प्रशासनिक दक्षता बनाने को पश्चिम मेदिनीपुर जिला पुलिस में बड़ा फेरबदल, कई ओसी बदले

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

मेदिनीपुर । पश्चिम मेदिनीपुर जिला पुलिस में प्रशासनिक दक्षता और कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी आदेश में जिले के विभिन्न थानों और पुलिस चौकियों के ओसी एवं प्रभारी अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण किया गया है।

इस फेरबदल में सबसे प्रमुख बदलाव घाटाल थाना में हुआ है, जहां नारायणगढ़ थाना में पदस्थापित सब-इंस्पेक्टर तिमिर लेट को नया ओसी नियुक्त किया गया है। इससे पूर्व वे चुनावी अवधि के दौरान खड़ार पुलिस चौकी के प्रभारी भी रह चुके हैं। अब मात्र कुछ ही महीनों के भीतर उन्हें घाटाल जैसे महत्वपूर्ण थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जारी आदेश के अनुसार कुल 10 पुलिस अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है, जिन्हें निर्धारित समय सीमा के भीतर अपने नए पदस्थापन स्थलों पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है।

अन्य प्रमुख तबादलों में, परिमल कुंभकार को पिराकाटा पीपी के आईसी पद से हटाकर कलाईकुंडा बीएच का प्रभारी बनाया गया है।

संजय हाजरा को कलाईकुंडा बीएच से स्थानांतरित कर आनंदपुर थाना का ओसी नियुक्त किया गया है।गोबर्धन साहु को आनंदपुर थाना से हटाकर नारायणगढ़ थाना का ओसी बनाया गया है।

मृणाल कांति सिकदार को घाटाल थाना के ओसी पद से हटाकर दासपुर ट्रैफिक गार्ड में भेजा गया है।शुभंकर रॉय को सबंग थाना से स्थानांतरित कर गढ़बेता थाना का ओसी बनाया गया है।चिन्मय प्रमाणिक को गढ़बेत्रा थाना से हटाकर खड़गपुर (लोकल) थाना का ओसी नियुक्त किया गया है।

सौमेंदु बेरा को जोरागेरिया पुलिस चौकी से सबंग थाना का ओसी बनाया गया है।सुभाष चक्रवर्ती को सबंग थाना से हटाकर जोरागेरिया पुलिस चौकी का प्रभारी नियुक्त किया गया है। सुदर्शन जाना को केशपुर थाना से स्थानांतरित कर पिराकाटा पुलिस चौकी का प्रभारी बनाया गया है।

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी स्थानांतरित अधिकारियों को 12 जून 2026 तक अपने नए पदों पर योगदान देना अनिवार्य है।

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

अखिलेश ने राम मंदिर चढ़ावे के मुद्दे पर वीडियो गीत के जरिए साधा निशाना

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक बार फिर राम मंदिर से जुड़े चढ़ावे...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अखिलेश ने राम मंदिर चढ़ावे के मुद्दे पर वीडियो गीत के जरिए साधा निशाना

कानपुर में लूट-हत्या का इनामी आरोपित मुठभेड़ में गिरफ्तार

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में साढ़ थाना क्षेत्र के देवसढ़ गांव में घर में घुसकर लूटपाट और हत्या की...
उत्तर प्रदेश 
कानपुर में लूट-हत्या का इनामी आरोपित मुठभेड़ में गिरफ्तार

नेपाल: भूस्खलन में तीन लोगों की मौत, चार अभी भी लापता

काठमांडू। नेपाल के कई हिस्सों में लगातार हो रही बारिश के कारण जाजरकोट जिले के भेरी नगरपालिका के रिसाड़...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल: भूस्खलन में तीन लोगों की मौत, चार अभी भी लापता

शिमला पुलिस ने 48 ड्रग नेटवर्क ध्वस्त किए, 63 सप्लायर गिरफ्तार

शिमला। हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करी के खिलाफ जिला शिमला पुलिस की बदली हुई रणनीति के नतीजे इस वर्ष स्पष्ट...
हिमाचल 
शिमला पुलिस ने 48 ड्रग नेटवर्क ध्वस्त किए, 63 सप्लायर गिरफ्तार

राजस्थान: झालावाड़ में ब्रेक फेल होने पर बस ने कई लोगों कुचला, 4 की मौत

झालावाड़। राजस्थान के झालावाड़ जिले में हुई दुर्घटना में दो और लोगों की मौत हो गई है। इससे मरने वालों...
राष्ट्रीय  राज्य  राजस्थान 
राजस्थान: झालावाड़ में ब्रेक फेल होने पर बस ने कई लोगों कुचला, 4 की मौत

उत्तर प्रदेश

अखिलेश ने राम मंदिर चढ़ावे के मुद्दे पर वीडियो गीत के जरिए साधा निशाना

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक बार फिर राम मंदिर से जुड़े चढ़ावे...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अखिलेश ने राम मंदिर चढ़ावे के मुद्दे पर वीडियो गीत के जरिए साधा निशाना

कानपुर में लूट-हत्या का इनामी आरोपित मुठभेड़ में गिरफ्तार

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में साढ़ थाना क्षेत्र के देवसढ़ गांव में घर में घुसकर लूटपाट और हत्या की...
उत्तर प्रदेश 
कानपुर में लूट-हत्या का इनामी आरोपित मुठभेड़ में गिरफ्तार

वायु सेना बैंड की देशभक्ति धुनों से गूंजा आजाद पार्क

प्रयागराज। स्वतंत्रता दिवस की देर शाम पर मध्य वायु कमान मुख्यालय के तत्वावधान में वायु सेना स्टेशन बमरौली की ओर...
उत्तर प्रदेश 
वायु सेना बैंड की देशभक्ति धुनों से गूंजा आजाद पार्क

कांवड़ यात्रा पर प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर डायवर्जन

प्रयागराज।श्रावण मास के तीसरे सोमवार को कांवड़ यात्रा को देखते हुए प्रयागराज से वाराणसी जाने वाले राजमार्ग पर यातायात...
उत्तर प्रदेश 
कांवड़ यात्रा पर प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर डायवर्जन