटवर्क से जुड़ी युवा विकास समिति

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार हेतु करे आवेदन

बस्ती - भारत सरकार द्वारा जिन्होंने 06 श्रेणियों वीरता, समाज सेवा, पर्यावरण, खेल, कला, संस्कृति तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के...
उत्तर प्रदेश 
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार हेतु करे आवेदन

पत्रकारिता के डिजिटल भविष्य पर विमर्शः बस्ती मण्डल की पत्रकारिता रचनात्मक - डीआईजी

बस्ती - सोमवार को बस्ती न्यूज टाइम्स का 11 वां स्थापना दिवस प्रेस क्लब सभागार में संकल्पों के साथ मनाया...
उत्तर प्रदेश 
पत्रकारिता के डिजिटल भविष्य पर विमर्शः बस्ती मण्डल की पत्रकारिता रचनात्मक - डीआईजी