बिहार: तेज रफ्तार कार और ट्रक की टक्कर में तीन थाना प्रभारियों समेत चार लोगों की मौत

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

बेगूसराय: बिहार के बेगूसराय में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पुलिस महकमे को झकझोर कर रख दिया. साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के बखड्डा स्थित एनएच-31 पर देर रात तेज रफ्तार कार और ट्रक की टक्कर में तीन थाना प्रभारियों समेत चार लोगों की मौत हो गई. घटना के बाद पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई.

मृतकों की पहचान रतवारा थाना प्रभारी साजन पासवान, बेलारी थाना प्रभारी नीरज कुमार, आरर थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र अमरेंद्र और निजी चालक ज्योतिष कुमार के रूप में हुई है.

आगामी बाढ़ 2026 को लेकर जिला प्रशासन ने तेज की तैयारियां, पंचायत का किया निरीक्षण ये खबर भी पढ़े : आगामी बाढ़ 2026 को लेकर जिला प्रशासन ने तेज की तैयारियां, पंचायत का किया निरीक्षण

सभी पुलिस अधिकारी पटना में आयोजित एक दिवसीय ट्रेनिंग प्रोग्राम में शामिल होने के बाद गुरुवार देर रात कार से मधेपुरा लौट रहे थे. इसी दौरान साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के बखड्डा के पास कार आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए.

लखनऊ में तेज रफ्तार का कहर, ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार तीन घायल ये खबर भी पढ़े : लखनऊ में तेज रफ्तार का कहर, ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार तीन घायल

हादसे में थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र अमरेंद्र, थाना प्रभारी नीरज कुमार और चालक ज्योतिष कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल थाना प्रभारी साजन पासवान को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से तत्काल बेगूसराय सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई.

पटना: खान सर की टली गिरफ्तारी , समर्थक छात्रों ने रातभर डाला डेरा... ये खबर भी पढ़े : पटना: खान सर की टली गिरफ्तारी , समर्थक छात्रों ने रातभर डाला डेरा...

घटना की सूचना मिलते ही बेगूसराय के एसपी मनीष कुमार, सदर डीएसपी आनंद पांडेय समेत कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जायजा लिया. बेगूसराय रेंज के डीआईजी शैलेश कुमार और मधेपुरा के एसपी भी सदर अस्पताल पहुंचे तथा पूरे मामले की जानकारी ली.

पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया. हादसे के बाद मृतक पुलिस अधिकारियों के परिजनों को सूचना दे दी गई है. घटना की खबर मिलते ही पुलिस विभाग में शोक का माहौल बन गया. 

बेगूसराय एसपी मनीष कुमार ने कहा कि पटना से ट्रेनिंग से लौट रहे तीन थाना प्रभारी और उनका चालक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए. हादसा साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के बखड्डा के पास हुआ, जिसमें चारों की मौत हो गई. पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, सेंसेक्स-निफ्टी में शुरुआती तेजी के बाद मुनाफावसूली का रुख

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान मुनाफा वसूली होती हुई नजर आ रही है। आज...
कारोबार 
शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, सेंसेक्स-निफ्टी में शुरुआती तेजी के बाद मुनाफावसूली का रुख

वैश्विक बाजारों में तेजी, अमेरिकी और एशियाई शेयर बाजारों में मजबूत खरीदारी जारी

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ...
कारोबार 
वैश्विक बाजारों में तेजी, अमेरिकी और एशियाई शेयर बाजारों में मजबूत खरीदारी जारी

बिल्डर के खिलाफ मुकदमा दर्ज, दो लोगों की निर्माणाधीन सोसाइटी से गिरकर हुई थी मौत

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोयडा में थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र के सेक्टर 152 स्थित एटीएस पिक्चर रिपिच्यु सोसाइटी में निर्माण...
उत्तर प्रदेश 
बिल्डर के खिलाफ मुकदमा दर्ज, दो लोगों की निर्माणाधीन सोसाइटी से गिरकर हुई थी मौत

नोएडा हाईराइज साइट पर बड़ा हादसा, 37वीं मंजिल से गिरकर दो मजदूरों की मौत

नोएडा:  ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-152 स्थित निर्माणाधीन ATS Picturesque Reprieves प्रोजेक्ट में दर्दनाक हादसा हुआ. हादसे ने न सिर्फ दो...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा हाईराइज साइट पर बड़ा हादसा, 37वीं मंजिल से गिरकर दो मजदूरों की मौत

अपना दल कमेरावादी का छात्र आंदोलन, वाराणसी और जंतर-मंतर पर बड़े प्रदर्शन की तैयारी

मीरजापुर। प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर अपना दल (कमेरावादी) ने आंदोलन...

महिलाओं की सुरक्षा के लिए हजरतगंज में चला विशेष अभियान, 3,611 वाहनों के चालान, 80 वाहन सीज

लखनऊ। महिलाओं की सुरक्षा और आम नागरिकों को सुरक्षित परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गुरुवार को राजधानी के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
महिलाओं की सुरक्षा के लिए हजरतगंज में चला विशेष अभियान, 3,611 वाहनों के चालान, 80 वाहन सीज