गर्मी में पाचन क्रिया क्यों पड़ जाती है कमजोर

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

पाचन क्रिया  : गर्मी में अक्सर लोग बीमार पड़ते हैं। जून जुलाई के महीने वाली गर्मी लोगों को परेशान करने लगती है। इस मौसम में लोगों को पाचन संबंधी समस्याएं बढ़ जाती हैं इस मौसम में पाचन क्रिया कमजोर होने लगती है जिससे एसिडिटी, पेट फूलना, गैस, कब्ज, मतली और भूख न लगना जैसी समस्याएं होने लगती हैं। कई बार लोग इसे गर्मी से जोड़कर समझ नहीं पाते हैं। आयुर्वेद के अनुसार इसका मूल कारण शरीर की अग्नि (पाचन अग्नि) से जुड़ा है। आयुर्वेद विशेषज्ञ आचार्य मनीष बताते हैं कि ज्यादा गर्मी, डिहाइड्रेशन और गर्मियों में लाइफस्टाइल में बदलाव पाचन क्रिया को बुरी तरह से प्रभावित कर सकते हैं और शरीर खाने से सही तरीके से नहीं पता पाता।


गर्मी से पाचन क्रिया कैसे प्रभावित होती है?
आयुर्वेद के अनुसार, गर्मी का मौसम ऐसा होता है जब पाचन क्रिया स्वाभाविक रूप से कमजोर हो जाती है। बार-बार पसीना आना, निर्जलीकरण, नींद की कमी, तनाव और अनियमित खान-पान की आदतें पेट और उसके कामकाज को प्रभावित कर सकती हैं। नतीजा गर्मी के मौसम में पाचन तंत्र की कार्यक्षमता कम हो जाती है।

पिएं लिवर की सफाई के लिए कौन से ड्रिंक्स? ये खबर भी पढ़े : पिएं लिवर की सफाई के लिए कौन से ड्रिंक्स?

खाना सही से न पचने पर क्या होता है? 
आयुर्वेद की मानें तो खाना अगर सही से नहीं पचता तो इससे आव नामक एक विषैला पदार्थ बनता है जो शरीर में जमा हो जाता है। इससे थकान, रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होना, खराब चयापचय, एसिडिटी और पाचन संबंधी परेशानी हो सकती हैं। शरीर के हर ऊतक को पाचन के जरिए ही पोषक तत्व मिलते हैं। इसीलिए पाचन कमजोर होने पर पूरे स्वास्थ्य पर असर होता है।

रोजमर्रा की कौन सी आदतें पाचन खराब करती हैं?
गर्मी में पानी की कमी, अनहेल्दी खानपान की आदतें आंतों को प्रभावित करती हैं। खासतौर से प्रोसेस्ड फूड, तला हुआ खाना, कार्बोनेटेड ड्रिंक, चाय, कॉफी ज्यादा पीना और अनियमित समय पर खाना खाने से पाचन पर दबाव पड़ता है। इससे सुस्ती और थकावट महसूस हो सकती है। हालांकि आप पाचन को मजबूत बनाने और ओवरऑल हेल्थ को बेहतर बनाने के लिए कुछ उपाय कर सकते हैं। 

दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें।
नारियल पानी, छाछ और नींबू पानी का सेवन करें।
हल्का और ताजा बना घर का खाना खाएं।
तले हुए, मसालेदार और प्रोसेस्ड फूड से परहेज करें।
तरबूज, खरबूजा, खीरा और अनार जैसी चीजें खाएं।
ज्यादा खाने से बचें और पाचन क्षमता के हिसाब से ही खाएं।
पाचन मजबूत करने के लिए योग
आयुर्वेद पाचन संतुलन बनाए रखने के लिए योग, ध्यान और श्वास व्यायाम को महत्वपूर्ण मानता है। शीतली और भ्रामरी जैसी ठंडक देने वाले प्राणायाम गर्मी के असर को कम करने के लिए अच्छे हैं। सुबह की वॉक, भरपूर नींद और एक नियमित दिनचर्या से गर्मियों में मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाने और एनर्जी बनाए रखने में मदद मिलती है। इस मौसम में एलोवेरा, गुलाब, गुलकंद, चंदन, गोंड कतीरा जैसी चीजों का सेवन करें।

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

शेयर बाजार में बिकवाली का दबाव, सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। आज के...
कारोबार 
शेयर बाजार में बिकवाली का दबाव, सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में

मणिपुर में सुरक्षा बलों की कार्रवाई, 3 संदिग्ध उग्रवादी गिरफ्तार

इंफाल। मणिपुर में सुरक्षा बलों ने अलग-अलग अभियानों में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठनों से जुड़े तीन संदिग्ध कैडरों को गिरफ्तार किया...
राष्ट्रीय 
मणिपुर में सुरक्षा बलों की कार्रवाई, 3 संदिग्ध उग्रवादी गिरफ्तार

राजस्थान में मानसून सक्रिय, 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

जयपुर। राजस्थान में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। मौसम विभाग ने सोमवार से प्रदेश के दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में भारी बारिश...
राजस्थान 
राजस्थान में मानसून सक्रिय, 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

पश्चिम बंगाल के अधिकांश इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में सोमवार को राज्य के कई हिस्सों में बादल छाए रहने के साथ गरज-चमक और बारिश होने...
पश्चिम बंगाल 
पश्चिम बंगाल के अधिकांश इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार

श्रावण के दूसरे सोमवार महाकाल का राजा स्वरूप में दिव्य शृंगार

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर के मंदिर में श्रावण मास में भक्तों का सैलाब...
मध्य प्रदेश 
श्रावण के दूसरे सोमवार महाकाल का राजा स्वरूप में दिव्य शृंगार

उत्तर प्रदेश

बसपा सुप्रीमों मायावती का भाजपा और आप पर हमला

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने संतगुरु श्री रविदास जी के तुगलकाबाद स्थित गुरुघर को 2019 में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बसपा सुप्रीमों मायावती का भाजपा और आप पर हमला

पति घर में नहीं रख रहा पत्नी पानी की टंकी पर जा चढ़ी महिला ,छूटे पुलिस के पसीने 

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में इन दिनों अजीबोगरीब मामलों में पुलिस की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं सरायलखंसी...
उत्तर प्रदेश 
पति घर में नहीं रख रहा पत्नी पानी की टंकी पर जा चढ़ी महिला ,छूटे पुलिस के पसीने 

कांवड़ यात्रा को सामाजिक एकता और सेवा का महापर्व बनाएं: सीएम योगी

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे कांवड़ यात्रा को सामाजिक उत्सव और सेवा का उत्सव बनाएं
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कांवड़ यात्रा को सामाजिक एकता और सेवा का महापर्व बनाएं: सीएम योगी

घबराइए मत, कराएंगे समस्या का समाधान :सीएम योगी

गोरखपुर। रविवार शाम गोरखपुर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में रात्रि प्रवास करने के बाद सोमवार सुबह जनता...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
घबराइए मत, कराएंगे समस्या का समाधान :सीएम योगी