हिमाचल में मौसम का कहर, आंधी-बारिश और बिजली गिरने से कई इलाकों में असर

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

शिमला। हिमाचल प्रदेश में बीती रात से मौसम ने करवट ले ली है। राज्य के कई हिस्सों में तेज आंधी, गरज के साथ बारिश और आसमानी बिजली गिरने की घटनाएं दर्ज की गईं।

इससे जहां भीषण गर्मी से राहत मिली है, वहीं कुछ इलाकों में जनजीवन प्रभावित हुआ और बिजली आपूर्ति भी बाधित रही। मौसम विभाग ने 16 जून तक राज्य के कई हिस्सों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है।

बीती रात शिमला, कांगड़ा, भुंतर, सुंदरनगर, मनाली और कुफरी सहित कई स्थानों पर आंधी और बिजली गिरने की घटनाएं हुईं। वहीं कुमारसेन और मलाना क्षेत्र में ओलावृष्टि (मध्यम स्तर) दर्ज की गई।

प्रदेश के जंगल धधके, 43 दिनों में 258 आग की घटनाएं, हजारों हेक्टेयर वन भूमि राख ये खबर भी पढ़े : प्रदेश के जंगल धधके, 43 दिनों में 258 आग की घटनाएं, हजारों हेक्टेयर वन भूमि राख

हमीरपुर जिला के नेरी में 81 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं। कई स्थानों पर पेड़ गिरने और अस्थायी बाधाएं आने से जनजीवन प्रभावित हुआ। शिमला जिले के रामपुर उपमंडल के झाकड़ी क्षेत्र के ज्यूरी बाजार के पास इनएच-05 पर तेज आंधी से पेड़ उखड़ गया, जिससे कुछ समय के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध हो गया।

यमुनानगर: ट्रक-पलटने से एक परिवार के चार सदस्यों की दर्दनाक मौत, एक घायल ये खबर भी पढ़े : यमुनानगर: ट्रक-पलटने से एक परिवार के चार सदस्यों की दर्दनाक मौत, एक घायल

बाद में इसे राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने कड़ी मशक्कत के बाद बहाल किया। इस घटना में दो वाहनों को हल्का नुकसान हुआ, जबकि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

राज्य में कई स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई। सोलन जिला के कसौली में सर्वाधिक 105.0 मिमी वर्षा रिकॉर्ड हुई। धर्मपुर में 86.6 मिमी, धौलाकुआं में 43.5 मिमी, पालमपुर में 40.0 मिमी, सोलन में 34.6 मिमी, जोत और सराहन में 30-30 मिमी तथा नाहन में 26.7 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

बारिश और आंधी के चलते राज्य के तापमान में गिरावट आई है। पिछले 24 घंटों में औसत न्यूनतम तापमान में 2.4 डिग्री की कमी दर्ज की गई, जबकि सामान्य से 1.6 डिग्री नीचे तापमान रहा। मैदानी क्षेत्रों में पिछले दिन अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, जिससे भीषण गर्मी का असर देखा गया था।

राज्य के प्रमुख शहरों के न्यूनतम तापमान पर नजर डालें तो कुकुमसेरी 5.6 डिग्री, केलंग 7.0 डिग्री, कल्पा 8.6 डिग्री, कुफरी 8.9 डिग्री, ताबो 9.6 डिग्री, शिमला 13.4 डिग्री, सराहन 13.5 डिग्री, मनाली 13.6 डिग्री, पलमपुर 15.0 डिग्री, सेओबाग 15.4 डिग्री, जुब्बरहट्टी 15.6 डिग्री.

सड़कों पर उतरे कोटली कॉलेज बचाने को लोग, सरकार को दिया तीन दिन का अल्टीमेटम ये खबर भी पढ़े : सड़कों पर उतरे कोटली कॉलेज बचाने को लोग, सरकार को दिया तीन दिन का अल्टीमेटम

 सोलन 16 डिग्री, डलहौजी 16.2 डिग्री, नाहन 16.5 डिग्री, भुंतर 17.3 डिग्री, चंबा 17.8 डिग्री, धर्मशाला 18.4 डिग्री, नेरी 19.2 डिग्री, ऊना 19.4 डिग्री, सुंदरनगर 19.5 डिग्री, मंडी 19.9 डिग्री, बरठीं 20 डिग्री, कांगड़ा 20 डिग्री, बिलासपुर 21 डिग्री, पांवटा साहिब 23 डिग्री और देहरा गोपीपुर 23.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार आज और 13 जून को राज्य में कई स्थानों पर तेज हवाओं और आंधी के साथ बारिश की संभावना है। 14 से 16 जून तक कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश का दौर जारी रहेगा, जबकि 17 और 18 जून को केवल अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश का अनुमान है। विभाग ने 16 जून तक राज्य के कुछ हिस्सों में आंधी-वर्षा व आसमानी बिजली कड़कने का अलर्ट जारी किया है।

पहले दो दिनों में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और कुछ जगहों पर 60 किमी प्रति घंटे तक झोंके आने की चेतावनी दी गई है। शुरुआती चरण में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है, जबकि बाद के दिनों में अलर्ट में कमी आएगी।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार मानसून की उत्तरी सीमा धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है और मध्य भारत व उत्तर भारत के कई हिस्सों में इसके आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। क्षेत्र में चक्रवाती परिसंचरण और ट्रफ लाइन सक्रिय है, जिससे मौसम में यह बदलाव देखा जा रहा है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

10 लाख की धोखाधड़ी और जालसाजी के मामले में क्राइम ब्रांच ने एफआईआर दर्ज की

जम्मू । क्राइम ब्रांच जम्मू ने 10 लाख की धोखाधड़ी और जालसाजी के मामले में एफ.आई.आर. दर्ज की है। आधिकारिक...
जम्मू कश्मीर 
 10 लाख की धोखाधड़ी और जालसाजी के मामले में क्राइम ब्रांच ने एफआईआर दर्ज की

ढोल-नगाड़ों के साथ बेटों और पोतों ने कराई बुजुर्ग माता-पिता की शादी मिसाल बना

बांसवाड़ा। अमूमन महानगरों और विदेशों में 'लिव-इन रिलेशनशिप' के किस्से आम बात हैं, लेकिन बांसवाड़ा के आदिवासी अंचल में एक...
राजस्थान 
ढोल-नगाड़ों के साथ बेटों और पोतों ने कराई बुजुर्ग माता-पिता की शादी मिसाल बना

लखनऊ के ईको गार्डन में युवाओं का प्रदर्शन, पेपर लीक और परीक्षा अनियमितताओं पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के ईको गार्डन में शुक्रवार को कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेतृत्व में बड़ी संख्या में युवाओं...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ के ईको गार्डन में युवाओं का प्रदर्शन, पेपर लीक और परीक्षा अनियमितताओं पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी

प्रशासनिक दक्षता बनाने को पश्चिम मेदिनीपुर जिला पुलिस में बड़ा फेरबदल, कई ओसी बदले

मेदिनीपुर । पश्चिम मेदिनीपुर जिला पुलिस में प्रशासनिक दक्षता और कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से बड़े...
पश्चिम बंगाल 
प्रशासनिक दक्षता बनाने को पश्चिम मेदिनीपुर जिला पुलिस में बड़ा फेरबदल, कई ओसी बदले

हिमाचल में मौसम का कहर, आंधी-बारिश और बिजली गिरने से कई इलाकों में असर

शिमला। हिमाचल प्रदेश में बीती रात से मौसम ने करवट ले ली है। राज्य के कई हिस्सों में तेज आंधी,...
हिमाचल 
हिमाचल में मौसम का कहर, आंधी-बारिश और बिजली गिरने से कई इलाकों में असर

उत्तर प्रदेश

लखनऊ के ईको गार्डन में युवाओं का प्रदर्शन, पेपर लीक और परीक्षा अनियमितताओं पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के ईको गार्डन में शुक्रवार को कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेतृत्व में बड़ी संख्या में युवाओं...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ के ईको गार्डन में युवाओं का प्रदर्शन, पेपर लीक और परीक्षा अनियमितताओं पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी

जनसुनवाई के बीच गुल हुई बिजली, मोबाइल टॉर्च की रोशनी में सुनी गईं महिलाओं की फरियादें

लखनऊ। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष Vijaya Rahatkar की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में आयोजित जनसुनवाई के दौरान उस...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जनसुनवाई के बीच गुल हुई बिजली, मोबाइल टॉर्च की रोशनी में सुनी गईं महिलाओं की फरियादें

झांसी में ट्रैफिक पुलिस का सख्त अभियान, 24 घंटे में 2 लाख वसूला जुर्माना

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी शहर में यातायात नियमों की अनदेखी कर सड़कों पर दबंगई दिखाने वाले वाहन चालकों के...
उत्तर प्रदेश 
झांसी में ट्रैफिक पुलिस का सख्त अभियान, 24 घंटे में 2 लाख वसूला जुर्माना

बुंदेलखंड की नई पहचान गढ़ने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा उत्तर प्रदेश 

बीडा में बनेगा डेटा सेंटर क्लस्टर, पेटीएम और सिफी टेक्नोलॉजीज आईं आगे
उत्तर प्रदेश 
बुंदेलखंड की नई पहचान गढ़ने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा उत्तर प्रदेश