यूपी पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा करने वाले गिरोह का सरगना सहित दाे गिरफ्तार

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा-2025 में अभ्यर्थियों को परीक्षा पास कराने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के मुख्य सरगना और उसके एक सक्रिय सदस्य को एसटीएफ की प्रयागराज फील्ड इकाई की टीम ने गुरुवार को जौनपुर जिले से गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपितों के कब्जे से प्रवेश पत्र, मोबाइल फोन, आधार कार्ड, अंकपत्र और व्हाट्सएप चैट सहित कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किया है। यह जानकारी एसटीएफ की प्रयागराज फील्ड इकाई के पुलिस उपाधीक्षक शैलेश प्रताप ने दी।

अमर पाल मौर्य के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा बनने पर भाजपा कार्यालय में जश्न ये खबर भी पढ़े : अमर पाल मौर्य के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा बनने पर भाजपा कार्यालय में जश्न

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में बिहार के सिवान जनपद में स्थित मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकाम गांव निवासी राज कुमार मांझी पुत्र सुनील मांझी गिरोह का सरगना एवं सहयोगी जौनपुर जिले के मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के बड़ा गांव निवासी छोटे लाल यादव पुत्र शारदा यादव है। उन्होंने बताया कि सूचना मिली थी कि कुछ लोग पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा-2025 एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में अभ्यर्थियों को पास कराने का झांसा देकर मोटी रकम वसूल रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस उपाधीक्षक शैलेश प्रताप सिंह के पर्यवेक्षण तथा निरीक्षक जय प्रकाश राय के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्रवाई की गई।

जांच में सामने आया कि आरोपी अभ्यर्थियों की तलाश कर उन्हें परीक्षा में सफल कराने का झूठा भरोसा देते थे और उनसे बड़ी रकम वसूलते थे। इसके लिए अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र, फोटो, चेक, आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज अपने पास रख लेते थे।

एसटीएफ की पूछताछ में मुख्य आरोपित राजू कुमार मांझी ने स्वीकार किया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर प्रतियोगी परीक्षाओं में अभ्यर्थियों को पास कराने का प्रलोभन देकर धन वसूलता था। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपित वर्ष 2022 में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी के मामले में भी जेल जा चुका है।

गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ थाना मुंगरा बादशाहपुर, जनपद जौनपुर में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। एसटीएफ का कहना है कि भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी फैलाने और अभ्यर्थियों के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले तत्वों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

जंतर-मंतर प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस का सुप्रीम कोर्ट में जवाब, ‘अत्यधिक बल प्रयोग नहीं किया’

कहा- बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए चरणबद्ध बल का इस्तेमाल हुआ
राष्ट्रीय  राज्य 
जंतर-मंतर प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस का सुप्रीम कोर्ट में जवाब, ‘अत्यधिक बल प्रयोग नहीं किया’

नासिक में पति की हत्या की खौफनाक साजिश, पत्नी ने 23 वर्षीय प्रेमी संग रची पूरी कहानी

नासिक। महाराष्ट्र के नासिक में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां 45 वर्षीय पत्नी ने अपने 23 वर्षीय...
राष्ट्रीय  राज्य  महाराष्ट्र 
नासिक में पति की हत्या की खौफनाक साजिश, पत्नी ने 23 वर्षीय प्रेमी संग रची पूरी कहानी

जम्मू NIA कोर्ट का बड़ा आदेश, पाकिस्तानी आतंकी हैंडलर के खिलाफ गैर-जमानती वारंट

जम्मू। जम्मू की एनआईए कोर्ट ने पाकिस्तान में बैठे आतंकी हैंडलर मोहम्मद याकूब उर्फ अबू सुमामा उर्फ सुमामा इलियास उर्फ...
राष्ट्रीय  राज्य 
जम्मू NIA कोर्ट का बड़ा आदेश, पाकिस्तानी आतंकी हैंडलर के खिलाफ गैर-जमानती वारंट

सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान पर, बिकवाली से बाजार दबाव में...

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज कारोबार की शुरुआत दबाव के साथ हुई। बाजार खुलने के कुछ देर बाद...
कारोबार 
सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान पर, बिकवाली से बाजार दबाव में...

झारखंड में परीक्षा रद्द होने पर बोले एन. रामचंद्र राव, ‘छात्रों की बड़ी जीत’

हैदराबाद। झारखंड सरकार द्वारा जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा और टीडीपीएल द्वारा आयोजित सभी परीक्षाओं को रद्द करने के फैसले के बाद देशभर...
राष्ट्रीय  राज्य 
झारखंड में परीक्षा रद्द होने पर बोले एन. रामचंद्र राव, ‘छात्रों की बड़ी जीत’

उत्तर प्रदेश

लखनऊ पुलिस कार्यालय में औचक निरीक्षण, कमिश्नर तरुण गाबा ने परखी व्यवस्थाएं

अधिकारियों-कर्मचारियों को जवाबदेही के साथ काम करने के निर्देश
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ पुलिस कार्यालय में औचक निरीक्षण, कमिश्नर तरुण गाबा ने परखी व्यवस्थाएं

नगर आयुक्त ने जुलूस मार्ग का निरीक्षण किया, व्यवस्थाओं का लिया जायजा, निर्देश दिए

शाहजहांपुर। ईद मिलाद-उन-नबी जुलूस के दृष्टिगत नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी द्वारा अपर नगर आयुक्त व नगर नगर निगम के अन्य...
उत्तर प्रदेश 
नगर आयुक्त ने जुलूस मार्ग का निरीक्षण किया, व्यवस्थाओं का लिया जायजा, निर्देश दिए

रास्ता न दिला पाएं तो लेखपाल, कानूनगो, तहसीलदार सबको सस्पेंड करो"

गोरखपुर।* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भूमि संबंधी प्रकरणों में उदासीनता या लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को कड़ा संदेश दिया है।...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
रास्ता न दिला पाएं तो लेखपाल, कानूनगो, तहसीलदार सबको सस्पेंड करो"

अमेठी में भारी बारिश का असर, कक्षा 1-8 तक स्कूल बंद

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में अत्यधिक वर्षा और मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए कक्षा एक से...
उत्तर प्रदेश 
अमेठी में भारी बारिश का असर, कक्षा 1-8 तक स्कूल बंद