भाजपा सरकार में निरंकुश हो गई है पुलिस- महेन्द्रनाथ यादव

पीड़ित परिवार को दिया 50 हजार रूपये का आर्थिक सहयोग

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - कलवारी थाना क्षेत्र के बैजलपुर में युवक मनीष चौरसिया की कथित पुलिसिया पिटाई से मौत मामले को लेकर रविवार को समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधि मण्डल सपा जिलाध्यक्ष और बस्ती सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव के नेतृत्व में बैजलपुर पहुंचा और पीड़ित परिवार से मिलकर न्याय दिलाने का ढाढंस बधाया। सपा नेताओं ने दुःखी परिवार को 50 हजार रूपये का आर्थिक सहयोग किया।
सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि यदि पुलिस ने विवेक का परिचय दिया होता तो मनीष चौरसिया जिन्दा होता। कहा कि भाजपा की सरकार में पुलिस निरंकुश होती जा रही है और थाने पर गरीबों की सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होने कहा कि प्रशासन मनीष चौरसिया की कथित पुलिसिया पिटाई से मौत मामले  की उच्च स्तरीय जांच कराये और दोषियों को कड़ा दण्ड दिलाया जाय।
मनीष चौरसिया के परिजनों ने प्रतिनिधि मण्डल को बताया कि डॉयल 112  पुलिस के मारने से मनीष घायल हो गया। घायल होने के बाद पुलिस तुरन्त फरार हो गई। वे लोग एम्बुलेंस बुलाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कलवारी ले गये जहां से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से कैली अस्पताल के लिए रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान मनीष चौरसिया की मौत हो गई।
सपा के प्रतिनिधि मण्डल में विधायक राजेन्द्र चौधरी, कवीन्द्र चौधरी ‘अतुल’ , जिला महासचिव मो स्वालेह, महादेवा विधानसभाध्यक्ष राजेन्द्र चौधरी,जिला उपाध्यक्ष  राघवेन्द्र सिंह,प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष श्याम नारायण शुक्ल कक्कू ,पूर्व जिला कोषाध्यक्ष राजेन्द्र चौरसिया पूर्व प्रधान  महेंद्र यादव, सुभाष यादव एवं अन्य वरिष्ठ समाजवादी पार्टी नेता, पदाधिकारी शामिल रहे।   प्रतिनिधि मण्डल ने यथासंभव आर्थिक सहयोग प्रदान करते हुए पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। कहा कि पूरी समाजवादी पार्टी मजबूती के साथ पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। 

सरोजनी नगर तहसील: राजस्व न्याय व्यवस्था पर उठे सवाल, मिल रही तारीख पर तारीख...! ये खबर भी पढ़े : सरोजनी नगर तहसील: राजस्व न्याय व्यवस्था पर उठे सवाल, मिल रही तारीख पर तारीख...!

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

पूर्व मंत्री आबिद रजा ने कन्या इंटर कॉलेज में किया पौधरोपण 

   बदायूं। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री एवं स्टार प्रचारक आबिद रजा ने कन्या इंटर...
उत्तर प्रदेश 
पूर्व मंत्री आबिद रजा ने कन्या इंटर कॉलेज में किया पौधरोपण 

युवाओं को कौशल प्रशिक्षण एवं इंटर्नशिप से रोजगार के अवसर होंगे उपलब्ध : मुख्य सचिव

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव एस.पी.गोयल की अध्यक्षता में सोमवार को राज्य स्तरीय संचालन समिति की बैठक आयोजित की...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं को कौशल प्रशिक्षण एवं इंटर्नशिप से रोजगार के अवसर होंगे उपलब्ध : मुख्य सचिव

20 जुलाई तक कार्डधारकों को होगा खाद्यान्न का वितरण

बदायूं। जिला पूर्ति अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम...
उत्तर प्रदेश 
20 जुलाई तक कार्डधारकों को होगा खाद्यान्न का वितरण

समस्त परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को हुआ फलों का वितरण

बदायूं। पीएम पोषण योजना के अंतर्गत शासन द्वारा परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, संविलियन, अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में प्रत्येक सोमवार...