भारत की आर्थिक वृद्धि को प्रभावित कर सकता है कमजोर मानसून

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

दिल्ली  : अमेरिका-ईरान शांति समझौते में संभावित अड़चन और दक्षिण-पश्चिम मानसून की कमजोरी से भारत की आर्थिक वृद्धि और महंगाई पर दबाव पड़ सकता है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के एक बुलेटिन में ये आशंका जताई गई। जून के बुलेटिन में 'अर्थव्यवस्था की स्थिति' नाम से प्रकाशित एक लेख में कहा गया है कि पश्चिम एशिया में अंतरिम शांति समझौता होने के बावजूद भू-राजनीतिक तनाव और व्यापार से जुड़े गतिरोध कायम हैं। 

अमेरिका-ईरान समझौता टूटा तो क्या होगा
बुलेटिन के मुताबिक, अमेरिका और ईरान के बीच अस्थायी समझौते से कुछ राहत जरूर मिली है, लेकिन वैश्विक आर्थिक परिदृश्य अब भी कमजोर बना हुआ है। लेख में कहा गया है, ''अगर ये समझौता टूटता है तो महंगाई में उछाल, ऊर्जा आपूर्ति में बाधा, निवेश में देरी, खाद्य सुरक्षा संबंधी चिंताएं और वित्तीय अस्थिरता जैसे जोखिम फिर से बढ़ सकते हैं, जिससे वृद्धि दर पर भी दबाव आ सकता है।'' 

सोने के भाव में लगातार दूसरे दिन बड़ी गिरावट, चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं ये खबर भी पढ़े : सोने के भाव में लगातार दूसरे दिन बड़ी गिरावट, चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं

फिलहाल नियंत्रण में है खुदरा महंगाई
इस चुनौतीपूर्ण वैश्विक माहौल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था ने 2025-26 की चौथी तिमाही में 7.8 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की, जिसे निजी खपत और स्थायी निवेश से समर्थन मिला। आरबीआई बुलेटिन के मुताबिक, वित्त वर्ष 2026-27 के शुरुआती दो महीनों के उच्च-आवृत्ति संकेतक आर्थिक गतिविधियों में निरंतर मजबूती का संकेत देते हैं। हालांकि, मई में कुछ तेजी के बावजूद उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) आधारित खुदरा महंगाई दर नियंत्रित दायरे में बनी हुई है। 

अमेरिका में मैकेनिक की अंधाधुंध कमाई! ये खबर भी पढ़े : अमेरिका में मैकेनिक की अंधाधुंध कमाई!

भारत का बाहरी क्षेत्र अभी भी मजबूत
प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) प्रवाह और पर्याप्त विदेशी मुद्रा भंडार के दम पर भारत का बाहरी क्षेत्र अभी भी मजबूत बना हुआ है। आरबीआई लेख के मुताबिक, ''मौजूदा वैश्विक अस्थिरता के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था ने झटके सहने के मामले में कई दूसरे देशों की तुलना में मजबूत बुनियादी स्थिति के साथ इस दौर में कदम रखा।'' 

सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के दामों में मामूली गिरावट, देशभर की कीमतों में नरमी का रुख ये खबर भी पढ़े : सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के दामों में मामूली गिरावट, देशभर की कीमतों में नरमी का रुख

कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतें बढ़ने से बढ़ी महंगाई
हालांकि, कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी का असर 'रेस्टॉरेंट और हॉस्टल ' श्रेणी में महंगाई बढ़ने के रूप में दिखा। मई में 12 में से 8 श्रेणियों में महंगाई में क्रमिक बढ़ोतरी दर्ज की गई। खाने-पीने की चीजों में भी बढ़ती महंगाई देखी गई, जिसका कारण गर्मियों के दौरान असामान्य मौसमी रुझान रहा। चावल, गेहूं और दालों की कीमतों में तेजी आई, जबकि आलू, प्याज और टमाटर जैसी प्रमुख सब्जियों के दाम भी बढ़े। खाद्य तेलों की कीमतों में भी मासिक आधार पर खासी तेजी देखी गई। 

कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने से महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल
ऊर्जा आपूर्ति शृंखला में गतिरोध की वजह से कच्चे तेल की कीमतें ऊंचे स्तर पर बनी रहीं, लेकिन जून में इनमें कुछ नरमी आई है। कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में उछाल का सीधा असर खुदरा कीमतों पर भी पड़ा। जिसकी वजह से मई में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 4 बार में क्रमशः लगभग 7.5 रुपये और 7.6 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई। केंद्रीय बैंक ने स्पष्ट किया कि बुलेटिन में व्यक्त विचार लेखकों के निजी मत हैं और ये आरबीआई के आधिकारिक विचार नहीं हैं।

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

न चीनी, न गुड़ और न चाशनी, ऐसे बनाकर खाएं मालपुआ

मालपुआ  : बरसात के दिनों में लोग घरों में मालपुआ बनाकर खाते हैं। मीठा और गर्मागरम मालपुआ बच्चों और बड़ों...
खाना पकाना 
न चीनी, न गुड़ और न चाशनी, ऐसे बनाकर खाएं मालपुआ

गर्मी में पाचन क्रिया क्यों पड़ जाती है कमजोर

पाचन क्रिया  : गर्मी में अक्सर लोग बीमार पड़ते हैं। जून जुलाई के महीने वाली गर्मी लोगों को परेशान करने...
लाइफस्टाइल 
गर्मी में पाचन क्रिया क्यों पड़ जाती है कमजोर

सुबह की ये आदते बन सकती है हार्ट का दुश्मन

  हार्ट का दुश्मन: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में दिल की बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। यंगस्टर्स भी 1....
लाइफस्टाइल 
सुबह की ये आदते बन सकती है हार्ट का दुश्मन

मौसम 23 जून: 9 घंटे के भीतर 15 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट

नई दिल्ली। मौसम 23 जून 2026: मौसम विभाग के मुताबिक देश में एक बार फिर से आंधी और बारिश का...
राष्ट्रीय 
मौसम 23 जून: 9 घंटे के भीतर 15 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट

लखनऊ अग्निकांड: चार अफसर सस्पेंड, चार गिरफ्तार, एसआईटी करेगी जांच

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अलीगंज अग्निकांड में मुख्यमंत्री ने कार्रवाई करते हुए चार अफसरों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ अग्निकांड: चार अफसर सस्पेंड, चार गिरफ्तार, एसआईटी करेगी जांच

उत्तर प्रदेश

लखनऊ अग्निकांड: चार अफसर सस्पेंड, चार गिरफ्तार, एसआईटी करेगी जांच

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अलीगंज अग्निकांड में मुख्यमंत्री ने कार्रवाई करते हुए चार अफसरों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ अग्निकांड: चार अफसर सस्पेंड, चार गिरफ्तार, एसआईटी करेगी जांच

लखनऊ अग्निकांड के बाद कानपुर में सख्ती, 16 कोचिंग व व्यावसायिक प्रतिष्ठान सील : अंकुर कौशिक

कानपुर । लखनऊ में कोचिंग संस्थान में हुए अग्निकांड के बाद कानपुर में भी सुरक्षा मानकों को लेकर व्यापक अभियान...
उत्तर प्रदेश 
 लखनऊ अग्निकांड के बाद कानपुर में सख्ती, 16 कोचिंग व व्यावसायिक प्रतिष्ठान सील : अंकुर कौशिक

बहराइच:पुलिया से टकराई तेज रफ्तार बाइक, दो सगे भाइयों समेत तीन की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम 

रिश्तेदार के यहां अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे बाइक सवार
उत्तर प्रदेश 
बहराइच:पुलिया से टकराई तेज रफ्तार बाइक, दो सगे भाइयों समेत तीन की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम 

जन चौपाल में ऊर्जा मंत्री ने दिए निर्देश, हर जरूरतमंद तक पहुंचे सरकार की योजनाएं

सरकार की योजनाओं से बदल रही ग्रामीण और वनवासी क्षेत्र की तस्वीररूमंत्री ए के शर्मा
उत्तर प्रदेश 
जन चौपाल में ऊर्जा मंत्री ने दिए निर्देश, हर जरूरतमंद तक पहुंचे सरकार की योजनाएं