घरेलू सर्राफा बाजार में बड़ी गिरावट, सोना और चांदी की घटी चमक....

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान जबरदस्त गिरावट का रुख बना हुआ है। भाव में आई कमजोरी के कारण चेन्नई के अलावा देश के दूसरे सर्राफा बाजार में सोना आज 3,970 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 4,320 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया।

वहीं चेन्नई में सोने के भाव में 4,020 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 4,380 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की गिरावट दर्ज की गई। सोने की तरह ही चांदी के भाव में भी 10 हजार रुपये प्रति किलोग्राम तक की गिरावट आ गई है।

भाव में आई गिरावट के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,48,850 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,50,540 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

31 जुलाई को खुलेगा ‘Fusion Klassroom Edutech’ का IPO ये खबर भी पढ़े : 31 जुलाई को खुलेगा ‘Fusion Klassroom Edutech’ का IPO

वहीं 22 कैरेट सोना आज 1,36,440 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,37,990 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी के भाव में भी बड़ी गिरावट आने के कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में आज 2,49,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है।

दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 1,49,000 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,36,590 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,48,850 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,36,440 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,48,900 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,36,490 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,50,540 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 1,37,990 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है।

इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,48,850 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,36,440 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। भोपाल में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,48,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,36,490 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,49,000 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,36,590 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,48,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,36,490 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,49,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 1,36,590 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोने के भाव में कमजोरी दर्ज की गई है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,48,850 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 1,36,440 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

जनता को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं: फात्मा रज़ा 

   बदायूं। चेयरपर्सन फात्मा रजा ने वार्ड संख्या 12 में सीसी सड़क निर्माण  का फीता काटकर शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने...
उत्तर प्रदेश 
जनता को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं: फात्मा रज़ा 

डीएम की अध्यक्षता में खलीलाबाद तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान सुनी गई फरियादियों की शिकायतें।

संत कबीर नगर, 01 अगस्त, 2026 (सूचना विभाग)।* जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में खलीलाबाद तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस...

स्काउट गाइड स्कार्फ डे के अवसर पर डीएम व एसपी को स्कार्फ लगाकर किया गया सम्मानित।

संत कबीर नगर, 01 अगस्त, 2026 (सूचना विभाग)।* भारत स्काउट गाइड  संत कबीरनगर द्वारा  *स्काउट गाइड स्कार्फ डे* के अवसर...
उत्तर प्रदेश 
स्काउट गाइड स्कार्फ डे के अवसर पर डीएम व एसपी को स्कार्फ लगाकर किया गया सम्मानित।

एडीएम व एएसपी ने श्रावण मास/कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत बिड़हर घाट का किया स्थलीय निरीक्षण

  संत कबीर नगर,   01 अगस्त, 2026 (सूचना विभाग)* अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) सत्य प्रकाश व अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार अधिकारीद्वय...
उत्तर प्रदेश 
एडीएम व एएसपी ने श्रावण मास/कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत बिड़हर घाट का किया स्थलीय निरीक्षण