स्विगी में विदेशी निवेश 50% से नीचे, क्या अब Instamart के लिए खुलने वाला है बड़ा रास्ता?

विदेशी हिस्सेदारी घटकर 49.76% हुई, घरेलू स्वामित्व 50.24% पहुंचा, IOCC दर्जे की चर्चा फिर तेज

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। ऑनलाइन खाद्य आपूर्ति और त्वरित आपूर्ति की अग्रणी कंपनी स्विगी में विदेशी निवेश घटकर कुल चुकता इक्विटी शेयर पूंजी के 50 फीसदी से नीचे 49.76 फीसदी पर आ गया है।

कंपनी ने मंगलवार को शेयर बाजार को दी गई सूचना में बताया कि स्विगी में कुल विदेशी निवेश 6 जुलाई, 2026 तक घटकर 49.76 फीसदी रह गया है, जिसके परिणामस्वरूप घरेलू स्वामित्व बढ़कर 50.24 फीसदी हो गया है।

स्विगी में हुए कुल विदेशी निवेश में विदेशी पोर्टफोलियो निवेश (एफपीआई), प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) और अन्य अप्रत्यक्ष विदेशी निवेश शामिल हैं।

स्विगी की हिस्सेदारी अनुपात में आया बदलाव ऐसे समय में महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जब कंपनी ‘भारतीय स्वामित्व और नियंत्रण वाली फर्म’ (आईओसीसी) का दर्जा हासिल करने की कोशिश कर रही है।

सोना फिर हुआ महंगा! चांदी ने भी पकड़ी रफ्तार ये खबर भी पढ़े : सोना फिर हुआ महंगा! चांदी ने भी पकड़ी रफ्तार

हालांकि, कंपनी ने यह साफ किया है कि सिर्फ शेयर होल्डिंग 50 फीसदी पार होने से कंपनी का मालिकाना या नियंत्रण अपने आप नहीं बदल जाता।

कंपनी ने स्पष्ट किया कि विदेशी हिस्सेदारी में आई गिरावट से उसके स्वामित्व या नियंत्रण की स्थिति में कोई बदलाव नहीं हुआ है। स्विगी ने कहा कि इसका कंपनी की शेयर पूंजी, प्रबंधन, कारोबार संचालन, मतदान अधिकार या इक्विटी शेयरों से जुड़े अधिकारों पर भी कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

स्विगी ने नियामकीय सूचना में कहा, “इस संबंध में कोई भी महत्वपूर्ण घटनाक्रम लागू कानून के अनुरूप सार्वजनिक किया जाएगा।”

आईओसीसी का दर्जा मिलने पर स्विगी की त्वरित आपूर्ति इकाई ‘इंस्टामार्ट’ को सीधे तौर पर स्टॉक रखने की अनुमति मिल सकती है, जिससे मार्जिन में सुधार और आपूर्ति शृंखला पर बेहतर नियंत्रण संभव होगा।

उल्लेखनीय है कि मई में स्विगी को अपने आंतरिक नियमों (आर्टिकल्स ऑफ एसोसिएशन) में संशोधन के लिए आवश्यक शेयरधारक मंजूरी नहीं मिल पाई थी। इस बदलाव के जरिये कंपनी आईओसीसी का दर्जा पाना चाहती थी।

स्विगी देश की अग्रणी ऑनलाइन खाद्य और त्वरित आपूर्ति (क्विक-कॉमर्स) कंपनी है। 2014 में स्थापित यह प्लेटफॉर्म 600 से अधिक शहरों में भोजन वितरण और स्विगी इंस्टामार्ट के जरिए 100 से अधिक शहरों में मिनटों में किराना सामान पहुंचाता है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

कांकेर: शिक्षक ने किराए के मकान में फांसी लगाकर की आत्महत्या, मामले की जांच जारी

दरवाजा नहीं खुलने पर मकान मालिक को हुआ शक। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। मौत के कारणों का...
छत्तीसगढ़ 
कांकेर: शिक्षक ने किराए के मकान में फांसी लगाकर की आत्महत्या, मामले की जांच जारी

सीएम योगी दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे,पुलिस लाइन में स्वागत

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार शाम वाराणसी पहुंचे। पुलिस लाइन में हेलीकॉप्टर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 

प्रतापगढ़ के आंवला किसानों ने विश्व में अमृत फल आंवलें का कीर्तिमान स्थापित किया-मुख्यमंत्री

प्रतापगढ़। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज अपने प्रतापगढ़ भ्रमण कार्यक्रम के दौरान जनपद प्रतापगढ़ की विधानसभा सदर तथा...

आषाढ़ मेले में कौशाम्बी पुलिस की मानवीय पहल, खोया-पाया केंद्र ने 20 से अधिक बिछड़े श्रद्धालुओं को परिजनों से मिलाया

कौशाम्बी। जिले के माता शीतला धाम, कड़ाधाम में आयोजित आषाढ़ मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने...
उत्तर प्रदेश 

प्रतापगढ़ में मुख्यमंत्री के हाथों योजनाओं का लाभ पाकर खिले लाभार्थियों के चेहरे

प्रतापगढ़।उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में जीआईसी ग्राउंड में मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक जनसभा...