फर्जी मैट्रिमोनियल के जरिए देशभर में करोड़ों की ठगी करने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

कॉल सेंटर में करीब 15 युवतियां करती थीं काम

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

पुलिस अब आरोपितों के बैंक खातों व लेन-देन कर रही जांच

कानपुर । कल्याणपुर थाना पुलिस और साइबर सेल ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए फर्जी मैट्रिमोनियल वेबसाइट की आड़ में लोगों को शादी का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का मंगलवार को पर्दाफाश किया है। गिरोह का संचालन करने वाली एक युवती समेत तीन आरोपित गिरफ्तार किए गए हैं। ये गिरोह पिछले करीब डेढ़ साल से सक्रिय होकर देशभर के 10 से 15 हजार से अधिक लोगों को अपना शिकार बनाकर करोड़ों रुपये की ठगी कर चुका है।

एनसीआरपी पोर्टल पर मिली शिकायतों के आधार पर पुलिस ने मारा छापा 

पुलिस उपायुक्त पश्चिम एसएम कासिम आबिदी ने मंगलवार को बताया कि एनसीआरपी पोर्टल पर मिली शिकायतों के आधार पर पुलिस ने कल्याणपुर स्थित आवास विकास क्षेत्र के एक फ्लैट पर छापा मारा। यहां से ऑनलाइन मैच प्वाइंट नाम से फर्जी मैट्रिमोनियल कॉल सेंटर संचालित किया जा रहा था। इसी कॉल सेंटर से कानपुर ही नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश के कई जिलों और अन्य राज्यों के लोगों से संपर्क कर उन्हें ठगा जा रहा था।

पांच गांवों में जलभराव, 192 मरीजों का स्वास्थ्य कैंप में उपचार ये खबर भी पढ़े : पांच गांवों में जलभराव, 192 मरीजों का स्वास्थ्य कैंप में उपचार

सरगना अनुराधा त्रिवेदी, विक्रम खुटे और प्रियंका गिरफ्तार

पुलिस ने मौके से सरगना अनुराधा त्रिवेदी, विक्रम खुटे और प्रियंका को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पता चला कि कॉल सेंटर में करीब 15 युवतियां काम करती थीं। इन युवतियों को प्रतिदिन 100 से 150 लोगों के मोबाइल नंबर दिए जाते थे। वे खुद को मैट्रिमोनियल वेबसाइट की प्रतिनिधि बताकर संपर्क करतीं, फिर सामने वाले व्यक्ति की पसंद और जरूरत की जानकारी जुटाती थीं।

आकर्षक युवतियों की तस्वीरें तैयार कर भेजी जाती थीं

इसके बाद उनकी मांग के अनुसार, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद से आकर्षक युवतियों की तस्वीरें तैयार कर भेजी जाती थीं। पीड़ितों को विश्वास में लेने के लिए कॉल सेंटर में काम करने वाली युवतियां ही खुद को संभावित दुल्हन बताकर लंबी बातचीत करतीं, शादी का भरोसा देतीं और सात जन्म तक साथ निभाने जैसे वादे करती थीं। इसके बाद रजिस्ट्रेशन, प्रोफाइल एक्टिवेशन, बातचीत और मुलाकात के नाम पर अलग-अलग शुल्क वसूले जाते थे।

सैकड़ों लोगों को जाल में फंसाकर लाखों की ठगी करता था

इसी तरीके से गिरोह रोजाना सैकड़ों लोगों को जाल में फंसाकर लाखों रुपये की ठगी करता था। पुलिस ने कॉल सेंटर में काम करने वाली 15 युवतियों से पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। वहीं, गिरोह में शामिल तीनों मुख्य आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजने की कार्रवाई की गई।

इस गिरोह का नेटवर्क तलाशने में जुटी पुलिस 

पुलिस अब आरोपितों के बैंक खातों, लेन-देन और अन्य डिजिटल रिकॉर्ड की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि वित्तीय लेन-देन की पूरी पड़ताल के बाद ठगी की वास्तविक रकम और पीड़ितों की संख्या का स्पष्ट पता चल सकेगा। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस गिरोह के तार अन्य राज्यों या किसी बड़े साइबर नेटवर्क से जुड़े हैं या नहीं।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

मुख्यमंत्री साय आज कांवड़ यात्रा सहित विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रविवार को भिलाई और रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के...
छत्तीसगढ़ 
मुख्यमंत्री साय आज कांवड़ यात्रा सहित विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

नेपाल ने स्टारलिंक को 100% स्वामित्व देने से किया इनकार

काठमांडू। नेपाल ने अमेरिकी कंपनी स्टारलिंक को शत प्रतिशत स्वामित्व देने से इनकार कर दिया है। स्टारलिंक दुनिया के सबसे...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल ने स्टारलिंक को 100% स्वामित्व देने से किया इनकार

असम में घुसपैठ पर सख्ती, छह लोगों को भेजा गया वापस

गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने आज सोशल मीडिया पर फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर करते हुए...
राष्ट्रीय 
असम में घुसपैठ पर सख्ती, छह लोगों को भेजा गया वापस

जादवपुर यूनिवर्सिटी में अब नहीं चलेंगी गैरकानूनी गतिविधियां: दिलीप घोष

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री दिलीप घोष ने जादवपुर यूनिवर्सिटी में छात्र गुटों के बीच बवाल पर तीखी प्रतिक्रिया...
राज्य  पश्चिम बंगाल 
जादवपुर यूनिवर्सिटी में अब नहीं चलेंगी गैरकानूनी गतिविधियां: दिलीप घोष

ओम प्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर हमला

सपा के पीडीए को लेकर साधा निशाना, राजभर बोले- अखिलेश शिक्षा, स्वास्थ्य और पिछड़ों के आरक्षण जैसे मुद्दों पर बात...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
ओम प्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर हमला

उत्तर प्रदेश

ओम प्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर हमला

सपा के पीडीए को लेकर साधा निशाना, राजभर बोले- अखिलेश शिक्षा, स्वास्थ्य और पिछड़ों के आरक्षण जैसे मुद्दों पर बात...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
ओम प्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर हमला

प्रदेश की 3.54 लाख मिड-डे मील रसोइयों को मिलेगा कैशलेस चिकित्सा कार्ड

सीएम योगी ने बताया सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक
राज्य  उत्तर प्रदेश 
प्रदेश की 3.54 लाख मिड-डे मील रसोइयों को मिलेगा कैशलेस चिकित्सा कार्ड

मायावती का कांग्रेस पर हमला, जंतर-मंतर प्रदर्शन से दूरी को बताया आरक्षण विरोधी मानसिकता

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग को लेकर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मायावती का कांग्रेस पर हमला, जंतर-मंतर प्रदर्शन से दूरी को बताया आरक्षण विरोधी मानसिकता

गाजियाबाद पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को किया गिरफ्तार, 2 फरार

जवाबी फायरिंग में दो आरोपी पैर में गोली लगने से घायल
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गाजियाबाद पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को किया गिरफ्तार, 2 फरार