कीर स्टार्मर ने ब्रिटेन के पीएम पद से दिया इस्तीफा

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

लन्दन  : ब्रिटेन के प्रधानमंत्री और लेबर पार्टी के नेता कीर स्टार्मर ने अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा की है। स्टार्मर ने लेबर पार्टी के भीतर से बढ़ते दबाव के बाद ये ऐलान किया है। अपने संबोधन में स्टार्मर ने पत्नी और बच्चों को लेकर भावुक बाते कहीं है। साथ ही अपने नेतृत्व और पार्टी के भविष्य को लेकर उठ रहे आंतरिक सवालों को स्वीकार करते हुए स्टार्मर ने कहा, 'मैं जानता हूं कि अब यह सवाल पूछा जा रहा है कि लेबर पार्टी को आगे ले जाने के लिए सबसे उपयुक्त व्यक्ति कौन है। पार्टी यह पूछ रही है कि क्या मैं अगले चुनाव में पार्टी का नेतृत्व करने के लिए सबसे उपयुक्त व्यक्ति हूं। मैंने अपने पार्टी सहयोगियों से इसका जवाब सुना है और मैं इसे स्वीकार करता हूं।'


देश को सर्वोपरि रखने के बारे में लिए निर्णय
इसके साथ ही उन्होंने कहा, 'मैंने जो भी निर्णय लिया है, वह उस देश को सर्वोपरि रखने के बारे में रहा है, जिससे मैं प्यार करता हूं। इसीलिए मैं लेबर पार्टी के नेता पद से इस्तीफा दे रहा हूं। मैंने आज सुबह महामहिम राजा से बात करके उन्हें अपने निर्णय की जानकारी दी है।'

अमेरिका-ईरान ने किया शांति समझौता, हस्ताक्षर शुक्रवार को स्विट्जरलैंड में ये खबर भी पढ़े : अमेरिका-ईरान ने किया शांति समझौता, हस्ताक्षर शुक्रवार को स्विट्जरलैंड में

अपने उत्तराधिकारी को दूंगा पूरा समर्थन
स्टार्मर ने आगे कहा, 'मैं लेबर राष्ट्रीय कार्यकारिणी से रिक्वेस्ट करूंगा कि सितंबर में अगले संसदीय सत्र से पहले एक नए नेता की नियुक्ति सुनिश्चित करने की प्रक्रिया शुरू करें। मैं अपने उत्तराधिकारी को पूरा समर्थन दूंगा, यह जानते हुए कि उन्हें एक मजबूत ब्रिटेन विरासत में मिलेगा, जिससे लेबर पार्टी को दूसरा कार्यकाल मिल सके। मैं अपने सभी सहयोगियों को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं।'

ईरान ने एक बार फिर से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज कर दिया बंद  ये खबर भी पढ़े : ईरान ने एक बार फिर से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज कर दिया बंद 

स्टार्मर ने पत्नी को भी दिया धन्यवाद
भावुक होकर स्टार्मर ने अपनी पत्नी विक्टोरिया को अच्छे और बुरे समय में मेरे साथ एक मजबूत सहारा बने रहने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, 'जब मैं देश की सबसे बड़ी नौकरी छोड़ दूंगा, तो मैं अपना अधिक समय सबसे महत्वपूर्ण काम पर लगाऊंगा, जो कि मेरी शानदार पत्नी विक के लिए सबसे अच्छा पति बनना है। और अपने प्यारे बच्चों के लिए सबसे अच्छा पिता बनना है, जो मेरे लिए गर्व और खुशी का स्रोत हैं।' 

 प्रधानमंत्री को मुख्यमंत्री ने पत्र लिख पश्चिम बंगाल दिवस और नागरिकता संशोधन कानून पर जताया आभार ये खबर भी पढ़े :  प्रधानमंत्री को मुख्यमंत्री ने पत्र लिख पश्चिम बंगाल दिवस और नागरिकता संशोधन कानून पर जताया आभार

सितंबर में लेबर पार्टी को मिलेगा नया नेता
स्टार्मर ने लेबर पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारी समिति से नेतृत्व चुनाव के लिए एक समय सारणी निर्धारित करने को कहा है, जिसके लिए नामांकन 9 जुलाई से शुरू होंगे। नामांकन समर पार्लियामेंट वैकेशन से पहले, 16 जुलाई को बंद हो जाएंगे। यदि चुनाव होता है, तो इससे यह सुनिश्चित होगा कि सितंबर में संसद के दोबारा शुरू होने तक लेबर पार्टी का नया नेता मिल जाएगा।

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

न चीनी, न गुड़ और न चाशनी, ऐसे बनाकर खाएं मालपुआ

मालपुआ  : बरसात के दिनों में लोग घरों में मालपुआ बनाकर खाते हैं। मीठा और गर्मागरम मालपुआ बच्चों और बड़ों...
खाना पकाना 
न चीनी, न गुड़ और न चाशनी, ऐसे बनाकर खाएं मालपुआ

गर्मी में पाचन क्रिया क्यों पड़ जाती है कमजोर

पाचन क्रिया  : गर्मी में अक्सर लोग बीमार पड़ते हैं। जून जुलाई के महीने वाली गर्मी लोगों को परेशान करने...
लाइफस्टाइल 
गर्मी में पाचन क्रिया क्यों पड़ जाती है कमजोर

सुबह की ये आदते बन सकती है हार्ट का दुश्मन

  हार्ट का दुश्मन: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में दिल की बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। यंगस्टर्स भी 1....
लाइफस्टाइल 
सुबह की ये आदते बन सकती है हार्ट का दुश्मन

मौसम 23 जून: 9 घंटे के भीतर 15 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट

नई दिल्ली। मौसम 23 जून 2026: मौसम विभाग के मुताबिक देश में एक बार फिर से आंधी और बारिश का...
राष्ट्रीय 
मौसम 23 जून: 9 घंटे के भीतर 15 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट

लखनऊ अग्निकांड: चार अफसर सस्पेंड, चार गिरफ्तार, एसआईटी करेगी जांच

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अलीगंज अग्निकांड में मुख्यमंत्री ने कार्रवाई करते हुए चार अफसरों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ अग्निकांड: चार अफसर सस्पेंड, चार गिरफ्तार, एसआईटी करेगी जांच

उत्तर प्रदेश

लखनऊ अग्निकांड: चार अफसर सस्पेंड, चार गिरफ्तार, एसआईटी करेगी जांच

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अलीगंज अग्निकांड में मुख्यमंत्री ने कार्रवाई करते हुए चार अफसरों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ अग्निकांड: चार अफसर सस्पेंड, चार गिरफ्तार, एसआईटी करेगी जांच

लखनऊ अग्निकांड के बाद कानपुर में सख्ती, 16 कोचिंग व व्यावसायिक प्रतिष्ठान सील : अंकुर कौशिक

कानपुर । लखनऊ में कोचिंग संस्थान में हुए अग्निकांड के बाद कानपुर में भी सुरक्षा मानकों को लेकर व्यापक अभियान...
उत्तर प्रदेश 
 लखनऊ अग्निकांड के बाद कानपुर में सख्ती, 16 कोचिंग व व्यावसायिक प्रतिष्ठान सील : अंकुर कौशिक

बहराइच:पुलिया से टकराई तेज रफ्तार बाइक, दो सगे भाइयों समेत तीन की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम 

रिश्तेदार के यहां अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे बाइक सवार
उत्तर प्रदेश 
बहराइच:पुलिया से टकराई तेज रफ्तार बाइक, दो सगे भाइयों समेत तीन की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम 

जन चौपाल में ऊर्जा मंत्री ने दिए निर्देश, हर जरूरतमंद तक पहुंचे सरकार की योजनाएं

सरकार की योजनाओं से बदल रही ग्रामीण और वनवासी क्षेत्र की तस्वीररूमंत्री ए के शर्मा
उत्तर प्रदेश 
जन चौपाल में ऊर्जा मंत्री ने दिए निर्देश, हर जरूरतमंद तक पहुंचे सरकार की योजनाएं