नोएडा हाईराइज साइट पर बड़ा हादसा, 37वीं मंजिल से गिरकर दो मजदूरों की मौत

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नोएडा:  ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-152 स्थित निर्माणाधीन ATS Picturesque Reprieves प्रोजेक्ट में दर्दनाक हादसा हुआ. हादसे ने न सिर्फ दो परिवारों को गहरा सदमा दिया है, बल्कि निर्माण स्थलों पर मजदूरों की सुरक्षा को लेकर भी कई बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं.

पुलिस के मुताबिक, गुरुवार दोपहर करीब 12:45 बजे सूचना मिली कि सेक्टर-152 में बन रही एक हाईराइज सोसायटी में दो मजदूर ऊंचाई से गिर गए हैं. सूचना मिलते ही नॉलेज पार्क थाना पुलिस मौके पर पहुंची.

 पत्नी से अवैध संबंध के कारण पति ने की युवक की हत्या, गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े :  पत्नी से अवैध संबंध के कारण पति ने की युवक की हत्या, गिरफ्तार

जांच में पता चला कि टावर नंबर-23 की 37वीं मंजिल पर शटरिंग का काम चल रहा था. इसी दौरान वहां काम कर रहे दो मजदूर अचानक नीचे गिर गए. दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मृतकों की पहचान 24 वर्षीय रईसुल हक और 45 वर्षीय अब्दुल समद के रूप में हुई है. दोनों पश्चिम बंगाल के कूच बिहार जिले के रहने वाले थे और काम के सिलसिले में एनसीआर में रह रहे थे.

यूपी पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा करने वाले गिरोह का सरगना सहित दाे गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : यूपी पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा करने वाले गिरोह का सरगना सहित दाे गिरफ्तार

शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों मजदूर सीट बेल्ट पहनकर काम कर रहे थे. लेकिन काम के दौरान सेफ्टी बेल्ट टूट गई. इसके बाद दोनों मजदूर अपना संतुलन खो बैठे और सीधे नीचे गिर गए.

बाढ़ से निपटने को अलर्ट मोड में खीरी, पांच तहसीलों में एक साथ हुई मॉक ड्रिल ये खबर भी पढ़े : बाढ़ से निपटने को अलर्ट मोड में खीरी, पांच तहसीलों में एक साथ हुई मॉक ड्रिल

पुलिस जांच में एक और अहम बात सामने आई है. अधिकारियों के मुताबिक, मृतकों में से एक मजदूर का भाई ही उस काम का ठेकेदार बताया जा रहा है. ऐसे में पुलिस यह भी जांच कर रही है कि मजदूरों को उपलब्ध कराए गए सुरक्षा उपकरण और कार्यस्थल की सुरक्षा व्यवस्था निर्धारित मानकों के हिसाब से थी या नहीं.

हादसे के बाद सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि आखिर 37वीं मंजिल जैसी ऊंचाई पर काम कर रहे मजदूरों के लिए सुरक्षा के क्या इंतजाम थे? निर्माण क्षेत्र में ऊंचाई पर काम करने वाले मजदूरों के लिए सेफ्टी बेल्ट, लाइफ लाइन, एंकर पॉइंट और अन्य सुरक्षा उपकरण बेहद जरूरी माने जाते हैं. 

पुलिस ने मामले में सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर लिया है और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. डीसीपी के मुताबिक पूरे मामले की जांच की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

हिमाचल में मौसम का कहर, आंधी-बारिश और बिजली गिरने से कई इलाकों में असर

शिमला। हिमाचल प्रदेश में बीती रात से मौसम ने करवट ले ली है। राज्य के कई हिस्सों में तेज आंधी,...
हिमाचल 
हिमाचल में मौसम का कहर, आंधी-बारिश और बिजली गिरने से कई इलाकों में असर

जनसुनवाई के बीच गुल हुई बिजली, मोबाइल टॉर्च की रोशनी में सुनी गईं महिलाओं की फरियादें

लखनऊ। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष Vijaya Rahatkar की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में आयोजित जनसुनवाई के दौरान उस...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जनसुनवाई के बीच गुल हुई बिजली, मोबाइल टॉर्च की रोशनी में सुनी गईं महिलाओं की फरियादें

ह्वांग इन-बोम के ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत दक्षिण कोरिया ने चेक गणराज्य को 2-1 से हराया

ग्वाडलाहारा । फीफा विश्व कप 2026 के मुकाबले में दक्षिण कोरिया ने शानदार वापसी करते हुए चेक गणराज्य को 2-1...
खेल 
ह्वांग इन-बोम के ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत दक्षिण कोरिया ने चेक गणराज्य को 2-1 से हराया

भारत के दिग्गज द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन

नई दिल्ली । भारत के दिग्गज निशानेबाजी कोच और पूर्व स्टार शूटर जसपाल राणा का गुरुवार देर रात नई दिल्ली...
खेल 
भारत के दिग्गज द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन

झांसी में ट्रैफिक पुलिस का सख्त अभियान, 24 घंटे में 2 लाख वसूला जुर्माना

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी शहर में यातायात नियमों की अनदेखी कर सड़कों पर दबंगई दिखाने वाले वाहन चालकों के...
उत्तर प्रदेश 
झांसी में ट्रैफिक पुलिस का सख्त अभियान, 24 घंटे में 2 लाख वसूला जुर्माना

उत्तर प्रदेश

जनसुनवाई के बीच गुल हुई बिजली, मोबाइल टॉर्च की रोशनी में सुनी गईं महिलाओं की फरियादें

लखनऊ। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष Vijaya Rahatkar की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में आयोजित जनसुनवाई के दौरान उस...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जनसुनवाई के बीच गुल हुई बिजली, मोबाइल टॉर्च की रोशनी में सुनी गईं महिलाओं की फरियादें

झांसी में ट्रैफिक पुलिस का सख्त अभियान, 24 घंटे में 2 लाख वसूला जुर्माना

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी शहर में यातायात नियमों की अनदेखी कर सड़कों पर दबंगई दिखाने वाले वाहन चालकों के...
उत्तर प्रदेश 
झांसी में ट्रैफिक पुलिस का सख्त अभियान, 24 घंटे में 2 लाख वसूला जुर्माना

बुंदेलखंड की नई पहचान गढ़ने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा उत्तर प्रदेश 

बीडा में बनेगा डेटा सेंटर क्लस्टर, पेटीएम और सिफी टेक्नोलॉजीज आईं आगे
उत्तर प्रदेश 
बुंदेलखंड की नई पहचान गढ़ने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा उत्तर प्रदेश 

बिल्डर के खिलाफ मुकदमा दर्ज, दो लोगों की निर्माणाधीन सोसाइटी से गिरकर हुई थी मौत

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोयडा में थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र के सेक्टर 152 स्थित एटीएस पिक्चर रिपिच्यु सोसाइटी में निर्माण...
उत्तर प्रदेश 
बिल्डर के खिलाफ मुकदमा दर्ज, दो लोगों की निर्माणाधीन सोसाइटी से गिरकर हुई थी मौत