सोने के भाव में लगातार दूसरे दिन बड़ी गिरावट, चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने के भाव में जबरदस्त गिरावट का रुख बना हुआ है। भाव में आई कमजोरी के कारण चेन्नई के अलावा देश के दूसरे सर्राफा बाजार में सोना आज 2,950 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 3,220 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया।

वहीं, चेन्नई में सोने के भाव में 3,000 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 3,270 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की गिरावट दर्ज की गई। सोना के विपरीत चांदी के भाव में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है।

भाव में गिरावट के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,45,630 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,47,270 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

सोने की कीमतों में तेज उछाल, चांदी भी हुई महंगी ये खबर भी पढ़े : सोने की कीमतों में तेज उछाल, चांदी भी हुई महंगी

वहीं, 22 कैरेट सोना आज 1,33,490 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,34,990 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी के भाव में बदलाव नहीं होने के कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में आज भी 2,49,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है।

दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 1,45,780 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,33,640 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

भारत की जीडीपी वृद्धि दर के अनुमान को घटाकर फिच रेटिंग्स ने 6.4 फीसदी किया ये खबर भी पढ़े : भारत की जीडीपी वृद्धि दर के अनुमान को घटाकर फिच रेटिंग्स ने 6.4 फीसदी किया

वहीं, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,45,630 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,33,490 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,45,680 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,33,540 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,47,270 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 1,34,990 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है।

वैश्विक बाजारों में तेजी, अमेरिकी और एशियाई शेयर बाजारों में मजबूत खरीदारी जारी ये खबर भी पढ़े : वैश्विक बाजारों में तेजी, अमेरिकी और एशियाई शेयर बाजारों में मजबूत खरीदारी जारी

इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,45,630 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,33,490 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। भोपाल में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,45,680 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,33,540 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,45,780 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,33,640 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,45,680 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,33,540 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,45,780 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 1,33,640 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोने के भाव में कमजोरी दर्ज की गई है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,45,630 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 1,33,490 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

10 लाख की धोखाधड़ी और जालसाजी के मामले में क्राइम ब्रांच ने एफआईआर दर्ज की

जम्मू । क्राइम ब्रांच जम्मू ने 10 लाख की धोखाधड़ी और जालसाजी के मामले में एफ.आई.आर. दर्ज की है। आधिकारिक...
जम्मू कश्मीर 
 10 लाख की धोखाधड़ी और जालसाजी के मामले में क्राइम ब्रांच ने एफआईआर दर्ज की

ढोल-नगाड़ों के साथ बेटों और पोतों ने कराई बुजुर्ग माता-पिता की शादी मिसाल बना

बांसवाड़ा। अमूमन महानगरों और विदेशों में 'लिव-इन रिलेशनशिप' के किस्से आम बात हैं, लेकिन बांसवाड़ा के आदिवासी अंचल में एक...
राजस्थान 
ढोल-नगाड़ों के साथ बेटों और पोतों ने कराई बुजुर्ग माता-पिता की शादी मिसाल बना

लखनऊ के ईको गार्डन में युवाओं का प्रदर्शन, पेपर लीक और परीक्षा अनियमितताओं पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के ईको गार्डन में शुक्रवार को कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेतृत्व में बड़ी संख्या में युवाओं...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ के ईको गार्डन में युवाओं का प्रदर्शन, पेपर लीक और परीक्षा अनियमितताओं पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी

प्रशासनिक दक्षता बनाने को पश्चिम मेदिनीपुर जिला पुलिस में बड़ा फेरबदल, कई ओसी बदले

मेदिनीपुर । पश्चिम मेदिनीपुर जिला पुलिस में प्रशासनिक दक्षता और कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से बड़े...
पश्चिम बंगाल 
प्रशासनिक दक्षता बनाने को पश्चिम मेदिनीपुर जिला पुलिस में बड़ा फेरबदल, कई ओसी बदले

हिमाचल में मौसम का कहर, आंधी-बारिश और बिजली गिरने से कई इलाकों में असर

शिमला। हिमाचल प्रदेश में बीती रात से मौसम ने करवट ले ली है। राज्य के कई हिस्सों में तेज आंधी,...
हिमाचल 
हिमाचल में मौसम का कहर, आंधी-बारिश और बिजली गिरने से कई इलाकों में असर

उत्तर प्रदेश

लखनऊ के ईको गार्डन में युवाओं का प्रदर्शन, पेपर लीक और परीक्षा अनियमितताओं पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के ईको गार्डन में शुक्रवार को कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेतृत्व में बड़ी संख्या में युवाओं...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ के ईको गार्डन में युवाओं का प्रदर्शन, पेपर लीक और परीक्षा अनियमितताओं पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी

जनसुनवाई के बीच गुल हुई बिजली, मोबाइल टॉर्च की रोशनी में सुनी गईं महिलाओं की फरियादें

लखनऊ। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष Vijaya Rahatkar की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में आयोजित जनसुनवाई के दौरान उस...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जनसुनवाई के बीच गुल हुई बिजली, मोबाइल टॉर्च की रोशनी में सुनी गईं महिलाओं की फरियादें

झांसी में ट्रैफिक पुलिस का सख्त अभियान, 24 घंटे में 2 लाख वसूला जुर्माना

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी शहर में यातायात नियमों की अनदेखी कर सड़कों पर दबंगई दिखाने वाले वाहन चालकों के...
उत्तर प्रदेश 
झांसी में ट्रैफिक पुलिस का सख्त अभियान, 24 घंटे में 2 लाख वसूला जुर्माना

बुंदेलखंड की नई पहचान गढ़ने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा उत्तर प्रदेश 

बीडा में बनेगा डेटा सेंटर क्लस्टर, पेटीएम और सिफी टेक्नोलॉजीज आईं आगे
उत्तर प्रदेश 
बुंदेलखंड की नई पहचान गढ़ने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा उत्तर प्रदेश