दर्दनाक हादसा: खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पौत्र की मौत

फसल की रखवाली के लिए खेत में रुका था परिवार, तेज बारिश के दौरान पलभर में उजड़ गया घर।

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

  • तेज बारिश के दौरान हुआ हादसा।
  • झोपड़ी में सो रहे थे तीनों सदस्य।
  • मौके पर ही तीनों की मौत।

चित्तौड़गढ़। कनेरा थाना क्षेत्र के गांव लुनखन्दा में सोमवार रात आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई। ये सभी फसल की रखवाली के लिए खेत पर बने झोंपड़े में सोए हुवे थे।

मृतकों में दादा, दादी और पौत्र शामिल हैं। पुलिस ने तीनों के शव को कनेरा चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया है, जिनके मंगलवार को पोस्टमार्टम हुए।

कनेरा थाने के एएसआई महेंद्र कुमार जाट ने बताया कि थाना क्षेत्र में आने वाले गांव लुनखन्दा निवासी बद्रीलाल भील, इसकी पत्नी चंद्रीबाई और पौत्र विशाल रात को खेत में बनी की झोपड़ी में सो रहे थे।

राजस्थान में प्री-मानसून बारिश का असर, जयपुर समेत 20 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट ये खबर भी पढ़े : राजस्थान में प्री-मानसून बारिश का असर, जयपुर समेत 20 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

ये फसल की रखवाली के लिए गांव से करीब दो किलोमीटर दूर अनोपपूरा - सुखानंदजी मार्ग स्थित खेत पर रुके थे। सोमवार रात क्षेत्र में तेज बरसात के साथ बादल गरज रहे थे।

इसी दौरान तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली झोपड़ी पर गिरी, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया कि मृतक बद्रीलाल और इसका पुत्र खेत पर अलग-अलग झोपड़ों में रहते हैं।

हादसे के समय बद्रीलाल, पत्नी चंद्रीबाई और पौत्र विशाल एक ही झोपड़ी में सोए हुए थे। तेज धमाके की आवाज सुन कर पास की झोपड़ी में सोया पुत्र और बहू दौड़ कर आए।

अंदर जाकर देखा तो तीनों के शरीर से धुआं निकल रहा था। पुत्र ने ग्रामीणों को सूचना की। सूचना मिलने पर ग्रामीण और रिश्तेदार मौके पर आए। तीनों को तुरंत कनेरा सीएचसी ले जाया गया।

यहां ड्यूटी डॉक्टर ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही कनेरा थाने के एएसआई महेंद्र कुमार मय जाप्ता मौके और अस्पताल पहुंचे।

पुलिस ने तीनों के शव कनेरा सीएचसी की मोर्चरी में रखवाए हैं। मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम मंगलवार को किए गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

औरैया: 20 करोड़ की सरकारी जमीन कब्जामुक्त, 1.36 एकड़ भूमि पर चला प्रशासन का बुलडोजर

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में सरकारी एवं सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान...
उत्तर प्रदेश 
औरैया: 20 करोड़ की सरकारी जमीन कब्जामुक्त, 1.36 एकड़ भूमि पर चला प्रशासन का बुलडोजर

उपनिदेशक (पंचायत)आजमगढ़ द्वारा विभागीय योजनाओं की समीक्षा की गई

संत कबीर नगर, 07 जुलाई, 2026 (सूचना विभाग)। शासन के निर्देशानुसार उप निदेशक(पंचायत) आजमगढ़ मंडल आजमगढ़ अभय कुमार शाही द्वारा...
उत्तर प्रदेश 
उपनिदेशक (पंचायत)आजमगढ़ द्वारा विभागीय योजनाओं की समीक्षा की गई

पंजीकृत एवं अनुमोदित कीटनाशियों का ही विक्रय किया जाए/कृषि रक्षा अधिकारी

संत कबीर नगर,   07 जुलाई 2026 (सूचना विभाग)।* जिला कृषि रक्षा अधिकारी डॉ0 सर्वेश यादव ने बताया है कि उन्होंने...

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना के विरोध में कांग्रेस ने निकाली सद्बुद्धि पदयात्रा

प्रतापगढ़। राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना के विरोध में आज जिला कांग्रेस कमेटी प्रतापगढ़ द्वारा जिला अध्यक्ष डॉ....
उत्तर प्रदेश 
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना के विरोध में कांग्रेस ने निकाली सद्बुद्धि पदयात्रा