शुरू हुई बोनी कपूर की बेटी अंशुला की शादी की रस्में

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

अंशुला कपूर : बॉलीवुड फिल्ममेकर बोनी कपूर की बड़ी बेटी और अभिनेता अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर जल्दी ही अपने मंगेतर रोहन ठक्कर के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली है। कपल ने जुलाई 2025 में सगाई की थी और अब सगाई के एक साल बाद दोनों शादी करने जा रहे हैं।

अंशुला को रोहन ठक्कर ने जुलाई 2025 में प्रपोज किया था, जिसके बाद अक्टूबर में दोनों की रोका सेरेमनी हुई और अब दोनों ने शादी की तैयारियां शुरू कर दी हैं। अंशुला अक्सर अपनी शादी की तैयारियों की झलक फैंस के साथ साझा करती रहती हैं।

डेविड धवन निर्देशित फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने किया धमाकेदार कमाई  ये खबर भी पढ़े : डेविड धवन निर्देशित फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने किया धमाकेदार कमाई 

अब अंशुला और रोहन ने देवी मां के आशीर्वाद के साथ अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करने का फैसला लिया और घर पर माता की चौकी रखी, जिसमें पूरा कपूर परिवार शामिल हुआ। खुशी कपूर, जाह्नवी कपूर भी अपने बड़े भाई-बहन अर्जुन कपूर और अंशुला के साथ इस पूजा में शामिल हुईं।

टीवी अभिनेत्री सुरभि ज्योति मां बन गई ये खबर भी पढ़े : टीवी अभिनेत्री सुरभि ज्योति मां बन गई

अंशुला के चाचा-चाची संजय कपूर और महीप कपूर भी उनके साथ इस खास मौके पर दिखाई दिए और चचेरे भाई-बहन शनाया और जहान भी अपनी बड़ी बहन के साथ पोज देते नजर आए। इस दौरान अंशुला के चेहरे पर खुशी साफ दिख रही थी।

पहले हफ्ते में ही 55 करोड़ के पार कर गई वरुण धवन की फिल्म ये खबर भी पढ़े : पहले हफ्ते में ही 55 करोड़ के पार कर गई वरुण धवन की फिल्म

महीप, सुनीता, संजय, शनाया, जाह्नवी और खुशी सहित पूरा परिवार पारंपरिक कपड़ों में सज-धजकर माता की चौकी में शामिल हुआ और फिर साथ में तस्वीरें भी क्लिक कराईं। सोशल मीडिया पर शनाया ने भी कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वह व्हाइट सूट में दिखाई दे रही हैं।

वहीं अंशुला ने अपने मंगेतर रोहन ठक्कर के साथ माता की पूजा की और आरती उतारी। इस खास इवेंट की तस्वीरें अंशुला ने सोशल मीडिया पर भी शेयर की हैं, जिसमें वह चुनरी ओढ़े देवी मां की आरती करती नजर आ रही हैं और उनके साथ उनके होने वाले पति रोहन ठक्कर भी मौजूद रहे।

बता दें, अंशुला और रोहन की सगाई अक्टूबर 2025 में हुई थी। सगाई के एक साल बाद अब दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। अंशुला ने बताया था कि कैसे रोहन ने पिछले साल सेंट्रल पार्क में एक महल के सामने रोमांटिक अंदाज में उन्हें प्रपोज किया था।

सगाई के बाद अंशुला ने बताया था कि उनकी और रोहन की लव स्टोरी डेटिंग एप के जरिए शुरू हुई थी। दोनों ने रात 1.15 से बात शुरू की जो लगातार सुबह के 6 बजे तक चलती रही। 3 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद रोहन ने अंशुला को उनकी फेवरेट सिटी में ठीक 1.15 पर प्रपोज किया और फिर जुलाई में दोनों ने सगाई कर ली।

 

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

अमेरिका से साझेदारी, पर भारत किसी के दबाव में नहीं: डॉ. मयंक चतुर्वेदी

नई दिल्ली । भारत और अमेरिका आज विश्व की सबसे महत्वपूर्ण रणनीतिक साझेदारियों में से एक हैं। रक्षा, व्यापार, प्रौद्योगिकी,...
राष्ट्रीय 
अमेरिका से साझेदारी, पर भारत किसी के दबाव में नहीं: डॉ. मयंक चतुर्वेदी

फीफा विश्व कप : जर्मनी को बड़ा झटका, स्टार डिफेंडर निको श्लोटरबेक टूर्नामेंट से बाहर

बोस्टन। फीफा विश्व कप 2026 में जर्मनी की टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार डिफेंडर निको श्लोटरबेक...
खेल 
फीफा विश्व कप : जर्मनी को बड़ा झटका, स्टार डिफेंडर निको श्लोटरबेक टूर्नामेंट से बाहर

कतर फैक्ट्री दुर्घटना में 12 भारतीय नागरिकों की जान गई, दूतावास ने जताया शोक

दोहा। कतर के रास लाफान औद्योगिक क्षेत्र में हुई एक दुर्घटना में 12 भारतीय नागरिकों की मृत्यु हो गई है।...
राष्ट्रीय  अंतर्राष्ट्रीय 
कतर फैक्ट्री दुर्घटना में 12 भारतीय नागरिकों की जान गई, दूतावास ने जताया शोक

मप्र के विदिशा पहुंची सीबीआई, करोड़ों के फर्जी गोल्ड लोने के मामले में ज्वेलर्स से की पूछताछ

विदिशा। मध्य प्रदेश के विदिशा में करोड़ों रुपये के कथित फर्जी गोल्ड लोन मामले की जांच के लिए केंद्रीय जांच...
राज्य  मध्य प्रदेश 
मप्र के विदिशा पहुंची सीबीआई, करोड़ों के फर्जी गोल्ड लोने के मामले में ज्वेलर्स से की पूछताछ

मप्रः उज्जैन में डीपटेक रिचर्स एंड डिस्कवरी सेंटर खुलने की प्रक्रिया हुई तेज

उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर मध्य प्रदेश को विज्ञान एवं नवाचार के क्षेत्र में अग्रणी बनाने के...
राज्य  मध्य प्रदेश 
मप्रः उज्जैन में डीपटेक रिचर्स एंड डिस्कवरी सेंटर खुलने की प्रक्रिया हुई तेज

उत्तर प्रदेश

लखनऊ अग्निकांड: चार अफसर सस्पेंड, चार गिरफ्तार, एसआईटी करेगी जांच

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अलीगंज अग्निकांड में मुख्यमंत्री ने कार्रवाई करते हुए चार अफसरों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ अग्निकांड: चार अफसर सस्पेंड, चार गिरफ्तार, एसआईटी करेगी जांच

लखनऊ अग्निकांड के बाद कानपुर में सख्ती, 16 कोचिंग व व्यावसायिक प्रतिष्ठान सील : अंकुर कौशिक

कानपुर । लखनऊ में कोचिंग संस्थान में हुए अग्निकांड के बाद कानपुर में भी सुरक्षा मानकों को लेकर व्यापक अभियान...
उत्तर प्रदेश 
 लखनऊ अग्निकांड के बाद कानपुर में सख्ती, 16 कोचिंग व व्यावसायिक प्रतिष्ठान सील : अंकुर कौशिक

बहराइच:पुलिया से टकराई तेज रफ्तार बाइक, दो सगे भाइयों समेत तीन की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम 

रिश्तेदार के यहां अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे बाइक सवार
उत्तर प्रदेश 
बहराइच:पुलिया से टकराई तेज रफ्तार बाइक, दो सगे भाइयों समेत तीन की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम 

जन चौपाल में ऊर्जा मंत्री ने दिए निर्देश, हर जरूरतमंद तक पहुंचे सरकार की योजनाएं

सरकार की योजनाओं से बदल रही ग्रामीण और वनवासी क्षेत्र की तस्वीररूमंत्री ए के शर्मा
उत्तर प्रदेश 
जन चौपाल में ऊर्जा मंत्री ने दिए निर्देश, हर जरूरतमंद तक पहुंचे सरकार की योजनाएं