चढ़ावा चोरी के पुख्ता सबूत दें राजनीतिक दल वरना चुनावी स्टंटबाजी से बचें: मायावती

ट्रस्ट से जुड़े मुख्य प्रबन्धकों की सही से जांच होनी चाहिये

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने अयोध्या के राममंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि जो भी राजनीतिक दल इस तरह के आरोप लगा रहे हैं, उनसे ट्रस्ट को पुख्ता सबूत मांगने चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि आरोपों के समर्थन में साक्ष्य नहीं दिए जाते हैं तो इसे केवल राजनीतिक स्टंट माना जाएगा। इसी मुद्दे से यह पार्टियां चुनाव में उतरना चाहती हैं।

बसपा प्रमुख मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा कर लिखा कि, अयोध्या में श्रीराम मन्दिर के बाद अब उत्तराखण्ड में भी बद्रीनाथधाम चढ़ावा में चोरी व गबन आदि होने का मामला सुर्ख़ियों में हैं। इन दोनों विख्यात धार्मिक स्थलों में इनके ट्रस्ट से जुड़े मुख्य प्रबन्धकों की सही से जांच होनी चाहिये।क्योंकि ऐसी आम चर्चा है कि निचले स्तर पर जो भी गड़बड़ी हुई है तो उसके लिए या तो मुख्य प्रबन्धकों की मिलीभगत है या फिर उनकी लापरवाही की वजह से यह सबकुछ हुआ है। अतः इस प्रकरण की अब सही से जांच जरूरी है। इस मामले में सरकार व एसआईटी को भी विशेष ध्यान देना है।

चुनाव की तैयारियां तेज , बीएसपी कार्यकर्ताओं ने 2027 में सरकार बनाने का लिया संकल्प ये खबर भी पढ़े : चुनाव की तैयारियां तेज , बीएसपी कार्यकर्ताओं ने 2027 में सरकार बनाने का लिया संकल्प

उन्होंने कहा कि राजनैतिक दल सपा, कांग्रेस व आम आदमी पार्टी आदि के जो वरिष्ठ नेता श्रीराम मन्दिर चढ़ावे में काफी मोटी रकम की चोरी व ग़बन आदि होने की बात कह रहे हैं, उनसे भी इसके पुख़्ता सबूत लेने चाहिये, ताकि कोई भी चोरी व गबनकर्ता बच ना सके वरना इसकी आड़ में इसे कोरी राजनीति ही माना जायेगा।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

हत्या के प्रयास के मामले में अभियुक्त को 02 अदद अवैध चाकू के साथ किया गया गिरफ्तार

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर...
उत्तर प्रदेश 
हत्या के प्रयास के मामले में अभियुक्त को 02 अदद अवैध चाकू के साथ किया गया गिरफ्तार

हाईकोर्ट का फैसला, अहमदाबाद धमाकों के 38 दोषियों की फांसी बरकरार, पीड़ितों को दे मुआवजा

11 दोषियों की उम्रकैद भी बरकरार, सभी दोषियों की अपीलें खारिज
गुजरात 