मानसून से पहले बदला मौसम, कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी...

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

भोपाल। मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगमन में 3 से 4 दिन की देरी होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून 17 से 18 जून के बीच प्रदेश के दक्षिणी जिलों में दस्तक दे सकता है। मौसम की परिस्थितियां अनुकूल रहीं तो अगले 10 से 15 दिनों में मानसून पूरे राज्य को कवर कर लेगा।

मानसून की एंट्री से पहले प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां लगातार बनी हुई हैं। शुक्रवार को मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर जिलों में ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।

इसके अलावा भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, बुरहानपुर, खंडवा, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर, शाजापुर, देवास, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, अशोकनगर, श्योपुर, जबलपुर, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी.

मौसम का बदला मिजाज, कई जिलों में ओले-बारिश का अलर्ट, शहरों में लुढ़का पारा ये खबर भी पढ़े : मौसम का बदला मिजाज, कई जिलों में ओले-बारिश का अलर्ट, शहरों में लुढ़का पारा

पांढुर्णा, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, सागर, पन्ना और दमोह जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने के आसार हैं। आंधी की गति 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

इन जिलों में गर्मी बरकरार
मौसम विभाग ने इंदौर, उज्जैन, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी और खरगोन जिलों के लिए आंधी या बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। ऐसे में इन इलाकों में गर्मी का असर बना रहने की संभावना है।

कई जिलों में बदला मौसम
गुरुवार को प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी और बारिश देखने को मिली। ग्वालियर में आधा इंच वर्षा दर्ज की गई, जबकि मंडला, सिवनी, दतिया सहित कई जिलों में भी बारिश हुई। दूसरी ओर कई शहरों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई।

ईडी ने मप्र में दो अलग-अलग मामलों में कुर्क की कुल 85.45 करोड़ रुपये की संपत्ति ये खबर भी पढ़े : ईडी ने मप्र में दो अलग-अलग मामलों में कुर्क की कुल 85.45 करोड़ रुपये की संपत्ति

प्रदेश के प्रमुख शहरों में ग्वालियर सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबलपुर में 41.3 डिग्री, भोपाल और उज्जैन में 39.7 डिग्री तथा इंदौर में 38 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

खजुराहो और नौगांव सबसे गर्म
प्रदेश में सबसे अधिक तापमान खजुराहो और नौगांव में 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा दमोह में 42.8 डिग्री, सतना में 42.7 डिग्री, रीवा में 42.5 डिग्री, दतिया में 42.2 डिग्री, टीकमगढ़ और मंडला में 42 डिग्री.

जबलपुर जिले में शासन को 55 लाख की हानि पहुंचाने वाले 17 आरोपियों पर एफआईआर ये खबर भी पढ़े : जबलपुर जिले में शासन को 55 लाख की हानि पहुंचाने वाले 17 आरोपियों पर एफआईआर

उमरिया में 41.6 डिग्री, छिंदवाड़ा में 41.4 डिग्री, मलाजखंड में 41.1 डिग्री, रायसेन और राजगढ़ में 41 डिग्री, गुना में 40.7 डिग्री, खंडवा में 40.5 डिग्री, सागर में 40.4 डिग्री और श्योपुर में 40 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

एक दिन के विराम के बाद फिर आगे बढ़ा मानसून
मौसम विभाग के अनुसार एक दिन के ठहराव के बाद 11 जून को दक्षिण-पश्चिम मानसून ने कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में आगे बढ़त दर्ज की है। यदि मौसम अनुकूल रहा तो मानसून तेजी से आगे बढ़ते हुए 17 या 18 जून तक मध्य प्रदेश पहुंच सकता है।

सक्रिय मौसम प्रणालियों का असर
मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के पूर्वी हिस्से से एक ट्रफ लाइन गुजर रही है। इसके साथ ही ऊपरी हवा में एक चक्रवाती परिसंचरण और एक अन्य ट्रफ सक्रिय है। इन मौसम प्रणालियों के प्रभाव से प्रदेश में मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

सड़क हादसा: पटना में ट्रेनिंग से लौट रहे तीन थानाध्यक्षों व चालक की बेगूसराय में हुई मौत

सड़क हादसा: पटना में ट्रेनिंग से लौट रहे तीन थानाध्यक्षों व चालक की बेगूसराय में हुई मौत थानेदारों की कार...
सड़क हादसा: पटना में ट्रेनिंग से लौट रहे तीन थानाध्यक्षों व चालक की बेगूसराय में हुई मौत

फर्जी हस्ताक्षर विवाद में घिरे अभिषेक, हाईकोर्ट राहत के बीच सीआईडी जांच

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी से विधानसभा के कथित हस्ताक्षर फर्जीवाड़ा मामले में गुरुवार को सीआईडी ने...
पश्चिम बंगाल 
फर्जी हस्ताक्षर विवाद में घिरे अभिषेक, हाईकोर्ट राहत के बीच सीआईडी जांच

लखनऊ शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव, ट्रेन में सवार थे संघ प्रमुख मोहन भागवत

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद रेलवे स्टेशन के पास लखनऊ शताब्दी एक्सप्रेस पर गुरुवार देर शाम पत्थर फेंके जाने की...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव, ट्रेन में सवार थे संघ प्रमुख मोहन भागवत

भोपाल में पटाखा दुकान में लगी भीषण आग, धमाकों से दहला क्षेत्र, मची अफरा-तफरी

भोपाल । राजधानी भोपाल का बैरागढ़ रोड शुक्रवार तड़के पटाखों के धमाकों और भीषण आग की लपटों से दहल उठा।...
मध्य प्रदेश 
भोपाल में पटाखा दुकान में लगी भीषण आग, धमाकों से दहला क्षेत्र, मची अफरा-तफरी

बिहार: तेज रफ्तार कार और ट्रक की टक्कर में तीन थाना प्रभारियों समेत चार लोगों की मौत

बेगूसराय: बिहार के बेगूसराय में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पुलिस महकमे को झकझोर कर रख दिया. साहेबपुर कमाल थाना...
बिहार 
 बिहार: तेज रफ्तार कार और ट्रक की टक्कर में तीन थाना प्रभारियों समेत चार लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश

लखनऊ शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव, ट्रेन में सवार थे संघ प्रमुख मोहन भागवत

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद रेलवे स्टेशन के पास लखनऊ शताब्दी एक्सप्रेस पर गुरुवार देर शाम पत्थर फेंके जाने की...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव, ट्रेन में सवार थे संघ प्रमुख मोहन भागवत

यूपी में आंधी-बारिश का कहर: 7 लोगों की मौत, सैकड़ों खंभे- पेड़ गिरे, कई जिलों में ब्लैकआउट जैसे हालात

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बुधवार रात आई तेज आंधी और बारिश ने व्यापक तबाही मचाई। कई जिलों में पेड़ और...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 यूपी में आंधी-बारिश का कहर: 7 लोगों की मौत, सैकड़ों खंभे- पेड़ गिरे, कई जिलों में ब्लैकआउट जैसे हालात

नोएडा: सोसाइटी फ्लैट में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने फंसे बुजुर्गों को सुरक्षित निकालकर बचाई जान

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोयडा में थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के सेक्टर 48 में स्थित एक सोसाइटी की चौथी मंजिल...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा: सोसाइटी फ्लैट में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने फंसे बुजुर्गों को सुरक्षित निकालकर बचाई जान

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के सीयू स्कॉलर्स समिट 2026 का भव्य समापन, 1500 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

उन्नाव। देश की पहली एआई ऑगमेंटेड मल्टीडिसिप्लिनरी यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी उत्तर प्रदेश में आयोजित दो दिवसीय सीयू स्कॉलर्स समिट 2026...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के सीयू स्कॉलर्स समिट 2026 का भव्य समापन, 1500 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान