घरेलू शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, शुरुआती गिरावट के बाद सेंसेक्स-निफ्टी में सुधार

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार आज शुरुआती कारोबार के दौरान निचले स्तर से रिकवरी करता हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। बाजार खुलने के बाद खरीदारी शुरू हो जाने के कारण सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक की चाल में सुधार होने लगा।

लगातार लिवाली होने के बावजूद पहले एक घंटे का कारोबार होने तक दोनों सूचकांक लगातार लाल निशान में ही बने हुए थे। शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.29 प्रतिशत और निफ्टी 0.26 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे।

शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से आईसीआईसीआई बैंक, ओएनजीसी, एक्सिस बैंक, भारती एयरटेल और टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के शेयर 1.36 प्रतिशत से लेकर 0.60 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

 नेशनल हाईवे से कमाई बढ़ाने का बड़ा प्लान तैयार किया  ये खबर भी पढ़े :  नेशनल हाईवे से कमाई बढ़ाने का बड़ा प्लान तैयार किया

दूसरी ओर, एचसीएल टेक्नोलॉजी, इंफोसिस, ट्रेंट लिमिटेड, टीसीएस और एटरनल के शेयर 3.28 प्रतिशत से लेकर 1.52 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,709 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 954 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 1,755 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।

खाड़ी संकट से तेल बाजार में उबाल, ब्रेंट और डब्ल्यूटीआई कीमतों में तेज उछाल ये खबर भी पढ़े : खाड़ी संकट से तेल बाजार में उबाल, ब्रेंट और डब्ल्यूटीआई कीमतों में तेज उछाल

इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 7 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 23 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 14 शेयर हरे निशान में और 36 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

बीएसई का सेंसेक्स आज 367.19 अंक की कमजोरी के साथ 73,615.99 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही बिकवाली का दबाव बन जाने के कारण यह सूचकांक गिर कर 73,518.75 अंक के स्तर तक चला गया।

''धारा 301 की जांच पूरी होने के बाद ही फाइनल होगा भारत-अमेरिका व्यापार समझौता' ये खबर भी पढ़े : ''धारा 301 की जांच पूरी होने के बाद ही फाइनल होगा भारत-अमेरिका व्यापार समझौता'

इसके बाद खरीदारों ने लिवाली शुरू कर दी, जिससे सेंसेक्स की चाल में सुधार होने लगा। लगातार हो रही लिवाली के सपोर्ट से सुबह 10 बजे के थोड़ी देर पहले यह सूचकांक उछल कर 73,856.16 अंक तक आ गया।

हालांकि इसके बाद एक बार फिर बिकवाली का दबाव बन जाने की वजह से इस सूचकांक की चाल में गिरावट आ गई। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 218.05 अंक लुढ़क कर 73,765.13 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 110.55 अंक टूट कर 23,104.40 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलने के बाद बिकवाली का दबाव बनने की वजह से शुरुआती मिनट में ही यह सूचकांक गिर कर 23,072.05 अंक के स्तर पर आ गया।

इसके बाद खरीदारों ने लिवाली शुरू कर दी, जिससे निफ्टी की चाल में सुधार होने लगा। लगातार हो रही खरीदारी के सपोर्ट से सुबह 10 बजे के थोड़ी देर पहले यह सूचकांक उछल कर 23,172.85 अंक के स्तर तक आ गया।

बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 59.90 अंक की गिरावट के साथ 23,155.05 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन बुधवार को सेंसेक्स 64.42 अंक यानी 0.09 प्रतिशत की मजबूती के साथ 73,615.99 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 27.15 अंक यानी 0.12 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 23,214.95 अंक के स्तर पर बुधवार के कारोबार का अंत किया था।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

विटामिन ए सम्पूरण अभियान का शुभारंभ, 3.77 लाख से अधिक बच्चों को मिलेगी खुराक

प्रतापगढ़। जनपद में बच्चों को कुपोषण एवं विटामिन ए की कमी से होने वाली बीमारियों से बचाने के उद्देश्य से...
विटामिन ए सम्पूरण अभियान का शुभारंभ, 3.77 लाख से अधिक बच्चों को मिलेगी खुराक

सरकार की स्कूल और उच्च शिक्षा के लिए अलग-अलग मंत्री बनाकर कई लक्ष्यों को साधने की कोशिश

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली सरकार ने शिक्षा क्षेत्र में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते...
पश्चिम बंगाल 
सरकार की स्कूल और उच्च शिक्षा के लिए अलग-अलग मंत्री बनाकर कई लक्ष्यों को साधने की कोशिश

हांसी : जिम संचालक की सुबह सवेरे गोली मारकर हत्या, युवती भी घायल

हांसी। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित फव्वारा चौक के समीप गुरुवार सुबह युवाओं को जिम करवा रहे जिम संचालक पर ताबड़तोड़ गोलियां...
राज्य  हरियाणा 
हांसी : जिम संचालक की सुबह सवेरे गोली मारकर हत्या, युवती भी घायल

सीबीआई ने गणेश बालासो काले को थाईलैंड से किया प्रत्यर्पित

नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को साइबर धोखाधड़ी के मामले में वांछित भगोड़े गणेश बालासो काले को थाईलैंड से...
राष्ट्रीय  राज्य 
सीबीआई ने गणेश बालासो काले को थाईलैंड से किया प्रत्यर्पित

तृणमूल कांग्रेस को एक और झटका, राज्यसभा सांसद प्रकाश चिक बड़ाईक ने दिया इस्तीफा

नई दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को गुरुवार को एक और राजनीतिक झटका लगा जब पार्टी के राज्यसभा सांसद प्रकाश चिक...
राष्ट्रीय  राज्य 
तृणमूल कांग्रेस को एक और झटका, राज्यसभा सांसद प्रकाश चिक बड़ाईक ने दिया इस्तीफा

उत्तर प्रदेश

शाहजहांपुर में पुलिस मुठभेड़, पीलीभीत के दो बदमाश घायल; एक आरक्षी को भी लगी गोली

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर स्थित थाना सिंधौली क्षेत्र में बुधवार देर रात पुलिस और लूट के दो आरोपितों के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
शाहजहांपुर में पुलिस मुठभेड़, पीलीभीत के दो बदमाश घायल; एक आरक्षी को भी लगी गोली

मीरजापुर में खुलेगा पैरावेटनरी कॉलेज, 200 सीटों पर होगा प्रवेश

मीरजापुर। पशुपालन और पशु चिकित्सा सेवाओं के क्षेत्र में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी...
शिक्षा-रोजगार  उत्तर प्रदेश 
मीरजापुर में खुलेगा पैरावेटनरी कॉलेज, 200 सीटों पर होगा प्रवेश

दो सगी बहनों से छेड़खानी का आरोपित पुलिस मुठभेड़ में घायल, तमंचा और चोरी की बाइक बरामद

सुलतानपुर।उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर स्थित थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत "दो सगी बहनों से छेड़खानी का आरोपित पुलिस एवं एसओजी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
दो सगी बहनों से छेड़खानी का आरोपित पुलिस मुठभेड़ में घायल, तमंचा और चोरी की बाइक बरामद

पुलिस अधीक्षक ने किया फेरबदल, 5 निरीक्षक व 2 उपनिरीक्षकों के तबादले

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने जनपद की कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने...
उत्तर प्रदेश 
 पुलिस अधीक्षक ने किया फेरबदल, 5 निरीक्षक व 2 उपनिरीक्षकों के तबादले