सुबह की ये आदते बन सकती है हार्ट का दुश्मन

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

 हार्ट का दुश्मन: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में दिल की बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। यंगस्टर्स भी दिल की बीमारी से जुझ रहे हैं। लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा इतना क्यों बढ़ रहा है। इसकी असल वजह है सुबह की कुछ अनहेल्दी आदतें। हमारी कुछ ऐसी आदतें, जिन्हें हम बहुत सामान्य मानते हैं, धीरे-धीरे हमारे दिल को कमजोर कर रही हैं। खासकर सुबह की शुरुआत में की जाने वाली गलतियां हार्ट अटैक और स्ट्रोक के खतरे को बढ़ा रही है। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि सुबह की कौन कौन सी आदतें दिल की बीमारी को बढ़ा रही है। 

1. अलार्म बजते ही झटके से उठना

चार्जिंग केबल पर क्यों होता है त्रिशूल जैसा निशान? क्या है इसका मतलब? ये खबर भी पढ़े : चार्जिंग केबल पर क्यों होता है त्रिशूल जैसा निशान? क्या है इसका मतलब?

सुबह गहरी नींद से अचानक और झटके से उठने पर शरीर में 'कोर्टिसोल' और 'एड्रिनलीन' जैसे स्ट्रेस हार्मोन का लेवल तेजी से बढ़ता है। इससे ब्लड प्रेशर और हार्ट रेट अचानक बढ़ जाते हैं, जो दिल पर भारी दबाव डालता है। ऐसे में अलार्म बजने के बाद बिस्तर पर ही 2 मिनट रुकें, गहरी सांस लें, शरीर को स्ट्रेच करें और फिर धीरे से उठें।

2. उठते ही चाय या कॉफी का सेवन
खाली पेट बेड-टी या कॉफी पीने से शरीर में एसिडिटी बढ़ती है और डिहाइड्रेशन हो सकता है। कैफीन की अत्यधिक मात्रा खाली पेट लेने से दिल की धड़कनें अनियमित हो सकती हैं और ब्लड प्रेशर अचानक स्पाइक कर सकता है। सुबह उठकर सबसे पहले 1-2 गिलास गुनगुना पानी पिएं, ताकि रातभर से डिहाइड्रेट हुए अंगों को ऑक्सीजन मिल सके।

3. हैवी वर्कआउट
सुबह उठते ही बिना वॉर्म-अप किए सीधे हैवी वेट लिफ्टिंग या हाई-इंटेंसिटी कार्डियो शुरू कर देना दिल के लिए खतरनाक हो सकता है। सुबह के वक्त खून थोड़ा गाढ़ा होता है, जिससे ब्लॉकेज का खतरा रहता है। ऐसे में एक्सरसाइज शुरू करने से पहले कम से कम 5 से 10 मिनट का हल्का वॉर्म-अप या स्ट्रेचिंग बेहद जरूरी है।

4. ब्रेकफास्ट स्किप करना या अनहेल्दी खाना
सुबह का नाश्ता न करने से शरीर का मेटाबॉलिज्म बिगड़ जाता है और ब्लड शुगर लेवल में उतार-चढ़ाव आता है। वहीं, नाश्ते में ज्यादाऑयली, प्रोसेस्ड फूड या एक्स्ट्रा शुगर लेने से बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है, जो धमनियों को ब्लॉक करता है।

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

लखीसराय के अशोक धाम मंदिर में भगदड़, सात श्रद्धालुओं की मौत,12 से ज्यादा घायल

लखीसराय। बिहार के लखीसराय जिले में मंदिर के बाहर भगदड़ से कम से कम सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई।...
राष्ट्रीय  राज्य  बिहार 
लखीसराय के अशोक धाम मंदिर में भगदड़, सात श्रद्धालुओं की मौत,12 से ज्यादा घायल

मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने रचा इतिहास, ट्रेंट रॉकेट्स को हराकर पहली बार जीता द हंड्रेड खिताब

लंदन। लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर मैनचेस्टर सुपर जायंट्स (पूर्व में मैनचेस्टर ओरिजिनल्स) ने आखिरकार अपने तीसरे प्रयास में खिताब...
खेल 
मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने रचा इतिहास, ट्रेंट रॉकेट्स को हराकर पहली बार जीता द हंड्रेड खिताब

पं. बंगाल के तारापीठ के होटल में लगी आग, छह श्रद्धालुओं की मौत, अनेक झुलसे

होटल के बिजली आपूर्ति केंद्र में अचानक विस्फोट के बाद आग लगी
राष्ट्रीय  राज्य  पश्चिम बंगाल 
पं. बंगाल के तारापीठ के होटल में लगी आग, छह श्रद्धालुओं की मौत, अनेक झुलसे

वृद्ध महिला की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, हत्या की आशंका में मुकदमा दर्ज

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण सुरक्षित
राज्य  उत्तर प्रदेश 
वृद्ध महिला की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, हत्या की आशंका में मुकदमा दर्ज

जम्मू-कश्मीर की पवित्र बूढ़ा अमरनाथ यात्रा शुरू

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले की लोरन घाटी में पुलस्त्य नदी के किनारे स्थित हिमालयी तीर्थस्थल बूढ़ा अमरनाथ की वार्षिक...
राष्ट्रीय  राज्य  जम्मू कश्मीर 
जम्मू-कश्मीर की पवित्र बूढ़ा अमरनाथ यात्रा शुरू

उत्तर प्रदेश

वृद्ध महिला की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, हत्या की आशंका में मुकदमा दर्ज

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण सुरक्षित
राज्य  उत्तर प्रदेश 
वृद्ध महिला की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, हत्या की आशंका में मुकदमा दर्ज

सावन का आज तीसरा सोमवार : वाराणसी में कांवड़ियों की उमड़ी भारी भीड़

वाराणसी। सावन के तीसरे सोमवार को देशभर के प्रमुख शिव मंदिरों में लाखों भक्त दर्शन पूजन के लिए पहुंचे हैं।...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सावन का आज तीसरा सोमवार : वाराणसी में  कांवड़ियों की उमड़ी भारी भीड़

सुंदरकांड पाठ के साथ गूंजा राष्ट्रप्रेम, भक्तों ने ध्वजारोहण कर मनाया स्वतंत्रता दिवस

मऊ। श्री हनुमत कृपा सेवा समिति के तत्वावधान में नगर के निजामुद्दीनपुरा स्थित श्री संतोष जायसवाल के निवास पर स्वतंत्रता...
उत्तर प्रदेश 
सुंदरकांड पाठ के साथ गूंजा राष्ट्रप्रेम, भक्तों ने ध्वजारोहण कर मनाया स्वतंत्रता दिवस

सावन सोमवार और नाग पंचमी का दुर्लभ संयोग

प्रयागराज/अयोध्या। सावन के पवित्र महीने में तीसरे सोमवार और नाग पंचमी का दुर्लभ संयोग एक ही दिन यानी आज पड़ने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सावन सोमवार और नाग पंचमी का दुर्लभ संयोग