शादी का झाँसा देकर दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
बस्ती - थानाध्यक्ष नगर भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में चौकी प्रभारी करहली उ0नि0 सर्वेश कुमार एवं थाना नगर पुलिस टीम द्वारा आज मंगलवार को थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 186/2026 धारा 69,351(3),352 BNS थाना नगर जनपद बस्ती से संबंधित अभियुक्त अनिल कुमार निषाद पुत्र सोमई (ग्राम प्रधान सेमरा उर्फ़ गलवा) निवासी ग्राम सोंधिया थाना नगर जनपद बस्ती उम्र 35 वर्ष को करहली से भोंडसर जाने वाले मोड़ से अभियुक्त अनिल कुमार निषाद उपरोक्त को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया सर्वोच्च न्यायालय व मानवाधिकार आयोग के आदेशों/निर्देशों का अक्षरशः पालन करते हुए, पुलिस हिरासत में लेकर अन्य आवश्यक अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायालय जनपद बस्ती रवाना किया गया।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।
