सोना-चांदी की कीमतों में अभी और आएगी गिरावट या लौटेगी तेजी

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

सोने-चांदी :अमेरिका-ईरान समझौते से जुड़े घटनाक्रम, कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और प्रमुख वैश्विक आर्थिक आंकड़े सोने और चांदी की कीमतों की दिशा तय करेंगे। जानकारों ने कहा कि बाजार की नजर खासतौर पर स्विट्जरलैंड में होने वाली वार्ता पर रहेगी, जहां अमेरिका के उप-राष्ट्रपति जेडी वेंस के ईरानी अधिकारियों के साथ बातचीत का नेतृत्व करने की उम्मीद है। ये बातचीत पिछले सप्ताह बनी उस रूपरेखा पर आगे बढ़ेगी, जिसका उद्देश्य तनाव समाप्त करना है। 

फिलहाल सीमित दायरे में बना हुआ है सोने और चांदी का रुझान
जानकारों के मुताबिक, इस बातचीत का प्रभाव निवेशकों के जोखिम लेने की धारणा और ऊर्जा बाजारों को प्रभावित कर सकता है, जिसका सीधा असर सोने और चांदी की कीमतों पर पड़ेगा। घरेलू कमोडिटी बाजार शुक्रवार को सुबह के सत्र में मुहर्रम के कारण बंद रहेंगे। जेएम फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड में कमोडिटी और करेंसी रिसर्च के उपाध्यक्ष प्रणव मेर ने कहा, "सोने और चांदी का रुझान फिलहाल सीमित दायरे में बना हुआ है, क्योंकि बाजार की नजर अमेरिका-ईरान वार्ता और विशेष रूप से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के रास्ते कच्चे तेल, एलएनजी की सप्लाई पर है।" 

एयर इंडिया ने टेवोल्डे गेब्रेमरियम को सीईओ किया नियुक्त ये खबर भी पढ़े : एयर इंडिया ने टेवोल्डे गेब्रेमरियम को सीईओ किया नियुक्त

पिछले हफ्ते सोने और चांदी की कीमतों में दर्ज हुई भारी गिरावट
पिछले सप्ताह मजबूत रुपये और घटती मांग के कारण सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई थी। MCX (मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज) पर सोने का वायदा भाव 3,325 रुपये या 2.2 प्रतिशत गिरकर 1.47 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ, जबकि चांदी की कीमत 13,001 रुपये या 5.3 प्रतिशत की भारी गिरावट के साथ 2.33 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। 

आयातित सोने की लागत को कम करता है मजबूत रुपया 
एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्षक जतिन त्रिवेदी ने कहा कि "सोना पूरे सप्ताह दबाव में रहा और लगभग 2.2 प्रतिशत गिरावट के साथ बंद हुआ, क्योंकि ऊर्जा की कीमतों में गिरावट, मजबूत रुपया और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के सख्त नीतिगत रुख ने कीमतों पर दबाव डाला।" उन्होंने कहा कि मजबूत रुपया आयातित सोने की लागत को कम करता है, जिससे कीमतों पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। 

रूस-यूक्रेन युद्ध से ज्यादा पश्चिम एशिया पर फोकस किए हुए हैं निवेशक
वैश्विक बाजारों में सोने का वायदा भाव मामूली रूप से बढ़त के साथ 4,245.9 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ, जबकि चांदी 2.03 प्रतिशत गिरकर 66.32 डॉलर प्रति औंस पर रही। प्रणव मेर ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में मजबूत डॉलर के कारण सोने-चांदी पर दबाव बना रहा, डॉलर इंडेक्स लगभग 100.60 के आसपास बंद हुआ। हालांकि, रूस-यूक्रेन युद्ध की चिंताओं ने सोने को कुछ समर्थन दिया, लेकिन निवेशकों का ध्यान खासतौर पर पश्चिम एशिया के घटनाक्रम पर केंद्रित रहा।

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

मेड़बंदी के विवाद में युवक की पिटाई, पैर में आई गंभीर चोट, जान से मारने की धमकी देकर फरार हुए आरोपी

मदनापुर/शाहजहांपुर। थाना क्षेत्र के गांव कुनिया मुसैरा में खेत की मेड़बंदी को लेकर चल रहा विवाद उस समय तूल पकड़...
मेड़बंदी के विवाद में युवक की पिटाई, पैर में आई गंभीर चोट, जान से मारने की धमकी देकर फरार हुए आरोपी

गाजीपुर में मंत्री ओमप्रकाश राजभर के काफिले के सामने महिलाओं का हंगामा

पुलिस पर गंभीर आरोप, आंचल की मौत की जांच अब क्राइम ब्रांच के हवाले
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गाजीपुर में मंत्री ओमप्रकाश राजभर के काफिले के सामने महिलाओं का हंगामा

उत्तराखंड: तमकनाला में उफान से बेली ब्रिज बहा, मलारी मार्ग पर रोक

देहरादून। उत्तराखंड के चमोली जिले की नीति घाटी में तमकनाला में अत्यधिक जलप्रवाह के कारण बेली ब्रिज बहने के बाद...
राष्ट्रीय  उत्तराखंड 
 उत्तराखंड: तमकनाला में उफान से बेली ब्रिज बहा, मलारी मार्ग पर रोक

शेर-ए-पंजाब टी20 लीग के सभी 6 टीमों के स्क्वॉड हुए फाइनल

चंडीगढ़। शेर-ए-पंजाब टी20 लीग के आगामी सत्र को लेकर सभी छह टीमों के स्क्वॉड पूरे हो गए हैं। हाल ही...
खेल 
शेर-ए-पंजाब टी20 लीग के सभी 6 टीमों के स्क्वॉड हुए फाइनल

यूपी बोर्ड: रटने के बजाय समझ, तर्क और विश्लेषण पर आधारित होंगे कक्षा 11-12 के प्रश्नपत्र

प्रयागराज। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी)-2020 और राष्ट्रीय आकलन केंद्र (परख) के उद्देश्यों के अनुरूप उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी बोर्ड: रटने के बजाय समझ, तर्क और विश्लेषण पर आधारित होंगे कक्षा 11-12 के प्रश्नपत्र

उत्तर प्रदेश

गाजीपुर में मंत्री ओमप्रकाश राजभर के काफिले के सामने महिलाओं का हंगामा

पुलिस पर गंभीर आरोप, आंचल की मौत की जांच अब क्राइम ब्रांच के हवाले
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गाजीपुर में मंत्री ओमप्रकाश राजभर के काफिले के सामने महिलाओं का हंगामा

यूपी बोर्ड: रटने के बजाय समझ, तर्क और विश्लेषण पर आधारित होंगे कक्षा 11-12 के प्रश्नपत्र

प्रयागराज। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी)-2020 और राष्ट्रीय आकलन केंद्र (परख) के उद्देश्यों के अनुरूप उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी बोर्ड: रटने के बजाय समझ, तर्क और विश्लेषण पर आधारित होंगे कक्षा 11-12 के प्रश्नपत्र

छह जिलों में आयोजित होंगी अग्निवीर भर्ती रैलियां, मुख्य सचिव ने दिए व्यवस्था कराने के निर्देश

बड़ी संख्या में युवा अभ्यर्थियों के प्रतिभाग करने की संभावना
राज्य  उत्तर प्रदेश 
छह जिलों में आयोजित होंगी अग्निवीर भर्ती रैलियां, मुख्य सचिव ने दिए व्यवस्था कराने के निर्देश

शाहजहांपुर में पोषण योजनाओं की समीक्षा पर डीएम सख्त

शाहजहांपुर। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
शाहजहांपुर में पोषण योजनाओं की समीक्षा पर डीएम सख्त