लियोनल मेसी फीफा वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

लियोनेल मेसी : लियोनल मेसी ने फुटबॉल की दुनिया में एक बार फिर कमाल कर दिया है, जिससे वे दुनिया के सबसे महान खिलाड़ियों में सबसे आगे आ गए हैं। फीफा वर्ल्ड कप 2026 में 22 जून को डलास में खेले जा रहे अर्जेंटीना और ऑस्ट्रिया के बीच एक रोमांचक मैच में मेसी ने इतिहास रच दिया। इस मैच में एक शानदार गोल करके मेसी अब फीफा वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

लियोनल मेसी ने तोडा जर्मनी के मिरोस्लाव क्लोस का रिकॉर्ड
38 साल के लियोनल मेसी ने वर्ल्ड कप में अपना 17वां गोल करके जर्मनी के महान खिलाड़ी मिरोस्लाव क्लोस के 16 गोलों के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। मेसी इस फीफा वर्ल्ड कप में अब तक बेहतरीन फॉर्म में नजर आए हैं। उनके इस शानदार फॉर्म का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने फीफा वर्ल्ड कप में लगातार 6 मैचों में गोल करने का रिकॉर्ड भी बना लिया है। अब वह फ्रांस के जस्ट फोंटेन और ब्राजील के जायरजिन्हो जैसे महान खिलाड़ियों के खास क्लब में शामिल हो गए हैं।

भारत के दिग्गज द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन ये खबर भी पढ़े : भारत के दिग्गज द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन

फीफा वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल करने वाले प्लेयर्स
फीफा वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल मारने का रिकॉर्ड लियोनेल मेसी के नाम जुड़ गया है, वहीं इस मामले में उन्होंने जर्मनी के महान खिलाड़ी मिरोस्लाव क्लोस (16 गोल) के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। इस लिस्ट में ब्राजील के मशहूर खिलाड़ी रोनाल्डो 15 गोल के साथ तीसरे नंबर पर हैं। वहीं, फ्रांस के किलियन एम्बाप्पे और जर्मनी के गर्ड म्यूलर 14-14 गोल करके संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर बने हुए हैं। आने वाले वक्त में एम्बाप्पे मेसी के इस रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं।

महिला टी20 विश्व कप में भारत की पहली हार, दक्षिण अफ्रीका ने 6 विकेट से हराया ये खबर भी पढ़े : महिला टी20 विश्व कप में भारत की पहली हार, दक्षिण अफ्रीका ने 6 विकेट से हराया

अल्जीरिया के खिलाफ मेसी ने लगाई थी शानदार हैट्रिक
लियोनेल मेसी ने साल 2026 के वर्ल्ड कप से पहले खेले 5 वर्ल्ड कप सीजन में कुल 13 गोल किए थे। इस टूर्नामेंट के अपने पहले ही मैच में उन्होंने अल्जीरिया के खिलाफ शानदार हैट्रिक लगाई और जर्मनी के मिरोस्लाव क्लोस के 16 गोलों के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। इसके बाद, सोमवार को ऑस्ट्रिया के खिलाफ अपना 17वां गोल करके उन्होंने क्लोस को पीछे छोड़ दिया। इसके साथ ही, अल्जीरिया के खिलाफ मैच में उतरते ही मेसी 6 अलग-अलग फीफा वर्ल्ड कप खेलने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी भी बने थे।

चार साल बाद सिंगल्स कोर्ट पर वापसी करेंगी सेरेना, विंबलडन 2026 के लिए मिला वाइल्डकार्ड ये खबर भी पढ़े : चार साल बाद सिंगल्स कोर्ट पर वापसी करेंगी सेरेना, विंबलडन 2026 के लिए मिला वाइल्डकार्ड

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

न चीनी, न गुड़ और न चाशनी, ऐसे बनाकर खाएं मालपुआ

मालपुआ  : बरसात के दिनों में लोग घरों में मालपुआ बनाकर खाते हैं। मीठा और गर्मागरम मालपुआ बच्चों और बड़ों...
खाना पकाना 
न चीनी, न गुड़ और न चाशनी, ऐसे बनाकर खाएं मालपुआ

गर्मी में पाचन क्रिया क्यों पड़ जाती है कमजोर

पाचन क्रिया  : गर्मी में अक्सर लोग बीमार पड़ते हैं। जून जुलाई के महीने वाली गर्मी लोगों को परेशान करने...
लाइफस्टाइल 
गर्मी में पाचन क्रिया क्यों पड़ जाती है कमजोर

सुबह की ये आदते बन सकती है हार्ट का दुश्मन

  हार्ट का दुश्मन: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में दिल की बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। यंगस्टर्स भी 1....
लाइफस्टाइल 
सुबह की ये आदते बन सकती है हार्ट का दुश्मन

मौसम 23 जून: 9 घंटे के भीतर 15 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट

नई दिल्ली। मौसम 23 जून 2026: मौसम विभाग के मुताबिक देश में एक बार फिर से आंधी और बारिश का...
राष्ट्रीय 
मौसम 23 जून: 9 घंटे के भीतर 15 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट

लखनऊ अग्निकांड: चार अफसर सस्पेंड, चार गिरफ्तार, एसआईटी करेगी जांच

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अलीगंज अग्निकांड में मुख्यमंत्री ने कार्रवाई करते हुए चार अफसरों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर...
उत्तर प्रदेश 

लखनऊ अग्निकांड के बाद कानपुर में सख्ती, 16 कोचिंग व व्यावसायिक प्रतिष्ठान सील : अंकुर कौशिक

कानपुर । लखनऊ में कोचिंग संस्थान में हुए अग्निकांड के बाद कानपुर में भी सुरक्षा मानकों को लेकर व्यापक अभियान...
उत्तर प्रदेश 
 लखनऊ अग्निकांड के बाद कानपुर में सख्ती, 16 कोचिंग व व्यावसायिक प्रतिष्ठान सील : अंकुर कौशिक

बहराइच:पुलिया से टकराई तेज रफ्तार बाइक, दो सगे भाइयों समेत तीन की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम 

रिश्तेदार के यहां अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे बाइक सवार
उत्तर प्रदेश 
बहराइच:पुलिया से टकराई तेज रफ्तार बाइक, दो सगे भाइयों समेत तीन की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम 

जन चौपाल में ऊर्जा मंत्री ने दिए निर्देश, हर जरूरतमंद तक पहुंचे सरकार की योजनाएं

सरकार की योजनाओं से बदल रही ग्रामीण और वनवासी क्षेत्र की तस्वीररूमंत्री ए के शर्मा
उत्तर प्रदेश 
जन चौपाल में ऊर्जा मंत्री ने दिए निर्देश, हर जरूरतमंद तक पहुंचे सरकार की योजनाएं