कांकेर: शिक्षक ने किराए के मकान में फांसी लगाकर की आत्महत्या, मामले की जांच जारी
28 वर्षीय शिक्षक का शव कमरे में मिला, पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।
- दरवाजा नहीं खुलने पर मकान मालिक को हुआ शक।
- घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।
- मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
कांकेर। कांकेर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक शिक्षक ने अपने किराए के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।आज मंगलवार सुबह घर मालिक ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। शिक्षक के परिजनों को भी बुलाया गया, कांकेर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।
कांकेर कोतवाली थाना प्रभारी जितेंद्र साहू ने बताया कि धमतरी जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र के निवासी यश कुमार साहू (28 वर्ष) कुछ वर्षों से कांकेर जिले के ग्राम ढेकना में किराए के मकान में रह रहे थे।
वह गांव के ही एक स्कूल में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। बीती रात उन्होंने खाना खाया और सो गए। सुबह जब दरवाजा नहीं खुला तो मकान मालिक ने खिड़की से देखा, यश कुमार साहू फंदे से लटके हुए थे।
मकान मालिक की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए ले गई। परिजनों को भी घटना की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि यश विवाहित थे, और उनका किसी से कोई विवाद नहीं था।
घटनास्थल से पुलिस को कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस फिलहाल मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।
