सूरजपुर में नाै लाख रुपये ठगी करने वाले पांच आरोपित गिरफ्तार

आरोपितों के कब्जे से मोबाइल फोन और सिम कार्ड जब्त

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

सूरजपुर। जेल में हुई पहचान के बाद दोस्ती और फिर ठगी की साजिश रचने का मामला सूरजपुर में सामने आया है। पुलिस ने रकम दोगुनी करने का झांसा देकर एक युवक से 9 लाख रुपये ठगने वाले पांच आरोपितों को शनिवार की देर शाम गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से मोबाइल फोन और सिम कार्ड भी जब्त किए हैं।

मामला रामानुजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम मांजा का है। यहां रहने वाले अमन साहू ने पुलिस को शिकायत दी कि गांव के मनधुज साहू उर्फ पिंटू साहू ने उसे पैसे दोगुने करने वाली योजना के बारे में बताया था।

शुरुआत में अमन ने इसमें पैसा लगाने से इनकार कर दिया, लेकिन आरोप है कि मनधुज लगातार मोबाइल फोन के जरिए उससे संपर्क करता रहा और रकम दोगुनी होने का लालच देता रहा।

आखिरकार अमन आरोपित के झांसे में आ गया। उसने अपने व्यवसाय में जमा 5.50 लाख रुपये निकाले और परिचितों से 3.50 लाख रुपये जुटाए। इस तरह उसने कुल 9 लाख रुपये तैयार किए।

शिकायत के मुताबिक 3 जून को अमन साहू, पंकज साहू के साथ आरोपितों के बताए स्थान पर पहुंचा। दोनों मानपुर चौक से आगे बाइपास रोड पर पहुंचे, जहां अमन ने आरोपियों को 9 लाख रुपये सौंप दिए।

रकम देने के बाद जब उसे न तो पैसे वापस मिले और न ही रकम दोगुनी हुई, तब उसे ठगी का एहसास हुआ। इसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

सूरजपुर एसडीओपी अभिषेक पैकरा ने आज रविवार को बताया कि मामले की जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मनधुज साहू उर्फ पिंटू को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पुलिस के अनुसार पूछताछ में मनधुज ने बताया कि, वर्ष 2023 में जेल में रहने के दौरान उसकी पहचान उत्तर प्रदेश के वाराणसी निवासी राजेश सिंह पटेल से हुई थी।

भाई की कलाई पर बंधेगा प्रकृति का प्यार, पानी पड़ते ही बिखेरेंगी खुशबू ये खबर भी पढ़े : भाई की कलाई पर बंधेगा प्रकृति का प्यार, पानी पड़ते ही बिखेरेंगी खुशबू

जेल से बाहर आने के बाद दोनों के बीच संपर्क बना रहा। इसके बाद राजेश और उसके साथियों के साथ मिलकर रकम दोगुनी करने के नाम पर लोगों से ठगी करने की योजना बनाई गई।

पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपित मनधुज साहू उर्फ पिंटू सहित कुल पांच आरोपितों को बीते शाम गिरफ्तार किया है। आरोपितों के पास से मोबाइल फोन और सिम कार्ड जब्त किए गए हैं।

पुलिस अब आरोपितों से जुड़े अन्य लोगों और इस तरह की ठगी के दूसरे मामलों के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है पुलिस का कहना है कि मामले में तकनीकी साक्ष्यों और आरोपितों से मिली जानकारी के आधार पर आगे की जांच की जा रही है।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

मुख्यमंत्री साय आज कांवड़ यात्रा सहित विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रविवार को भिलाई और रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के...
छत्तीसगढ़ 
मुख्यमंत्री साय आज कांवड़ यात्रा सहित विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

नेपाल ने स्टारलिंक को 100% स्वामित्व देने से किया इनकार

काठमांडू। नेपाल ने अमेरिकी कंपनी स्टारलिंक को शत प्रतिशत स्वामित्व देने से इनकार कर दिया है। स्टारलिंक दुनिया के सबसे...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल ने स्टारलिंक को 100% स्वामित्व देने से किया इनकार

असम में घुसपैठ पर सख्ती, छह लोगों को भेजा गया वापस

गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने आज सोशल मीडिया पर फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर करते हुए...
राष्ट्रीय 
असम में घुसपैठ पर सख्ती, छह लोगों को भेजा गया वापस

जादवपुर यूनिवर्सिटी में अब नहीं चलेंगी गैरकानूनी गतिविधियां: दिलीप घोष

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री दिलीप घोष ने जादवपुर यूनिवर्सिटी में छात्र गुटों के बीच बवाल पर तीखी प्रतिक्रिया...
राज्य  पश्चिम बंगाल 
जादवपुर यूनिवर्सिटी में अब नहीं चलेंगी गैरकानूनी गतिविधियां: दिलीप घोष

ओम प्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर हमला

सपा के पीडीए को लेकर साधा निशाना, राजभर बोले- अखिलेश शिक्षा, स्वास्थ्य और पिछड़ों के आरक्षण जैसे मुद्दों पर बात...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
ओम प्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर हमला

उत्तर प्रदेश

ओम प्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर हमला

सपा के पीडीए को लेकर साधा निशाना, राजभर बोले- अखिलेश शिक्षा, स्वास्थ्य और पिछड़ों के आरक्षण जैसे मुद्दों पर बात...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
ओम प्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर हमला

प्रदेश की 3.54 लाख मिड-डे मील रसोइयों को मिलेगा कैशलेस चिकित्सा कार्ड

सीएम योगी ने बताया सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक
राज्य  उत्तर प्रदेश 
प्रदेश की 3.54 लाख मिड-डे मील रसोइयों को मिलेगा कैशलेस चिकित्सा कार्ड

मायावती का कांग्रेस पर हमला, जंतर-मंतर प्रदर्शन से दूरी को बताया आरक्षण विरोधी मानसिकता

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग को लेकर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मायावती का कांग्रेस पर हमला, जंतर-मंतर प्रदर्शन से दूरी को बताया आरक्षण विरोधी मानसिकता

गाजियाबाद पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को किया गिरफ्तार, 2 फरार

जवाबी फायरिंग में दो आरोपी पैर में गोली लगने से घायल
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गाजियाबाद पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को किया गिरफ्तार, 2 फरार