झांसी में ट्रैफिक पुलिस का सख्त अभियान, 24 घंटे में 2 लाख वसूला जुर्माना

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी शहर में यातायात नियमों की अनदेखी कर सड़कों पर दबंगई दिखाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने बड़ा अभियान चलाया।

यातायात निरीक्षक (टीआई) देवेंद्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले कई वाहनों पर कार्रवाई की गई। महज 24 घंटे में पुलिस ने दाे लाख 17 हजार रुपये का जुर्माना वसूलते हुए कई वाहनों को सीज भी किया।

अभियान के दौरान विशेष रूप से उन वाहनों को निशाने पर लिया गया, जिनमें मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर तेज आवाज निकाली जा रही थी या फिर काली फिल्म और बिना नंबर प्लेट के वाहन सड़क पर दौड़ाए जा रहे थे।

टीआई देवेंद्र शर्मा और उनकी टीम ने शहर के विभिन्न प्रमुख चौराहों एवं मार्गों पर सघन चेकिंग की। इस दौरान मॉडिफाइड साइलेंसर और अन्य नियमों के उल्लंघन में छह बुलेट मोटरसाइकिलों को सीज किया गया। एक अन्य बुलेट का चालान किया गया। इस कार्रवाई से कुल एक लाख 21 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।

इसके अलावा एक थार वाहन को सीज किया गया। छह अन्य थार, फॉर्च्यूनर, बोलेरो और स्कॉर्पियो वाहनों के चालान किए गए। इन वाहनों पर कुल 51 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।

विटामिन ए सम्पूरण अभियान का शुभारंभ, 3.77 लाख से अधिक बच्चों को मिलेगी खुराक ये खबर भी पढ़े : विटामिन ए सम्पूरण अभियान का शुभारंभ, 3.77 लाख से अधिक बच्चों को मिलेगी खुराक

नो-एंट्री क्षेत्र में प्रवेश करने वाले एक ट्रक का 20 हजार रुपये का चालान किया गया। वहीं अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों से 25 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।

यातायात निरीक्षक देवेन्द्र शर्मा ने स्पष्ट किया है कि सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस अधिकारियों ने वाहन चालकों से नियमों का पालन करने और वाहनों में अवैध मॉडिफिकेशन न कराने की अपील की है।

आगामी चुनावों में उप्र की जनता पुन: मोदी-योगी को देगी आशीर्वाद : पीयूष गोयल ये खबर भी पढ़े : आगामी चुनावों में उप्र की जनता पुन: मोदी-योगी को देगी आशीर्वाद : पीयूष गोयल

जनसुनवाई के बीच गुल हुई बिजली, मोबाइल टॉर्च की रोशनी में सुनी गईं महिलाओं की फरियादें ये खबर भी पढ़े : जनसुनवाई के बीच गुल हुई बिजली, मोबाइल टॉर्च की रोशनी में सुनी गईं महिलाओं की फरियादें

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

10 लाख की धोखाधड़ी और जालसाजी के मामले में क्राइम ब्रांच जम्मू ने एफ.आई.आर. दर्ज की

जम्मू । क्राइम ब्रांच जम्मू ने 10 लाख की धोखाधड़ी और जालसाजी के मामले में एफ.आई.आर. दर्ज की है। आधिकारिक...
जम्मू कश्मीर 
 10 लाख की धोखाधड़ी और जालसाजी के मामले में क्राइम ब्रांच जम्मू ने एफ.आई.आर. दर्ज की

ढोल-नगाड़ों के साथ बेटों और पोतों ने कराई बुजुर्ग माता-पिता की शादी मिसाल बना

बांसवाड़ा। अमूमन महानगरों और विदेशों में 'लिव-इन रिलेशनशिप' के किस्से आम बात हैं, लेकिन बांसवाड़ा के आदिवासी अंचल में एक...
राजस्थान 
ढोल-नगाड़ों के साथ बेटों और पोतों ने कराई बुजुर्ग माता-पिता की शादी मिसाल बना

लखनऊ के ईको गार्डन में युवाओं का प्रदर्शन, पेपर लीक और परीक्षा अनियमितताओं पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के ईको गार्डन में शुक्रवार को कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेतृत्व में बड़ी संख्या में युवाओं...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ के ईको गार्डन में युवाओं का प्रदर्शन, पेपर लीक और परीक्षा अनियमितताओं पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी

प्रशासनिक दक्षता बनाने को पश्चिम मेदिनीपुर जिला पुलिस में बड़ा फेरबदल, कई ओसी बदले

मेदिनीपुर । पश्चिम मेदिनीपुर जिला पुलिस में प्रशासनिक दक्षता और कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से बड़े...
पश्चिम बंगाल 
प्रशासनिक दक्षता बनाने को पश्चिम मेदिनीपुर जिला पुलिस में बड़ा फेरबदल, कई ओसी बदले

हिमाचल में मौसम का कहर, आंधी-बारिश और बिजली गिरने से कई इलाकों में असर

शिमला। हिमाचल प्रदेश में बीती रात से मौसम ने करवट ले ली है। राज्य के कई हिस्सों में तेज आंधी,...
हिमाचल 
हिमाचल में मौसम का कहर, आंधी-बारिश और बिजली गिरने से कई इलाकों में असर

उत्तर प्रदेश

लखनऊ के ईको गार्डन में युवाओं का प्रदर्शन, पेपर लीक और परीक्षा अनियमितताओं पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के ईको गार्डन में शुक्रवार को कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेतृत्व में बड़ी संख्या में युवाओं...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ के ईको गार्डन में युवाओं का प्रदर्शन, पेपर लीक और परीक्षा अनियमितताओं पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी

जनसुनवाई के बीच गुल हुई बिजली, मोबाइल टॉर्च की रोशनी में सुनी गईं महिलाओं की फरियादें

लखनऊ। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष Vijaya Rahatkar की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में आयोजित जनसुनवाई के दौरान उस...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जनसुनवाई के बीच गुल हुई बिजली, मोबाइल टॉर्च की रोशनी में सुनी गईं महिलाओं की फरियादें

झांसी में ट्रैफिक पुलिस का सख्त अभियान, 24 घंटे में 2 लाख वसूला जुर्माना

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी शहर में यातायात नियमों की अनदेखी कर सड़कों पर दबंगई दिखाने वाले वाहन चालकों के...
उत्तर प्रदेश 
झांसी में ट्रैफिक पुलिस का सख्त अभियान, 24 घंटे में 2 लाख वसूला जुर्माना

बुंदेलखंड की नई पहचान गढ़ने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा उत्तर प्रदेश 

बीडा में बनेगा डेटा सेंटर क्लस्टर, पेटीएम और सिफी टेक्नोलॉजीज आईं आगे
उत्तर प्रदेश 
बुंदेलखंड की नई पहचान गढ़ने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा उत्तर प्रदेश